Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

India Weather Update: उत्तर भारत में तेज बारिश की संभावना, पहाड़ी राज्यों में हो सकता है हिमपात, जानें पूरे भारत के मौसम का मिजाज

India Weather Update: स्काईमेट ने पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 20 फरवरी तक बारिश के साथ बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है जिससे तापमान में कमी आएगी और कोल्ड डे जैसी स्थिति देखी जा सकती है।

  • Written By: विकास कुमार उपाध्याय
Updated On: Feb 18, 2025 | 07:51 AM

प्रतिकात्मक तस्वीर, पिक्सेल्स

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली : देश भर में मौसम के अलग-अलग मिजाज देखने को मिल रहे हैं। शुष्क फरवरी के महीने में बारिश की संभावना व्यक्त की जा रही है। इस दौरान कहीं कोहरा तो कहीं बर्फबारी का अलर्ट है तो कहीं फिर से सर्दी के वापस आने के संकेत मिल रहे हैं। आने वाले 2 दिनों में उत्तर भारत के दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है।

इस दौरान बादलों की आवाजाही के साथ बारिश का पूर्वानुमान है। इसके प्रभाव से तापमान में कमी देखी जा सकती है. इस बीच झारखंड, छत्तीसगढ़, बंगाल, महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में तापमान में बढ़ोतरी से अभी से लोगों को मार्च जैसी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

स्काईमेट ने पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 20 फरवरी तक बारिश के साथ बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है जिससे तापमान में कमी आएगी और कोल्ड डे जैसी स्थिति देखी जा सकती है।

सम्बंधित ख़बरें

केरल के रण में राहुल गांधी की एंट्री कब? कोझिकोड के समंदर से करेंगे चुनावी शंखनाद, मैदान में दिखेंगे ये दिग्गज

सावधान! अगले 24 घंटे भारी, 13 राज्यों में आंधी-तूफान का ऑरेंज अलर्ट, 85km की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Vidarbha Weather: नागपुर में थमी बारिश, चंद्रपुर-गड़चिरोली समेत विदर्भ के इन जिलों में बरसेंगे बादल

सलमान खान के घर की रेकी और पाकिस्तान भेजे वीडियो, गाजियाबाद के ‘रोमियो’ का खौफनाक खुलासा!

उत्तराखंड में सिर्फ बादल छाए रहने और तेज हवाएं चलने की संभावना

हालांकि, उत्तराखंड में सिर्फ बादल छाए रहने और तेज हवाएं चलने की संभावना व्यक्त की जा रही है। इसके अलावा पूर्वोत्तर के अरुणाचल, असम और सिक्किम में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के बने रहने से तेज बारिश और आंधी-तूफान की संभावना बनी हुई है। साथ ही उत्तरी राज्यों और पहाड़ी राज्यों में सुबह तेज कोहरा बने रहने के चांस है।

राजस्थान में हल्की वर्षा

राजस्थान में मंगलवार को नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से बादल छाए रहने व कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से सज्य के पश्चिमी व उत्तरी भागों में कहीं-कहीं बादल छाए रहने तथा हल्की बारिश होने का अनुमान है। भरतपुर, जयपुर में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है।

उत्तर प्रदेश में मौसम के परिवर्तित होने के संकेत

उत्तर प्रदेश में मौसम के परिवर्तित होने के संकेत हैं। अगले 2 दिनों में पश्चिमी विक्षोभके असर से बादलों की आवाजाही के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट है। स्काईमेट ने बताया कि 18 और 20 तक तेज हवाओं के साथ पश्चिमी यूपी समेत कुछ मध्य भाग में बारिश की संभावना बन सकती है।

बिहार में तापमान बदला

बिहार लगातार मौसम के बदलाव से गुजर रहा है। पटना सहित राज्य के ज्यादातर जिलों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। औरंगाबाद और भोजपुर प्रदेश के सबसे गर्म शहर बने जहां अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के नजदीक जा पहुंचा। हालांकि, पहाड़ों में बारिश और बर्फवारी के असर से राज्य में एक बार फिर तापमान में कमी आने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

देश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…

केरल में भीषण गर्मी का अलर्ट

केरल में बढ़ते तापमान के लिए चेतावनी दी गई है. आने वाले समय में भीषण गर्मी के कारण लू, सनबर्न और निर्जलीकरण जैसी स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो सकती हैं आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने चेतावनी दी है कि कुछ स्थानों पर तापमान सामान्य से दो-तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। राज्य में गर्मी बढ़ती जा रही है।

India weather update possibility of heavy rain in north india snowfall may occur in hilly states

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 18, 2025 | 07:51 AM

Topics:  

  • Bihar
  • Kerala
  • Today Weather Updates
  • Uttar Pradesh
  • Uttrakhand
  • Weather Update

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.