Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रक्षा मंत्रालय का दावा, हमले में पाकिस्तान के 40 सैनिकों को मार गिराया, तीन बड़े आतंकी भी किए ढेर

रक्षा मंत्रालय ने बताया कि भारत ने मुरीदके में लश्कर का आतंकी कैंप और बहावलपुर में जैश का मुख्यालय को तबाह कर दिया। यह वही आतंकी कैंप है जहां 26/11 मुंबई हमले में पकड़े गए आतंकी अजमल कसाब, डेविड हेडली ने ट्रेनिंग ली थी।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: May 11, 2025 | 08:27 PM

रक्षा मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस (फोटो- सोशल मीडिया)(

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच 10 मई को युद्धविराम का ऐलान हो गया है। हालांकि पाकिस्तान ने सीजफायर की घोषणा के बाद भी भारत के कई इलाकों पर गोलाबारी की, जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। इसी बीच रविवार को रक्षा मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बड़ी जानकारियां दीं।

रक्षा मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस में लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई, वाइस एडमिरल एएन प्रमोद और एयर मार्शल अवधेश कुमार भारती ने भारत के ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी दी। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर साफ तौर पर आतंकवाद के साजिशकर्ताओं और उनके ठिकानों को तबाह करने के लिए किया गया था। हमने सीमा पार टेरर कैंप और इमारतों को पहचाना। यह बहुत बड़ी समस्या थी। इनमें से कई को पहले ही खाली कर दिया गया था, क्योंकि उन्हें हमारे एक्शन का डर था।

#WATCH | Delhi | DGMO Lieutenant General Rajiv Ghai says, “I pay my solemn homage to my five fallen colleagues and brothers from the armed forces and civilians who tragically lost their lives in Operation Sindoor. Our hearts go out to the bereaved families…Their sacrifices… pic.twitter.com/1YAskzJ8SN — ANI (@ANI) May 11, 2025

सम्बंधित ख़बरें

एक वक्त की रोटी के बदले जिस्म…पाकिस्तानी मौलवी ने खोली अपनी ही फौज की पोल, कहा- ISI के शह पर हो रहा गंदा खेल

क्या पाकिस्तान में बुझ जाएगा चूल्हा? युद्ध के चलते एक झटके में 924 रुपए महंगा हुआ LPG सिलेंडर, जनता बेहाल

गैस-तेल चोरी करने वालों पर लगेगा आतंकी एक्ट…पाकिस्तान सरकार ले आई नया कानून, 14 साल की होगी जेल

शाहीन अफरीदी को लाहौर कलंदर्स ने लगाई फटकार, SOP उल्लंघन पर लगाया 10 लाख का जुर्माना

पाकिस्तानी सेना के 35 से 40 जवान ढेर

लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने बताया कि, ‘हमने इन ठिकानों की सटीक पहचान की और इनके सबूत वापस लाने की प्रक्रिया भी सुनिश्चित की। सीमा पार 9 ठिकानों पर हमने 100 आतंकवादी मारे। हमने कंधार हाईजैक और पुलवामा अटैक में शामिल तीन बड़े मुदस्सर खास, हाफीज जमील और यूसुफ अजहर को मार गिराया। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि 8-9 मई  की रात भारत की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना के 35 से 40 अफसरों-जवानों की मौत हुई है।

ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं… सरकार की कड़ी चेतावनी, अब गोली का जवाब गोले से मिलेगा

प्रेस कॉन्फ्रेंस की 5 मुख्य बातें 

  • भारतीय वायुसेना के एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान के सभी हमले नाकाम किए। 8-9 मई  की रात भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना के 35 से 40 अफसरों-जवानों की मौत हुई है।
  • ऑपरेशन सिंदूर का सिर्फ एक ही उद्देश्य था आतंकवाद के साजिशकर्ताओं और उनके ठिकानों को तबाह करना। भारत ने अपने इस उद्देश्य में सफलता प्राप्त की है। भारत ने सीमा पार टेरर कैंप और इमारतों को पहचाना और उन्हें ध्वस्त किया। आतंकियों ने भारत के एक्शन के डर से इनमें से कई को पहले ही खाली कर दिया था।
  • भारत ने अपने हमले में आतंकवादियों को निशाना बनाया था लेकिन पाकिस्तान ने मिलिट्री इन्फ्रास्ट्रक्चर और सिविलियंस को निशाना बनाने की कोशिश की, जिसे भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने नाकाम कर दिया।
  • भारत ने अपने हमले में कंधार हाईजैक और पुलवामा अटैक में शामिल तीन बड़े आतंकी चेहरे मुदस्सर खास, हाफीज जमील और युसुफ अजहर को मार गिराया।
  • भारत ने मुरीदके में लश्कर का आतंकी कैंप बर्बाद किया, बहावलपुर में जैश का मुख्यालय तबाह किया। यह वही आतंकी कैंप है जहां 26/11 मुंबई हमले में पकड़े गए आतंकी अजमल कसाब और डेविड हेडली ने ट्रेनिंग ली थी।

Indian defense ministry exposed pakistan said in the press conference did not attack civilians

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 11, 2025 | 08:04 PM

Topics:  

  • Operation Sindoor
  • Pahalgam Attack
  • Pakistan
  • Pulwama Attack 2019

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.