- Hindi News »
- India »
- India Has Become One Of The Fastest Growing Economies In The World Says Pm Narendra Modi
भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक बन गया है: PM मोदी
- Written By: सुभाष यादव

पीएम मोदी (Photo Credits-BJP Twitter)
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने सोमवार को कहा कि भारत ने कोविड-19 (COVID-19) वैश्विक महामारी से निपटने के लिए अपनी क्षमताओं, वैज्ञानिकों, चिकित्सकों, युवाओं पर भरोसा दिखाया और हमारा देश दुनिया के लिए कोई समस्या नहीं बल्कि समाधान देने वाला बना। उन्होंने कहा कि कोविड-19 वैश्विक महामारी के नकारात्मक प्रभाव से उबर कर भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक बन गया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने ‘पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रेन’ के तहत बच्चों के लिए कई सुविधाएं शुरू करते हुए एक कार्यक्रम में यह कहा। उन्होंने स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए छात्रवृत्ति भी जारी की। बच्चों को ‘पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रेन’ योजना के तहत पासबुक और आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत स्वास्थ्य कार्ड भी दिए गए। प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर किसी को पेशेवर पाठ्यक्रम या उच्च शिक्षा के लिए ‘एजुकेशन लोन’ (शिक्षा ऋण) चाहिए तो, ‘पीएम केयर्स’ उसमें भी मदद करेगा।
सम्बंधित ख़बरें
राघव चड्ढा ने मोदी विरोधी सारे पोस्ट हटाए…सौरभ भारद्वाज ने स्क्रीनशॉट के साथ खोल दी पोल! AAP में बढ़ी कलह
आज की ताजा खबर 5 अप्रैल LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें
PM Modi का विपक्ष पर हमला, बोले- फिल्मों को लेकर झूठा नैरेटिव फैलाती है कांग्रेस
Priyanka Chaturvedi का राज्यसभा कार्यकाल खत्म, खरगे और पीएम मोदी से मुलाकात चर्चा में
वैश्विक महामारी के दौरान अपने अभिभावकों को गंवा चुके बच्चों को हर महीने 4000 रुपये दिए जाएंगे, जिससे उनकी दैनिक जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि इन बच्चों के 23 साल के होने पर उन्हें 10 लाख रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बच्चों को मनोवैज्ञानिक एवं भावनात्मक मदद के लिए आयुष्मान कार्ड के माध्यम से स्वास्थ्य बीमा और ‘संवाद हेल्पलाइन’ के माध्यम से भावनात्मक परामर्श दिया जाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि कोविड-19 वैश्विक महामारी के नकारात्मक माहौल के दौरान भारत ने अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखा।
उन्होंने कहा, ‘‘ हमने अपने वैज्ञानिकों, चिकित्सकों, युवाओं पर भरोसा दिखाया और हमारा देश दुनिया के लिए चिंता नहीं, बल्कि आशा की एक किरण बनकर उभरा। हम कोई समस्या नहीं बल्कि समाधान देने वाले बने।” मोदी ने कहा कि इतने बड़े देश में भी, ‘‘हमने सभी नागरिकों को टीके उपलब्ध कराए। अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की करीब 200 करोड़ खुराक लोगों को दी जा चुकी हैं।” उन्होंने कहा कि भारत ने पिछले आठ वर्ष में जो मुकाम हासिल किया है, उसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘ आज, विश्व में भारत का गौरव बढ़ा है, वैश्विक मंचों पर भारत की ताकत बढ़ी है। ”
उन्होंने युवा शक्ति के भारत की इस यात्रा का नेतृत्व करने को लेकर खुशी जाहिर की। मोदी ने कहा, ‘‘ अपना जीवन अपने सपनों के नाम कर दो, सपने पूरे होने के लिए ही हैं।” प्रधानमंत्री ने कहा कि जब उनकी सरकार अपने आठ साल पूरे कर रही है, तब देश का आत्मविश्वास, देशवासियों का खुद पर भरोसा अभूतपूर्व है।
