Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

देशभर में मानसून का कहर: दिल्ली-यूपी से लेकर दक्षिण भारत तक भारी बारिश का अलर्ट

देशभर में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है! दिल्ली, यूपी, बिहार, पंजाब, हिमाचल से लेकर केरल और कर्नाटक तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

  • Written By: अभिषेक सिंह
Updated On: Jul 06, 2025 | 08:28 AM

सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: मानसून का असर पूरे देश में तेज़ी से बढ़ रहा है। खासकर पहाड़ी राज्यों में यह आफत का रूप ले चुका है। हिमाचल प्रदेश में बारिश से हालात बिगड़ते जा रहे हैं, वहीं मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि रविवार और सोमवार (आज और कल) को उत्तर भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।

दिल्ली में आज से बारिश का दौर शुरू हो सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक दोपहर, शाम और रात के समय तेज़ गर्जना के साथ वर्षा होने की संभावना है। साथ ही तेज हवाएं चल सकती हैं और बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं। दिनभर हल्की से मध्यम बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली कड़कने के आसार हैं। कल यानी सोमवार को बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है और मध्यम वर्षा संभव है। यह सिलसिला 11 जुलाई तक जारी रह सकता है।

यूपी के 29 जिलों में होगी भारी बारिश

उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में आज गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आज राज्य के 29 जिलों में भारी वर्षा हो सकती है। इसके बाद 10 जुलाई तक प्रदेश के कई क्षेत्रों में वर्षा का सिलसिला बना रहेगा। 11 जुलाई को भी पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है।

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई में फिर बदला मौसम का मिजाज, जनवरी की दूसरी बार बेमौसम बरसात, जानें आपके इलाके का हाल!

आज का मौसम 27 जनवरी: दिल्ली-यूपी समेत 13 राज्यों में बारिश और तूफान की चेतावनी, इन जगहों पर गिरेंगे ओले

मौसम का यू-टर्न: 26 जनवरी को दिल्ली-यूपी समेत 11 राज्यों में होगी भारी बारिश! घने कोहरे का अलर्ट जारी

अमेरिका में बर्फीले तूफान का कहर…9 हजार से अधिक उड़ाने रद्द, कई इलाकों में अलर्ट

बिहार का मौसम भी रहेगा सक्रिय

पटना मौसम केंद्र के अनुसार, आज कैमूर और रोहतास में भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा 24 जिलों के कुछ हिस्सों और 14 जिलों में इक्का-दुक्का जगहों पर भी वर्षा का अनुमान है। मौसम विभाग का कहना है कि 11 जुलाई तक उत्तर-पश्चिम भारत में जोरदार बारिश देखने को मिलेगी।

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

इस बीच, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में भी मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विशेष रूप से हिमाचल प्रदेश में 7 और 8 जुलाई को भारी बारिश की संभावना जताई गई है। पंजाब और हरियाणा में भी आज और कल के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में भारी बारिश, महाराष्ट्र में ‘आसमानी आफत’ का अलर्ट

दक्षिण भारत में भी नहीं मिलेगी राहत

केवल उत्तर ही नहीं, बल्कि दक्षिण भारत में भी मानसून सक्रिय रहेगा। कर्नाटक में आज, तटीय कर्नाटक में 10-11 जुलाई, और केरल में 9-11 जुलाई के बीच भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही दक्षिण भारत में 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे समुद्री क्षेत्रों में सावधानी की आवश्यकता होगी।

India weather update heavy monsoon rain alert across states

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 06, 2025 | 08:28 AM

Topics:  

  • IMD
  • India Weather Forecast
  • Weather Update

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.