Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Watch: ‘कहीं भी-कभी भी और कैसे भी’, इंडियन नेवी के शक्ति परीक्षण से दहला अरब सागर…पाकिस्तानी नौसेना के तोते उड़े- VIDEO

भारतीय नौसेना ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इन अभ्यासों के वीडियोज और तस्वीरें भी शेयर की हैं। वीडियो में दिखाया गया है कि किस तरह नौसेना के जहाजों से अत्याधुनिक मिसाइलें दागी जा रही हैं।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Apr 27, 2025 | 04:51 PM

इंडियन नेवी का मिसाइल टेस्ट (सोर्स- @indiannavy)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बीच भारतीय नौसेना ने अपनी युद्ध तैयारियों को और तेज कर दिया है। भारतीय नौसेना के जहाज लंबी दूरी के सटीक हमले करने के लिए लगातार अपनी मिसाइल और वेपन सिस्टम्स का परीक्षण कर रहे हैं। भारतीय नौसेना ने हाल ही में एंटी-शिप मिसाइल फायरिंग का सफल परीक्षण भी किया है, जो उसकी बढ़ती तैयारियों का अहम संकेत है।

भारतीय नौसेना ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इन अभ्यासों के वीडियोज और तस्वीरें भी शेयर की हैं। वीडियो में दिखाया गया है कि किस तरह नौसेना के जहाजों से अत्याधुनिक मिसाइलें दागी जा रही हैं। इससे पहले भी भारतीय नौसेना ने अपने युद्धपोतों की तस्वीरें शेयर की थीं और कहा था कि भारतीय नौसेना राष्ट्र के समुद्री हितों की रक्षा के लिए सदैव पूरी तरह से तैयार है।

दहशत में पाकिस्तानी नेवी

दूसरी ओर, भारतीय नौसेना की बढ़ती गतिविधियों के जवाब में पाकिस्तान ने भी अरब सागर में अपनी नौसेना को हाई अलर्ट पर रखा है। पाकिस्तान ने अरब सागर के कुछ हिस्सों में नो-फ्लाई जोन घोषित कर दिया है और लाइव-फायर अलर्ट जारी कर नाविकों को इस क्षेत्र से दूर रहने की चेतावनी दी है। इसके साथ ही ऐसी खबरें आ रही हैं कि पाकिस्तान एक नई मिसाइल का परीक्षण करने की तैयारी कर रहा है, जिससे क्षेत्रीय तनाव और बढ़ सकता है।

सम्बंधित ख़बरें

भारत ने पूरी दुनिया को चौंकाया, 10 दिनों में 4 ‘महाधमाका’, प्रलय, पिनाका से क्यों थर्राए पड़ोसी देश?

भारतीय नौसेना को मिलेगी रोबोटिक पनडुब्बी, खूबियां ऐसी कि दुश्मन देश सिर पकड़ लेगा

क्यों चर्चा में है आईएनएसवी कौंडिन्य? ओमान के लिए रवाना हुआ इंडियन नेवी का यह जहाज

चीन से मुकाबले की तैयारी, चौथी बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी S4* का परीक्षण शुरू, कितनी ताकतवर है?

आईएनएस सूरत का शक्ति परीक्षण

भारतीय नौसेना ने भी अपने स्तर पर जबरदस्त प्रतिक्रिया दिखाई है। भारतीय युद्धपोत आईएनएस सूरत ने हाल ही में अरब सागर में मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल (एमआरएसएएम) का सफल परीक्षण किया। इस परीक्षण में कम ऊंचाई पर तेजी से उड़ रहे लक्ष्य को सटीकता के साथ नष्ट किया गया।

#IndianNavy Ships undertook successful multiple anti-ship firings to revalidate and demonstrate readiness of platforms, systems and crew for long range precision offensive strike.#IndianNavy stands #CombatReady #Credible and #FutureReady in safeguarding the nation’s maritime… pic.twitter.com/NWwSITBzKK — SpokespersonNavy (@indiannavy) April 27, 2025

इस परीक्षण का समय काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि भारतीय नौसेना ने इस मिसाइल का परीक्षण पाकिस्तान द्वारा संभावित मिसाइल परीक्षण के बारे में चेतावनी जारी करने के कुछ ही घंटों बाद किया है। यह भारतीय नौसेना की रणनीतिक तत्परता और उच्च लड़ाकू क्षमता का स्पष्ट प्रमाण है।

देश और दुनिया की सभी बड़ी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

आतंकियों को सजा मिलेगी

पीएम मोदी ने रविवार को मन की बात में एक बार फिर अपना संकल्प दोहराते हुए कहा कि पहलगाम हमले के गुनहगारों को सख्त सजा मिलेगी। इससे पहले पीएम ने मधुबनी में बोलते हुए कहा था कि इस हमले के जिम्मेदार आतंकियों और उनके पीछे की ताकतों को कड़ी सजा मिलेगी।

Indian navys power test shook arabian sea pakistani navy was left stunned watch video

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 27, 2025 | 04:50 PM

Topics:  

  • Indian Navy
  • Missile Testing
  • Pahalgam Attack

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.