- Hindi News »
- India »
- India Sri Lanka Mitra Shakti 2025 Joint Military Exercise In Belagavi
मित्र शक्ति 2025: ‘त्रिसूल’ के बाद भारत श्रीलंका के साथ करने जा रहा ये बड़ा काम
Mitra Shakti 2025: भारत और श्रीलंका की सेनाएं 10 से 23 नवंबर तक ‘मित्र शक्ति 2025’ संयुक्त सैन्य अभ्यास करेंगी, जिसका उद्देश्य आतंकवाद-रोधी और आपदा प्रबंधन अभियानों में बेहतर तालमेल बनाना है।
- Written By: प्रिया सिंह

सोर्स - सोशल मीडिया
India-Sri Lanka Joint Military Exercise: भारत और श्रीलंका के बीच रक्षा सहयोग को नया आयाम देने जा रहा है सैन्य अभ्यास ‘मित्र शक्ति 2025’।यह अभ्यास कर्नाटक के बेलगावी में आयोजित होगा, जिसमें दोनों देशों की सेनाएं हिस्सा लेंगी। अभ्यास का मुख्य लक्ष्य संयुक्त अभियानों में बेहतर समन्वय और प्रशिक्षण को बढ़ाना है।‘मित्र शक्ति’ 2013 से हर साल आयोजित होता आ रहा है और अब यह 11वां संस्करण है।
भारत और श्रीलंका के बीच मजबूत साझेदारी
भारतीय सेना और श्रीलंका की सेना 10 से 23 नवंबर 2025 तक संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘मित्र शक्ति 2025’ में भाग लेंगी। यह अभ्यास कर्नाटक के बेलगावी स्थित फॉरेन ट्रेनिंग नोड में आयोजित किया जाएगा। दोनों सेनाओं का लक्ष्य आतंकवाद-रोधी अभियानों में संयुक्त रणनीतियों को विकसित करना और संचालनात्मक तालमेल को बढ़ाना है।
यह अभ्यास भारत-श्रीलंका की रणनीतिक साझेदारी और रक्षा सहयोग को नई मजबूती देने का कार्य करेगा। दोनों देशों की सेनाएं शहरी और अर्ध-शहरी इलाकों में संयुक्त अभियानों की तकनीक और प्रशिक्षण साझा करेंगी।
शांति, स्थिरता और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्धता
‘मित्र शक्ति 2025’ केवल एक सैन्य अभ्यास नहीं, बल्कि क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और सुरक्षा के प्रति दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता का प्रतीक है। इसमें सैनिक मानवतावादी सहायता, आपदा प्रबंधन और आतंकवाद-रोधी अभियानों में संयुक्त रूप से काम करने की रणनीतियों पर प्रशिक्षण लेंगे। इस अभ्यास से दोनों देशों की सेनाओं के बीच सौहार्द, मित्रता और आपसी विश्वास और गहरा होगा।
सम्बंधित ख़बरें
ग्लेशियर पर सख्त रोटी खाकर भी मुस्कुराए फौजी, ‘बंड्या’ स्टाइल में बनाया मजेदार वीडियो वायरल
तेजस की उड़ान में देरी पर HAL का सख्त एक्शन, अमेरिकी कंपनी GE पर ठोका जुर्माना; जानें क्या है पूरा विवाद
ऐन वक्त पर दगा दे गया ईरान! भारत आ रहा तेल का जहाज अचानक मुड़ा चीन की तरफ, भारतीय रिफाइनरियों की उड़ी नींद
भारत ने मनवाया लोहा…4 बिलियन के पार हुआ डिफेंस एक्सपोर्ट, अमेरिका-इजरायल समेत कई देश हुए ब्रह्मोस के मुरीद
‘मित्र शक्ति’ की शुरुआत और उद्देश्य
यह सैन्य अभ्यास पहली बार 2013 में शुरू हुआ था और तब से यह भारत-श्रीलंका के बीच प्रमुख द्विपक्षीय सहयोग कार्यक्रम बन चुका है। इसका मुख्य उद्देश्य संयुक्त सैन्य कौशल, संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों के लिए तैयारी और युद्ध जैसे हालातों में समन्वित कार्रवाई को बढ़ावा देना है। ‘मित्र शक्ति’ दोनों सेनाओं को अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक-दूसरे के साथ बेहतर तालमेल से काम करने की क्षमता प्रदान करता है।
यह भी पढ़ें: भगवा को भारत का झंडा बनाने की सिफरिश… बिहार चुनाव के बीच RSS चीफ भागवत ने दिया बड़ा बयान
‘त्रिशूल’ के बाद भारत का बड़ा कदम
हाल ही में भारतीय सेना ने ‘त्रिशूल’ नामक त्रिसेवा (आर्मी, नेवी, एयरफोर्स) अभ्यास भी शुरू किया था, जिसमें मरुस्थलीय क्षेत्रों में युद्धक तैयारियों का परीक्षण किया गया। अब ‘मित्र शक्ति 2025’ के जरिए भारत अपनी दक्षिण एशियाई रणनीति को और मजबूती दे रहा है। रक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, यह अभ्यास भारत की क्षेत्रीय स्थिरता और रणनीतिक नेतृत्व को और सशक्त बनाएगा।
India sri lanka mitra shakti 2025 joint military exercise in belagavi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
Apr 05, 2026 | 12:05 AMरोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
Apr 04, 2026 | 11:35 PMRR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 10:45 PMशर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PMहिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक
Apr 04, 2026 | 10:27 PMइंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PMSaharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM














