नेपाल में फंसे नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी, जारी किए हेल्पलाइन नंबर्स
नेपाल में भारी बारिश के कारण आई विनाशकारी बाढ़ की वजह से अब तक 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। सैकड़ों लोग लापता बताए जा रहे हैं। इस बीच नेपाल में भारतीय दूतावास ने लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।
- Written By: अभिषेक सिंह
काठमांडू: नेपाल में भारी बारिश के कारण आई विनाशकारी बाढ़ की वजह से अब तक 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। सैकड़ों लोग लापता बताए जा रहे हैं। इस बीच नेपाल में भारतीय दूतावास ने लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। दूतावास की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि अधिकारी बाढ़ और भूस्खलन के कारण फंसे भारतीय नागरिकों के संपर्क में हैं और दूतावास उनकी सुरक्षित वापसी की व्यवस्था कर रहा है।
साथ ही, नेपाल में फंसे भारतीय नागरिकों की सहायता के लिए दूतावास की ओर से एक आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर भी स्थापित किया गया है। दूतावास बाढ़ के कारण फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने में मदद के लिए नेपाली अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है।
यह भी पढ़ें:- तिरूपति लड्डू विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को लगाई फटकार, कहा- भगवान को तो रखते राजनीति से दूर
सम्बंधित ख़बरें
भारतीयों की Kailash Mansarovar Yatra पर नेपाल का बड़ा कदम; चीन से कोटा बढ़ाने की मांग! जानिए क्या है वजह?
28 मई का इतिहास: नेपाल में 240 वर्षों से चली आ रही राजशाही का हुआ अंत जानिए क्या है पूरा इतिहास?
Mount Everest Record: एक ही दिन में 274 पर्वतारोहियों ने फतह किया एवरेस्ट, टूट गया सालों पुराना रिकॉर्ड
Explainer: अगर भारत ने रोक दी सप्लाई तो नेपाल में आ जाएगा भूचाल! फिर बालेंद्र शाह ने क्यों की भंसार वाली गलती?
एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
नेपाल में भारतीय दूतावास ने एक्स को लिखा कि नेपाल में रिकॉर्ड बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान हुआ है। हमारी संवेदनाएं सभी प्रभावित लोगों के साथ हैं। दूतावास को कुछ फंसे हुए नागरिकों के बारे में जानकारी मिली है। दूतावास इनमें से कुछ समूहों के संपर्क में है और उनकी सुरक्षित वापसी की व्यवस्था कर रहा है। दूतावास फंसे हुए भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए नेपाली अधिकारियों के साथ भी समन्वय कर रहा है।
pic.twitter.com/tMLXclo3IA — IndiaInNepal (@IndiaInNepal) September 30, 2024
इन नबर्स पर कर सकते हैं संपर्क
नेपाल में भारतीय दूतावास ने सहायता चाहने वाले लोगों के लिए आपातकालीन नंबर भी जारी किए हैं। नेपाल में रहने वाले भारतीय नागरिक जिन्हें सहायता की ज़रूरत है, वे निम्नलिखित आपातकालीन नंबरों (व्हाट्सएप के साथ) पर संपर्क कर सकते हैं: +977-9851316807 – [आपातकालीन हेल्पलाइन] +977-9851107021, +977-9749833292।
यह भी पढ़ें:- निर्मला सीतारमण के समर्थन में उतरीं सुप्रिया सुले, FIR मामले में बोलीं- बहुत अच्छी हैं केंद्रीय मंत्री
आपको बता दें कि नेपाल में शनिवार से भारी बारिश की वजह से तबाही मची हुई है। कई सड़कें बंद हो गई हैं। पुल टूट चुके हैं और चारों तरफ पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। इस आसमानी आफत में अब तक 200 से ज्यादा लोग मौत के मुंह में समा चुके हैं। जबकि सैकड़ों लोग लापता हैं।
