रक्षा संबंधों को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम, सऊदी अरब पहुंचे INDIAN NAVY के दो युद्धपोत
Indian Navy : भारतीय नौसेना के दो युद्धपोत आईएनएस तमाल और आईएनएस सूरत सऊदी अरब पहुंच गए हैं। इस यात्रा के दौरान दोनों देशों की नौसेनाएं अन्य सर्वोच्च अनुभव साझा करेंगी।
- Written By: पूजा सिंह
सऊदी अरब पहुंचे भारतीय नौसेना के दो युद्धपोत (सौजन्य सोशल मीडिया)
Two Indian Navy ship reached Saudi Arabia: भारतीय नौसेना की दो युद्धपोत आईएनएस तमाल और आईएनएस सूरत सऊदी अरब के शहर जेद्दा पहुंच गए हैं। यह यात्रा भारत और सऊदी अरब के बीच रक्षा सहयोग और मैत्रीपूर्ण संबंधों को मजबूत करने के लिए अहम माना जा रहा है।
भारतीय नौसेना के युद्धपोतों का सऊदी अरब पहुंचना सिर्फ एक औपचारिक यात्रा नहीं है, बल्कि यह हिंद महासागर क्षेत्र में दोनों देशों के बीच बढ़ते सामरिक सहयोग का प्रतीक है। इस दौरे के दौरान दोनों देशों की नौसेनाएं आपसी समन्वय बढ़ाने और समुद्री सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर बातचीत करेंगी।इस दौरान भारतीय नौसेना के ये युद्धपोत यहां रॉयल सऊदी नेवल फोर्सेज और सऊदी बॉर्डर गार्ड्स के साथ कई खेल मुकाबलों व अन्य गतिविधियों में हिस्सा लेंगे।
दोनों नौसेनाएं सर्वोच्च अनुभव साझा करेंगी
नौसेना के अनुसार दोनों नौसेनाएं इस अवसर पर अन्य सर्वोच्च अनुभव साझा करेंगी और भविष्य में और अधिक सहयोग के रास्ते तलाशेंगी। इस दौरे से हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सहयोग, सुरक्षा और साझेदारी को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। विशेषज्ञों के मुताबिक समुद्र में भारत-सऊदी के बीच यह एक बड़ा और महत्वपूर्ण सहयोग है।
सम्बंधित ख़बरें
तनाव के बीच सऊदी अरब पहुंचे NSA अजीत डोभाल, वरिष्ठ नेताओं संग की अहम बैठक, जानें क्या है भारत का मिशन रियाद
Hormuz खोलने के लिए MBS का गेम प्लान: लेबनान सीजफायर और ईरान शांति वार्ता की स्टोरी
US नहीं सऊदी है सीजफायर का असली खिलाड़ी, सलमान के एक फोन से घुटनों पर आया इजरायल, जानें इनसाइड स्टोरी
पाकिस्तान की डूबती नैया पार! सऊदी से मिली अरबों डॉलर की मदद, अब कर्ज चुकाने की टेंशन खत्म
‘आत्मनिर्भरता का प्रतीक है INS सूरत’
आईएनएस सूरत एक नवीनतम गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर है। यह युद्धपोत भारतीय नौसैनिक क्षमता और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। वहीं आईएनएस तमाल भारत का नवीनतम युद्धपोत है जिसे 1 जुलाई को नौसेना में कमीशन किया गया है। यह युद्धपोत ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल से लैस है।
‘INS तमाल नौसेना का ताकतवार युद्धपोत है’
युद्धपोत तमाल में वर्टिकल लॉन्च सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलें हैं। यह उन्नत 100 मिमी गन, अत्याधुनिक सिस्टम, हेवीवेट टॉरपीडो व त्वरित हमला करने वाले एंटी-सबमरीन रॉकेट से भी लैस है। जेद्दा में पोर्ट कॉल के दौरान भारतीय नौसैनिक दल, रॉयल सऊदी नेवल फोर्सेज और बॉर्डर गार्ड्स के साथ खेल मुकाबलों और मित्रवत संपर्क कार्यक्रमों में भाग लेगा।
भारतीय नौसेना और सऊदी नौसैनिक करेंगे विचार-विमर्श
भारतीय नौसेना का कहना है कि इस दौरान भारतीय दल, सऊदी नौसैनिक अड्डों का फैमिलियराइजेशन टूर करेगा। आपसी सहयोग को और गहरा करने हेतु चर्चा और विचार-विमर्श आयोजित किया जाएगा। भारतीय पक्ष द्वारा सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें सऊदी नौसेना व बॉर्डर गार्ड्स के वरिष्ठ अधिकारी, राजनयिक, स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी और प्रवासी भारतीय समुदाय के प्रमुख सदस्य शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें: ‘सड़क पर लड़ रहे अफसर-जनप्रतिनिधी’, जीतू पटवारी का सरकार पर हमला, ‘मंत्री बेलगाम है जनता बेहाल…’
INS तमाल विदेशी स्त्रोत से खरीदा आंतिम युद्धपोत है
भारतीय नौसेना के नवीनतम युद्धपोत आईएनएस तमाल ने हाल ही में इटली के नेपल्स बंदरगाह से विदा ली थी। रूस में बना यह अत्याधुनिक भारतीय युद्धपोत 13 से 16 अगस्त तक इटली में रहा, जहां इसने नेपल्स बंदरगाह का दौरा किया। अब अपनी भारत यात्रा के दौरान यह युद्धपोत एशिया के कुछ और बंदरगाहों की यात्रा करेगा। एशिया व यूरोपीय देशों की यात्रा पूरी कर यह युद्धपोत भारत लौटेगा। नौसेना का मानना है कि भारतीय युद्धपोत की इस समुद्री यात्रा से कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाई मिलेगी।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
