Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

चीन का चैन…पाकिस्तान की नींद हराम! भारत को मिला ‘महायुद्ध’ का महारथी, अग्नि-5 ने भरी सफल उड़ान

Agni-5 Missile: भारत ने बुधवार को ओडिशा के चांदीपुर तट से अपने महारथी हथियार का परीक्षण किया है जो पड़ोसी दुश्मन देशों के किसी भी कोने पर वार कर सकता है। चलिए जानते हैं इस हथियार की खासियत क्या है?

  • Written By: अभिषेक सिंह
Updated On: Aug 20, 2025 | 08:37 PM

भारत ने किया अग्नि-5 का सफल टेस्ट (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Agni- 5 Test: भारत ने बुधवार को ओडिशा के तट पर चांदीपुर स्थित लक्षित परीक्षण रेंज से अपनी अग्नि-5 मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया। इस मिसाइल परीक्षण से देश की सामरिक रक्षा क्षमताओं को बल मिला है। अधिकारियों ने बताया कि सामरिक बल कमान के तत्वावधान में किए गए इस प्रक्षेपण में मिसाइल के सभी परिचालन और तकनीकी मानकों की पुष्टि की गई।

आपको बता दें कि भारत ने कई दिन पहले एक समुद्री नोटम जारी किया था, जिसकी दूरी समय-समय पर बढ़ाई भी गई थी। इससे यह कयास लगाए जा रहे थे कि भारत एक बहुत बड़ी मिसाइल का प्रक्षेपण करने वाला है। अब ये कयास हकीकत में बदल गए हैं। भारत ने अपने महारथी हथियार का परीक्षण किया है जो पड़ोसी दुश्मन देशों के किसी भी कोने पर वार कर सकता है।

और ज्यादा खतरनाक हुई अग्नि- 5

इस मिसाइल को आधुनिक नेविगेशन, मार्गदर्शन, वारहेड और इंजन तकनीकों से डिजाइन किया गया है, जो इसकी मारक क्षमता और सटीकता को बढ़ाते हैं। अग्नि-5 मिसाइल MIRV यानी मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टार्गेटेबल री-एंट्री व्हीकल तकनीक से भी लैस है।

सम्बंधित ख़बरें

उत्तर कोरिया का शक्ति प्रदर्शन: दागीं 10 बैलिस्टिक मिसाइलें, अमेरिका और जापान में मची खलबली

डिफेंस क्षेत्र की 500 मीटर सीमा से घाटकोपर में पुनर्विकास अटका, 200 से अधिक इमारतें जर्जर

ईरान का अमेरिका पर बड़ा प्रहार: जॉर्डन में ‘THAAD’ डिफेंस सिस्टम तबाह, सऊदी और UAE के रडार भी ध्वस्त

ईरान-इजरायल जंग से भारत ने सीखा ‘विजय मंत्र’, 2026 तक अभेद्य होगा आसमान, क्या है तीनों सेनाओं का मास्टर प्लान?

क्यों खास है MIRV टेक्नोलॉजी?

MIRV टेक्नोलॉजी के चलते एक ही मिसाइल कई परमाणु हथियार ले जा सकती है, जिनमें से प्रत्येक को एक अलग लक्ष्य पर निशाना बनाया जा सकता है। जिसकी वजह से इस मिसाइल की सामरिक प्रभावशीलता बढ़ जाती है।

अग्नि मिसाइल के सभी वेरिएंट्स

क्रम संख्या मिसाइल रेंज
1 अग्नि-1 900 से 1200 किलोमीटर
2 अग्नि-P 1000 से 2000 किलोमीटर
3 अग्नि-2 2 हजार किलोमीटर से ज्यादा
4 अग्नि-3 3 हजार किलोमीटर से अधिक
5 अग्नि-4 4 हजार किलोमीटर से अधिक
6 अग्नि-5 5 हजार किलोमीटर से अधिक
7 अग्नि-6 5 हजार से 12 हजार किलोमीटर

अग्नि-5 को रोड मोबाइल (सड़क पर चलने योग्य) और कैनिस्टरयुक्त लॉन्चिंग सिस्टम के साथ डिजाइन किया गया है, जिससे इसे शीघ्रता और आसानी से तैनात किया जा सकता है। यह तकनीक मिसाइल को लंबे समय तक संग्रहीत रखने, परिवहन करने और आवश्यकता पड़ने पर फास्ट लॉन्चिंग में सक्षम बनाती है।

यह भी पढ़ें: इस ‘आसमानी अफलातून’ ने उड़ाए थे 4 अमेरिकी फाइटर जेट, भारतीय वायुसेना से चंद दिनों बाद होगा रिटायर

इसके अलावा, इसमें उन्नत नेविगेशन और मार्गदर्शन प्रणालियां, जैसे रिंग लेजर गायरोस्कोप और एक्सेलेरोमीटर, शामिल हैं, जो इसे अत्यधिक सटीक बनाती हैं। हाल के वर्षों में, अग्नि-5 में महत्वपूर्ण अपडेशन हुए हैं, जिनमें बेहतर एवियोनिक्स, बेहतर री-एंट्री हीट शील्डिंग और परिचालन प्रदर्शन को बेहतर करना भी शामिल है।

India successfully tests agni 5 missile china pakistan concerned

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 20, 2025 | 08:34 PM

Topics:  

  • Defence Sector
  • Defense Department
  • Missile Testing

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.