India's Most Expensive House: ये है भारत का सबसे महंगा घर, ₹15,000 करोड़ है कीमत; नाम और डिजाइन बेहद खास

India's Most Expensive House: दक्षिण मुंबई के पॉश इलाके अल्टामाउंट रोड पर स्थित यह 27 मंजिला इमारत न केवल भारत, बल्कि पूरे एशिया का सबसे महंगा प्राइवेट हाउस है। आइए इसके बार में विस्तार से जानते हैं।
india's most expensive house antilia in mumbai mukesh ambani
देश का सबसे महंगा घर(सोर्स- AI जेनरेटेड इमेज)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • मुकेश अंबानी अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल और भव्य आशियाने 'एंटीलिया' को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं।

  • दक्षिण मुंबई के पॉश इलाके में स्थित यह इमारत न केवल भारत, बल्कि पूरे एशिया का सबसे महंगा हाउस है।

  • लंदन के बकिंघम पैलेस के बाद एंटीलिया को दुनिया की सबसे महंगी प्रॉपर्टी माना जाता है, जिसकी कीमत ₹15,000 करोड़ है।

India's Most Expensive House Antilia: दुनिया के सबसे अमीर कारोबारियों में शुमार रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल और भव्य आशियाने 'एंटीलिया' को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। दक्षिण मुंबई के पॉश इलाके अल्टामाउंट रोड पर स्थित यह 27 मंजिला इमारत न केवल भारत, बल्कि पूरे एशिया का सबसे महंगा प्राइवेट हाउस है।

लंदन के बकिंघम पैलेस के बाद एंटीलिया को दुनिया की सबसे महंगी प्रॉपर्टी माना जाता है। लगभग ₹15,000 करोड़ (करीब 2 बिलियन डॉलर) की अनुमानित कीमत वाला यह घर अपनी अनोखी वास्तुकला, रहस्यमयी नाम और सेवन-स्टार होटल जैसी सुविधाओं के लिए जाना जाता है।

'एंटीलिया' नाम के पीछे का रहस्य

मुकेश अंबानी के इस घर का नाम जितना अनोखा है, इसके पीछे की कहानी भी उतनी ही दिलचस्प है। 'एंटीलिया' नाम अटलांटिक महासागर में स्थित एक पौराणिक और रहस्यमयी द्वीप 'एंटीलिया' के नाम पर रखा गया है। 15वीं शताब्दी की यूरोपीय लोककथाओं में इस द्वीप को 'सात शहरों का द्वीप' कहा जाता था, जिसे स्पेन और पुर्तगाल के पश्चिम में स्थित माना जाता था। उसी रहस्यमयी और समृद्ध द्वीप की कल्पना को साकार करते हुए अंबानी परिवार ने अपने घर को यह खास नाम दिया।

antilia
मुंबई में स्थित एंटीलिया की तस्वीर(सोर्स- सोशल मीडिया)

आधुनिक डिजाइन और परंपरा का संगम

एंटीलिया की वास्तुकला आधुनिक इंजीनियरिंग और भारतीय परंपरा का अनूठा संगम है। करीब 4,00,000 वर्ग फुट में फैली इस इमारत की ऊंचाई लगभग 568 से 570 फीट है। यूं तो इसमें 27 मंजिलें हैं, लेकिन हर मंजिल की छत सामान्य इमारतों के मुकाबले दोगुनी ऊंची है, जिसके कारण यह बाहर से किसी 40 से 60 मंजिला इमारत जैसा विशाल दिखाई देता है।

india's most expensive house antilia in mumbai mukesh ambani
8th Pay Commission: आठवें वेतन आयोग के गठन के एक साल पूरे, कर्मचारियों को कब मिलेगा लाभ; अब तक क्या-क्या हुआ?

