- Hindi News »
- India »
- Delhi Up Rain Alert Maharashtra Under Severe Weather Warning
दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में भारी बारिश, महाराष्ट्र में ‘आसमानी आफत’ का अलर्ट
पहाड़ी राज्यों खासकर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में बारिश और महाराष्ट्र में बारिश बिजली गिरने की संभावना जताई है।
- Written By: अभिषेक सिंह

सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: मानसून देश के लगभग हिस्सों में पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है। पहाड़ी राज्यों खासकर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है। उत्तर-पूर्व का भी कुछ ऐसा ही हाल है। इसके अलावा यूपी-बिहार और दिल्ली में बादलों की आवाजाही तो है लेकिन अभी तक उस तरह की बारिश नहीं हुई है जिसकी मानसून से उम्मीद रहती है। हालांकि मौसम विभाग ने यह उम्मीद पूरी होने की संभावना जताई है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली शहर के कई इलाकों में शुक्रवार को हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिससे उमस से थोड़ी राहत मिली, लेकिन कुछ इलाकों में जलभराव हो गया और यातायात बाधित हुआ। वहीं, सप्ताह के अंत में भी बारिश की संभावना है, क्योंकि भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने इस अवधि के लिए हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।
उत्तर-पश्चिम भारत में अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, आज और कल यानी 6 जुलाई को हिमाचल प्रदेश में कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं, उत्तराखंड, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश में भी भारी बारिश की संभावना है। इन इलाकों में आज से 9 जुलाई के बीच मौसम खराब रह सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
मौसम अपडेट: 70 KMPH की रफ्तार से चलेगी तूफानी हवा! 13 राज्यों में बारिश की चेतावनी, इन जिलों में लू का अलर्ट
Maharashtra Weather Alert: महाराष्ट्र में मौसम का डबल अटैक, कहीं भीषण गर्मी तो कहीं बारिश का यलो अलर्ट
Weather Update: कहीं बारिश तो कहीं लू के थपेड़े, भारत में कुदरत का डबल अटैक, पश्चिमी विक्षोभ ने बिगाड़ा मौसम!
Weather Update: उत्तर भारत में गर्मी का कहर, तो पूर्वोत्तर में भारी तूफान की चेतावनी, जानें अपने राज्य का हाल
उत्तराखंड में होगी हैवी रेन
मौसम विभाग ने आज रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जबकि देहरादून, चमोली, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिलों में भी भारी बारिश की संभावना है। वहीं, 6 जुलाई से राज्य के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है और 8 जुलाई तक राज्य में ऐसी बारिश जारी रह सकती है।
महाराष्ट्र में गिरेगी बिजली!
आईएमडी के अनुसार, 5, 6 और 7 जुलाई को महाराष्ट्र, कोंकण, गोवा, गुजरात और मराठवाड़ा के घाट इलाकों में अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। इन इलाकों में तेज हवाएं और बिजली गिरने का भी खतरा रहेगा। इसके अलावा 5 और 6 जुलाई को अरुणाचल प्रदेश और मेघालय में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। पूर्वोत्तर के बाकी राज्य भी हल्की से मध्यम बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाओं से प्रभावित रहेंगे।
आज का मौसम: यूपी-बिहार में बारिश का इंतजार, दिल्ली में गरजेंगे बादल; अर्लट जारी
तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और माहे में 10 जुलाई तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। खासकर तटीय और आंतरिक कर्नाटक में इस दौरान लगातार बारिश हो सकती है। आईएमडी ने नागरिकों से अपील की है कि भारी बारिश के दौरान घर के अंदर रहें। अनावश्यक यात्रा से बचें। स्थानीय प्रशासन और मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करें।
Delhi up rain alert maharashtra under severe weather warning
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
DA Hike: सरकारी कर्मचारियों की मौज, लंबे इंतजार के बाद DA में बढ़ोतरी; जानें आपके पे-लेवल पर कितनी बढ़ेगी सैलरी
Apr 26, 2026 | 09:15 PMGujarat Local Body Elections: गुजरात के बड़े शहरों में 50% भी नहीं पहुंची वोटिंग, ग्रामीण इलाकों ने मारी बाजी
Apr 26, 2026 | 09:14 PMबंगाल चुनाव: ‘अब बदलाव चाहिए…’, PM Modi की रैली में उमड़ा जनसैलाब; लोगों ने बताया क्यों चाहिए TMC से मुक्ति
Apr 26, 2026 | 08:52 PMKKR vs LSG मैच में भारी बवाल! अंगकृष रघुवंशी के आउट होने के तरीके पर मचा हंगामा, जमीन पर दे मारा बल्ला- VIDEO
Apr 26, 2026 | 08:52 PMबंगाल छोड़ देंगी ममता बनर्जी…बंगाल चुनाव पर सियासत तेज, हरियाणा के मंत्री ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी
Apr 26, 2026 | 08:39 PMप्रफुल्ल हिंगे पर बरसे वैभव सूर्यवंशी! लगातार 4 छक्के जड़ने के बाद कहा- ‘मैं सिर्फ बल्ले से देना चाहता था जवाब’
Apr 26, 2026 | 08:37 PMगुवाहाटी हाईकोर्ट से लगा झटका तो सुप्रीम कोर्ट की शरण में पहुंचे पवन खेड़ा; क्या मिलेगी गिरफ्तारी से राहत?
Apr 26, 2026 | 08:26 PMवीडियो गैलरी

गुजरात में निकाय चुनाव मतदान जारी, 4.18 करोड़ वोटर 41° गर्मी में करेंगे मतदान
Apr 26, 2026 | 03:14 PM
West Bengal Election: राहुल गांधी ने बंगाल में पीएम मोदी और टीएमसी को दी खुली चेतावनी
Apr 26, 2026 | 02:56 PM
बिहार की राजनीति में ‘निशांत’ की एंट्री! तेजस्वी ने नीतिश को घेरा तो बेटे ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
Apr 26, 2026 | 02:00 PM
जबलपुर में अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार! ट्रेन इंजन से चुरा रहे थे डीजल, RPF ने रंगे हाथों पकड़ा
Apr 25, 2026 | 11:12 PM
रायसेन में मानवता शर्मसार! बेटे ने किया प्रेम विवाह, तो 70 साल के बुजुर्ग को पिलाई पेशाब
Apr 25, 2026 | 11:02 PM
भक्ति की आड़ में चोरी का काला सच! सालों से पुलिस को छका रहा था शातिर महाराज; ट्रैक्टर चोरी का है मास्टरमाइंड
Apr 25, 2026 | 10:36 PM














