Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अरुणाचल प्रदेश हमारा…बदल नहीं सकती सच्चाई, भारत ने चीन को लगाई लताड़, दिया दो टूक जवाब

India China Arunachal Pradesh Dispute: भारत ने चीन को कड़ा जवाब दिया, क्योंकि शंघाई हवाई अड्डे पर अरुणाचल प्रदेश की महिला का पासपोर्ट अवैध बताकर लगभग 18 घंटे तक हिरासत में रखा गया।

  • By अक्षय साहू
Updated On: Nov 26, 2025 | 10:04 PM

अरुणाचल प्रदेश पर भारत ने चीन को दिया कड़ा जवाब (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

India China Passport Controversy: भारत ने अरुणाचल प्रदेश की एक महिला का पासपोर्ट अवैध बताकर उसे हिरासत में लेने के मामले में चीन को कड़ा जवाब दिया है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने बताया कि अरुणाचल प्रदेश की यह महिला एक भारतीय नागरिक है और उसके पास वैध पासपोर्ट था। वह शंघाई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से जापान के लिए अपनी आगे की यात्रा पर जा रही थी।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बुधवार मीडिया से कहा कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा है। चीन चाहे कितना भी इनकार करे, यह बदलने योग्य नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत ने इस हिरासत के मामले को चीनी अधिकारियों के सामने जोरदार तरीके से उठाया है। 

अंतर्राष्ट्रीय हवाई यात्रा के नियमों का उल्लंघन

चीन ने फिलहाल अपनी कार्रवाई का कोई ठोस स्पष्टीकरण नहीं दिया है। यह घटना अंतर्राष्ट्रीय हवाई यात्रा के नियमों का उल्लंघन है। चीन के अपने नियमों के अनुसार भी, सभी देशों के नागरिकों को 24 घंटे तक वीजा मुक्त पारगमन की अनुमति होती है, जिसे इस मामले में उल्लंघन किया गया।

यह मामला उस घटना के बाद सामने आया, जब चीनी अधिकारियों ने अरुणाचल प्रदेश की रहने वाली पेमा वांग थोंगडोक को शंघाई पुडोंग इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रोका। उनके पासपोर्ट को इसलिए अवैध बताया गया क्योंकि उनका जन्मस्थान अरुणाचल प्रदेश है, जिस पर चीन अपना दावा करता है। पेमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इस मामले का खुलासा किया।

18 घंटे तक किया गया प्रताड़ित

पेमा ने बताया कि 21 नवंबर को शंघाई हवाई अड्डे पर चीनी इमिग्रेशन अधिकारियों ने उन्हें लगभग 18 घंटे तक हिरासत में रखा और प्रताड़ित किया। पेमा ब्रिटेन में रहती हैं और 21 नवंबर को वह लंदन से जापान जा रही थीं। शंघाई में उनका केवल तीन घंटे का ट्रांजिट स्टॉप था।

यह भी पढ़ें: 48 घंटे में हाईकमान का बड़ा फैसला! इस राज्य का CM बदलने जा रही कांग्रेस? खरगे ने तोड़ी चुप्पी

इस पूरे मामले पर भारत ने चीन को स्पष्ट संदेश दिया है कि अरुणाचल प्रदेश भारत का हिस्सा है और किसी भी भारतीय नागरिक के पासपोर्ट को अवैध घोषित करना गलत है। भारत ने चीन से इस तरह की कार्रवाई के लिए स्पष्टीकरण भी मांगा है। इसके अलावा मामले को अंतरराष्ट्रीय नियमों के अनुसार हल करने की बात कही है।

India slams china arunachal pradesh passport incident

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 26, 2025 | 10:04 PM

Topics:  

  • Arunachal Pardesh
  • China
  • India

सम्बंधित ख़बरें

1

हांगकांग के रिहायशी कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग, अब तक 44 लोगों की मौत, 279 अभी भी गायब

2

संविधान दिवस पर UNESCO पेरिस में बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण, पीएम मोदी ने बताया गौरव

3

हॉन्गकॉन्ग की 35 मंजिला इमारत में आग, 4 की मौत; बिल्डिंग में हजारों लोग फंसे, मची-चीख पुकार- VIDEO

4

नवभारत विशेष: भारतीय लोकतंत्र की गीता : हमारा संविधान

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.