-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- India Singapore Ismr Meeting Bilateral Cooperation New Agenda August 13
भारत-सिंगापुर द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगा नया आयाम, 13 अगस्त को होगी दिल्ली में बैठक
- Written By: अमन उपाध्याय
India Singapore Ministerial Talks: विदेश मंत्रालय (MEA) ने बताया है कि भारत और सिंगापुर के बीच तीसरा मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन (ISMR) बुधवार, 13 अगस्त 2025 को नई दिल्ली में होगा।

भारत-सिंगापुर द्विपक्षीय बैठक, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
India Singapore Relation: भारत और सिंगापुर के बीच मंत्रिस्तरीय वार्ता (ISMR) का तीसरा चरण बुधवार को नई दिल्ली में होगा। इस बैठक का मकसद दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत व विस्तार देना है। यह जानकारी मंगलवार को विदेश मंत्रालय ने साझा की।
विदेश मंत्रालय की प्रेस रिलीज के अनुसार, इस वार्ता में भारत की ओर से विदेश मंत्री एस. जयशंकर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और सूचना व प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव हिस्सा लेंगे।
वार्ता में सिंगापुर के ये लोग होंगे मौजूद
सिंगापुर की टीम का नेतृत्व उप प्रधानमंत्री व व्यापार एवं उद्योग मंत्री गान किम योंग करेंगे। साथ ही राष्ट्रीय सुरक्षा समन्वय मंत्री और गृह मंत्री के. षणमुगम, विदेश मंत्री विवियन बालकृष्णन, डिजिटल विकास मंत्री जोसेफिन तेओ, जनशक्ति मंत्री तान सी लेंग और कार्यवाहक परिवहन मंत्री जेफरी सिओ भी इस वार्ता में मौजूद रहेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
भारत को मिले वीटो पावर…पोलैंड के इस बड़े बयान से UN में मची खलबली, चीन की छाती पर सांप लोटना तय
मैदान पर चौंके-छक्के मारने का देखता था सपना… मुनीर ने धोखे से बुलाकर पाक क्रिकेटर की पीठ पर बरसा दी गोलियां
Explainer: क्या है SHANTI विजन? जिसके सहारे UN में चुनाव जीतने की तैयारी में भारत, जानिए जयशंकर का मास्टरप्लान
पाकिस्तान के हुए दो टुकड़े! बलूचिस्तान ने खुद को घोषित किया आजाद देश, शहबाज-मुनीर की उड़ी नींद
आईएसएमआर की तीसरी बैठक में नए अवसर की तलाश
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया आईएसएमआर एक विशेष मंच है जो भारत और सिंगापुर के सहयोग के लिए नई दिशा तय करता है। इसकी पहली बैठक सितंबर 2022 में नई दिल्ली और दूसरी अगस्त 2024 में सिंगापुर में हुई थी। विदेश मंत्रालय ने बताया कि भारत और सिंगापुर के बीच व्यापक और रणनीतिक साझेदारी है। आईएसएमआर की तीसरी बैठक द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत और विस्तार देने के नए अवसर खोजेगी।
सिंगापुर के प्रधानमंत्री अगले महीने आएंगे भारत
यह उच्च स्तरीय वार्ता सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग की अगले महीने भारत यात्रा से पहले आयोजित की जा रही है। पिछले वर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के दौरान, दोनों देशों ने अपने संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक पहुंचाया था।
यह भी पढे़ें:- जस्टिस वर्मा को हटाने के प्रस्ताव पर कमेटी गठित, होगी जांच, लोकसभा स्पीकर ने किया ऐलान
सहयोग बढ़ाने पर विशेष जोर
जनवरी 2025 में, सिंगापुर के राष्ट्रपति थर्मन शनमुगरत्नम उच्च स्तरीय बैठकों के लिए भारत आए थे। उनके साथ उनकी पत्नी जेन इट्टोगी शनमुगरत्नम भी भारत दौरे पर थीं। यह राष्ट्रपति थर्मन की भारत में पहली राजकीय यात्रा थी। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की, जिसमें दोनों देशों ने भविष्य के संभावित क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। इस यात्रा के बाद, दोनों देशों के संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ा दिया गया।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
India singapore ismr meeting bilateral cooperation new agenda august 13
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
टीकमगढ़ में PDS राशन पर सवाल: गेहूं की बोरी से निकली जानवर की हड्डियां, राशन लेने से इनकार कर भड़के ग्रामीण
Jul 14, 2026 | 11:20 PMनागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PMNag Panchami 2026: नाग पंचमी पर शिवलिंग पर क्या अर्पित करें? पूजा में की गई एक गलती बिगाड़ सकती है पूरा फल
Jul 14, 2026 | 11:09 PMरवि किशन की झोली में बड़ी फिल्म, करण जौहर की नागजिला में निभाएंगे अहम किरदार, कार्तिक आर्यन के साथ आएंगे नजर
Jul 14, 2026 | 11:09 PMISRO-ISTRAC Recruitment 2026: इसरो में अप्रेंटिस के 95 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 14, 2026 | 11:08 PMAIMIM का प्रस्ताव: स्कूलों और धार्मिक स्थलों के पास शराब दुकानें हटाने को लेकर संभाजीनगर मनपा आमसभा में हंगामा
Jul 14, 2026 | 10:58 PMसागर में कट्टे के साथ घूम रहा था युवक, मकरोनिया पुलिस ने दबोचा; बड़ी वारदात की आशंका टली
Jul 14, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM
ज्ञानवापी पर महासंग्राम! समझौते के प्रस्ताव पर अड़े दोनों पक्ष, क्या अदालत ही करेगी आखिरी फैसला? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 08:46 PM














