उत्तर-भारत में तेज आंधी के साथ हुई बारिश; मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल
Weather Update India: दिल्ली-NCR, यूपी और पंजाब समेत कई राज्यों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग ने 8 मई तक कई राज्यों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी किया।
- Written By: अमन मौर्या
मौसम अपडेट (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
India Weather Update: देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर-पश्चिम के पहाड़ी इलाकों और मैदानी क्षेत्रों में सोमवार को आंधी-तूफान जारी रहा। आंधी-बारिश से मौसम सुहाना हो गया। गर्मी से लोगों को राहत भी मिली। इस दौरान उत्तर-भारत में कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी-बारिश तो कुछ जगहों जैसे दिल्ली के आसपास आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई।
बदले मौसम से बढ़े तापमान में गिरावट आया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग द्वारा जारी सूचना के मुताबिक उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी हिस्सों में मंगलवार को कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई। विभाग ने इलाके में 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और ओले गिरने की संभावना बताई है।
11-20 सेमी दर्ज हुई बारिश
हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड और तेलंगाना में ओलावृष्टि देखने को मिली। उत्तर भारत के अन्य राज्यों जैसे हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पंजाब में आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि देखने को मिली। उत्तर प्रदेश पश्चिमी हिस्सों में कुछ स्थानों पर 11-20 सेमी तक बारिश भी दर्ज की गई है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में 60-80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलीं।
सम्बंधित ख़बरें
MP के 39 जिलों में आज आंधी का अलर्ट, कई जिलों में हो सकती है बारिश, ये जिला रहा सबसे गर्म
बिहार में कुदरत का कहर; आधी-बारिश और बिजली गिरने से हुई 12 लोगों की मौत, सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान
Maharashtra Weather Update: नागपुर समेत विदर्भ में बदलेगा मौसम, IMD ने तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी दी
महाराष्ट्र में भीषण गर्मी के बीच बड़ी राहत, विदर्भ-मराठवाड़ा में आज से प्री-मानसून बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट
8 मई तक बारिश-बर्फबारी की संभावना
देश के अन्य राज्यों-पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड और ओडिशा, सिक्किम, त्रिपुरा, पुडुचेरी, तमिलनाडु के साथ तटीय राज्यों जैसे- आंध्र प्रदेश और यनम में कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फरबाद और हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने 6 मई तक और उत्तराखंड में 8 मई तक गरज के साथ हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। साथ ही बिजली कड़क के साथ 30-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।
ये भी पढ़ें- वो नेता जो कभी दिल्ली में चलाता था कपड़े की दुकान…फिर पहली बार ही चुनाव लड़कर बन गया हरियाणा का मुख्यमंत्री
आदिलाबाद रहा सबसे गर्म
देश में हुए मौसम बदलाव से तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखी गई। इस दौरान बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी बंगाल के गंगा किनारे वाले इलाकों, उप-हिमालयी क्षेत्रों के साथ सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत और पश्चिमी हिमालय हिस्से में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से कम देखा गया।
मध्य भारत में विदर्भ, तटीय राज्य आंध्र प्रदेश, और राजस्थान में अधिकतम तापमान 36-40 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। इस दौरान सबसे ज्यादा तापमान तेलंगाना राज्य के आदिलाबाद में 45.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