इस भव्य इमारत को शिकागो स्थित प्रसिद्ध आर्किटेक्चर फर्म 'पर्किन्स एंड विल' (Perkins & Will) और इंटीरियर डिजाइन कंपनी 'हिर्श बेडनर एसोसिएट्स' ने डिजाइन किया है। इसका निर्माण 2006 में शुरू हुआ था और 2010 में यह बनकर तैयार हुआ। खास बात यह है कि एंटीलिया की हर मंजिल का डिजाइन और थीम एक-दूसरे से बिल्कुल अलग है।

सजावट में कमल और सूर्य की आकृतियां

इसकी सजावट में मुख्य रूप से 'कमल' और 'सूर्य' की आकृतियों का इस्तेमाल किया गया है, जो भारतीय संस्कृति में समृद्धि और ऊर्जा के प्रतीक हैं। इसके अलावा, पूरे घर को वास्तु शास्त्र के सिद्धांतों के अनुरूप तैयार किया गया है। सुरक्षा के लिहाज से इसे इतना मजबूत बनाया गया है कि यह रिक्टर पैमाने पर 8 तीव्रता तक के भीषण भूकंप के झटकों को भी आसानी से सहन कर सकता है।

घर के भीतर मौजूद हैं सेवन-स्टार सुविधाएं एंटीलिया के अंदर की सुविधाएं किसी आलीशान रिसॉर्ट या सेवन-स्टार होटल से कम नहीं हैं। इस घर की प्रमुख विशेषताएं-

6 मंजिला पार्किंग और गैरेज

इमारत की शुरुआती छह मंजिलें केवल कार पार्किंग के लिए आरक्षित हैं, जहां एक साथ 168 लग्जरी गाड़ियां खड़ी की जा सकती हैं। सातवीं मंजिल पर कारों की सर्विसिंग के लिए एक निजी सर्विस स्टेशन भी मौजूद है।

एंटीलिया में तीन हेलीपैड

इमारत की छत पर तीन हेलीपैड बनाए गए हैं, जिससे हवाई मार्ग के जरिए सीधे घर तक आवाजाही की जा सकती है।

स्नो रूम (Snow Room)

मुंबई की उमस और गर्मी से राहत पाने के लिए घर में एक खास 'स्नो रूम' बनाया गया है। इस कमरे की दीवारों से कृत्रिम बर्फ के टुकड़े (स्नोफ्लेक्स) गिरते हैं, जो बिल्कुल बर्फीली वादियों जैसा अहसास कराते हैं।

मनोरंजन और वेलनेस

घर में 50 सीटों वाला एक निजी मूवी थिएटर, एक भव्य बॉलरूम, स्विमिंग पूल, स्पा, योग और डांस स्टूडियो, आइसक्रीम पार्लर और एक विशाल मंदिर भी है।

हैंगिंग गार्डन और हाई-स्पीड लिफ्ट

इमारत के बीच के हिस्से में खूबसूरत 'हैंगिंग गार्डन' हैं, जो तापमान को प्राकृतिक रूप से ठंडा रखने में मदद करते हैं। वहीं, एक मंजिल से दूसरी मंजिल तक जाने के लिए 9 हाई-स्पीड लिफ्ट लगाई गई हैं।

600 स्टॉफ की टीम करती है देखरेख

एंटीलिया की सबसे ऊपरी छह मंजिलों को अंबानी परिवार के निजी निवास के रूप में रखा गया है, क्योंकि मुकेश अंबानी का मानना था कि ऊपरी मंजिलों पर प्राकृतिक रोशनी और हवा सबसे बेहतर आती है। यहां मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, आकाश-श्लोका और अनंत-राधिका अपने परिवार के साथ रहते हैं।

india's most expensive house antilia in mumbai mukesh ambani
MP Richest Person: मध्य प्रदेश का सबसे अमीर आदमी कौन? जानें 10,200 करोड़ की संपत्ति के मालिक का नाम और कारोबार

इस विशाल आशियाने के रखरखाव और व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए करीब 600 प्रशिक्षित कर्मचारियों का स्टाफ दिन-रात काम करता है। अपनी भव्यता और कीमत के कारण एंटीलिया आज भी वैश्विक रियल एस्टेट की दुनिया में एक मिसाल बना हुआ है।