Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बिना IIT-IIM की डिग्री के मुस्कान अग्रवाल को मिला 60 लाख का सैलरी पैकेज, ऐसे बनी सबसे महंगी कोडर

  • By वैष्णवी वंजारी
Updated On: Nov 10, 2023 | 03:55 PM

मुस्कान अग्रवाल को मिला 60 लाख का सैलरी पैकेज

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: इंसान चाहे तो दुनिया में हर चीज संभव है, बस उसके लिए कड़ी मेहनत की जरूरत है। कई बार इंसान सभी सीमाओं को तोड़ के एक ऐसी सफलता हासिल करता है जिसके बारे में जानकर पूरी दुनिया दंग रह जाती है। कुछ ऐसा ही कारनामा हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले की रहने वाली मुस्कान अग्रवाल (Muskan Agarwal) नाम की एक युवती ने कर दिया है, जिसकी अब हर तरफ चर्चा हो रही है। 

हर चीज संभव 

अक्सर कहा जाता है कि अगर अच्छी मोटी सैलरी चाहिए तो आईआईटी या एनआईटी की पढ़ाई करो, वहां बढ़ी प्लेसमेंट्स आती है। आईआईटी या एनआईटी करके ही बड़ा पैकेज मिलता है, इस विचारधारा को मुस्कान अग्रवाल ने सिरे से गलत साबित ठहराया है। जी हां इंसान अगर चाहे तो अपने सपने पूरे करने के लिए एक साधारण कॉलेज में भी पढ़कर सफलता हासिल कर सकता है और अच्छी नौकरी पा सकता है और यह कर दिखाया है मुस्कान अग्रवाल ने। 

60 लाख का पैकेज 

आपको बता दें कि मुस्कान ने ऊना के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IIIT) से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग की। अब इसके बाद उन्हें 60 लाख का सालाना सैलरी पैकेज (Salary package of 60 lakhs) में जॉब ऑफर मिला है। ऐसे में अब कहा जा कहा है कि ट्रिपल आईटी के इतिहास में ये सबसे बड़ा सैलरी पैकेज है जो मुस्कान को मिला है।

मुस्कान ने पहले भी दिखाया है अपना करिश्मा 

बात करें मुस्कान अग्रवाल की तो उनकी सफलता की स्टोरी बहुत दिलचस्प है।जी हां उनकी सफलता की यात्रा की शुरुआत कैसे हुई आइए जानते है। सबसे पहले वो ‘top woman coder’ के तौर पर सामने आई और TechGig Geek Goddess 2022 में 1.5 लाख रुपये का प्राइज भी जीता था। इस प्रतियोगिता में उन्होंने 69,000 से ज्यादा महिला कोडर्स को हराकर जीत हासिल की थी। उन्होंने लगातार चार घंटे तक नॉन-स्टॉप कोडिंग कर के जज को इंप्रेस किया था। इस तरह उन्होंने दुनिया में अपनी अलग जगह बनाई है। 

युवाओं के लिए प्रेरणा है मुस्कान

जानकारी के लिए आपको बता दें कि मुस्कान अग्रवाल कोडिंग की दुनिया में कोई नई नहीं है। कहते है ना कोई भी बड़ी सफलता पाने के लिए उसके लिए हमें दिन रात मेनहत करनी पड़ती है। ऐसा ही मुस्कान ने भी किया है। वो कई सालों से कोडिंग करके अपने टैलेंट को निखार रही हैं। बता दें कि साल 2021 में उन्होंने गर्ल्सस्क्रिप्ट फाउंडेशन के साथ भी काम किया था। सीखने के प्रति उनके समर्पण के कारण उन्हें लिंक्डइन के मेंटरशिप कार्यक्रम के लिए शीर्ष 40 महिलाओं में उन्हें भी चुना गया, जिससे उन्हें लिंक्डइन जैसी बड़ी कंपनी से भी काफी कुछ सीखने को मिला। इस तरह खुद पर परश्रम कर आज मुस्कान यहां तक पहुंची है। 

मुस्कान ने तोड़ा ये रिकॉर्ड

वहीं इस साल जुलाई में, मुस्कान ने लिंक्डइन में ही 60 लाख रुपये की प्रभावशाली नौकरी की पेशकश के साथ रिकॉर्ड तोड़ दिया, जहां उन्होंने एक सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंजीनियर के रूप में अपनी भूमिका शुरू की। उनकी उपलब्धियां भारत में समर्पित युवा कोडर्स की अविश्वसनीय क्षमता को दर्शाती हैं। पिछले साल, IIIT-ऊना के एक और स्टूडेंट ने 47 लाख रुपये का सालाना पैकेज हासिल किया और 2019-23 बैच के लगभग 86 प्रतिशत स्टूडेंट्स को लगभग 31 अलग- अलग कंपनियों में प्लेसमेंट मिला। आज हर जगह मुस्कान की चर्चा हो रही है। 

India top female coders muskan agarwal got a job offer of rs 60 lakh

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 10, 2023 | 03:55 PM

Topics:  

  • Himachal Pradesh

सम्बंधित ख़बरें

1

हिमाचल में नर्स बनने का सुनहरा अवसर, तुरंत जानें पूरी डिटेल्स नहीं तो हाथ से निकल जाएगी भर्ती

2

हिमाचल प्रदेश में निकली पटवाली के 530 पदों पर बंपर भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन

3

शिमला के पास छुपा है विंटर पैराडाइज, बर्फीली वादियों में बनेगी यादगार ट्रिप

4

सर्दियों में बर्फबारी का जादू देखने के लिए हो जाएं तैयार, भारत की ये 3 जगह हैं परफेक्ट

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.