सावधान! अगले 24 घंटे भारी, 13 राज्यों में आंधी-तूफान का ऑरेंज अलर्ट, 85km की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Weather Update: देश के 13 राज्यों में मौसम का मिजाज बदला; यूपी, बिहार और दिल्ली में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट। 85 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं और ओलावृष्टि की संभावना। सावधानी बरतने की सलाह।
- Written By: अर्पित शुक्ला
प्रतीकात्मक फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया
Aaj Ka Mausam: मार्च में जहां कुछ दिन पहले तक तेज धूप लोगों को परेशान कर रही थी, वहीं अब मौसम ने अचानक करवट ले ली है। देश के कई हिस्सों में आसमान का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। तेज धूप की जगह काले बादल छा गए हैं और 70 से 85 किमी/घंटा की रफ्तार से चल रही हवाएं तूफान जैसे हालात का संकेत दे रही हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने 22 मार्च के लिए उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली समेत 13 राज्यों में आंधी-तूफान, बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
मौसम में बदलाव की वजह
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, यह बदलाव एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर व बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के टकराव का नतीजा है। पहाड़ी क्षेत्रों की ठंडी हवाएं जब समुद्री नमी और मैदानी गर्मी से मिलती हैं, तो अस्थिर मौसम प्रणाली बनती है। इसी कारण उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत में गरज-चमक और ओलावृष्टि देखी जा रही है।
दिल्ली-NCR का हाल
दिल्ली और आसपास के नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम में मध्यम बारिश की संभावना है। इंडिया गेट, लक्ष्मी नगर और लाजपत नगर जैसे इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति बन सकती है। हालांकि इससे प्रदूषण कम होगा और तापमान में गिरावट आएगी, लेकिन 40 किमी/घंटा की तेज हवाएं नुकसान पहुंचा सकती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
आज का मौसम: अगले 12 घंटों में 17 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी, दिल्ली-यूपी में लू का सितम जारी
Nagpur Weather: नागपुर में आज पारा 45 डिग्री के पार, भीषण लू और एक्सट्रीम UV इंडेक्स को लेकर अलर्ट जारी
Maharashtra Weather: एक तरफ भीषण लू का प्रकोप तो दूसरी तरफ बारिश का अलर्ट, आज कैसा रहेगा महाराष्ट्र का मौसम?
भोपाल के बाजारों में पसरा सन्नाटा, इंदौर-उज्जैन भी तप रहे; मध्य प्रदेश के कई शहरों में तापमान 43 डिग्री के पार
यूपी-बिहार में खतरा
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, देवरिया, बलिया और आजमगढ़ में तेज आंधी (लगभग 60 किमी/घंटा) चल सकती है। वहीं बिहार के पटना से भागलपुर तक बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है। प्रशासन ने लोगों को खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी है।
यह भी पढ़ें- नोएडा में गैस संकट से हाहाकार: ब्लैक में 6,000 रुपये तक पहुंचा सिलेंडर, लोग काम छोड़ लाइनों में लगे
मध्य प्रदेश का मौसम
मध्य प्रदेश में गर्मी धीरे-धीरे बढ़ रही है। भोपाल और इंदौर में तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है। दोपहर में लू जैसे हालात महसूस होने लगे हैं और आने वाले दिनों में गर्म हवाओं का असर और बढ़ सकता है, जिससे तापमान और ऊपर जा सकता है।