मोदी ने कहा, ‘‘ देश भ्रष्टाचार, हजारों करोड़ के घोटालों, भाई-भतीजावाद, आतंकवादी संगठनों और क्षेत्रीय भेदभाव के दुष्चक्र से बाहर निकल रहा है, जिसमें वह 2014 से पहले फंसा हुआ था।” उन्होंने कहा कि यह बच्चों के लिए एक मिसाल है कि बेहद मुश्किल दिन भी बीत जाते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण अनाथ हुए बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि ‘पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रेन’ यह दर्शाता है कि हर नागरिक उनके साथ खड़ा है। ‘पीएम केयर्स’ कोष के बारे में उन्होंने कहा कि इस कोष ने कोरोना वायरस संक्रमण के दौरान अस्पतालों को तैयार करने, वेंटिलेटर खरीदने, ऑक्सीजन संयंत्र लगाने में भी काफी मदद की।
उन्होंने कहा कि इसके जरिए कई लोगों की जान बचाई जा सकती है और कई परिवारों का भविष्य बचाया जा सकता है। अपने माता-पिता को महामारी में खो चुके बच्चों का मनोबल बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि निराशा के माहौल में भी ‘‘अगर हम खुद पर विश्वास रखें, तो आशा की एक किरण अवश्य दिखाई देती है। हमारा देश स्वयं इस बात का सबसे बड़ा उदाहरण है।” उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में अच्छी किताबें उनकी विश्वसनीय दोस्त बन सकती हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने बच्चों से रोग मुक्त रहने, खेलो इंडिया तथा फिट इंडिया मूवमेंट में शामिल होने और उसका नेतृत्व करने का आह्वान किया। मोदी ने उनसे योग दिवस में हिस्सा लेने का भी आग्रह किया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन’ कोरोना वायरस से प्रभावित ऐसे बच्चों की मुश्किलों को कम करने का एक छोटा सा प्रयास है, जिन्होंने अपने माता-पिता दोनों को खो दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘ ‘पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन’ दर्शाता है कि हरेक नागरिक अत्यंत संवेदनशीलता के साथ आपके साथ खड़ा है।” स्वच्छ भारत मिशन, जन-धन योजना तथा हर घर जल अभियान जैसी कल्याणकारी नीतियों का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार ‘‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” की भावना से आगे बढ़ रही है।
उन्होंने कहा कि पिछले आठ साल गरीबों के कल्याण तथा सेवा के लिए समर्पित किए गए हैं। मोदी ने कहा, ‘‘ परिवार का सदस्य होने के नाते हमने कठिनाइयों को कम करने और देश के गरीबों के जीवन में सुधार लाने की कोशिश की है।” प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रौद्योगिकी के उपयोग को बढ़ाकर, सरकार ने गरीबों के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित की है। उन्होंने कहा, ‘‘ अब गरीब से गरीब व्यक्ति को भी भरोसा है कि सरकार की योजनाओं का लाभ उन्हें मिलेगा। इस विश्वास को और बढ़ाने के लिए सरकार अब शत-प्रतिशत सशक्तिकरण का अभियान चला रही है।”
सरकार ने ‘पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन’ योजना की शुरुआत पिछले वर्ष 29 मई को की थी और इसका मकसद ऐसे बच्चों की मदद करना है, जिन्होंने कोरोना वायरस संक्रमण के चलते 11 मार्च 2020 से 28 फरवरी 2022 के बीच अपने माता-पिता, कानूनी अभिभावक, दत्तक माता-पिता को खो दिया है। (एजेंसी)
India has become one of the fastest growing economies in the world says pm narendra modi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘नीतीश ने जलाई लालू के घर में बिजली, अब लालटेन लेकर घूम रहे हैं ट्विटर बबुआ’, JDU का तेजस्वी पर बड़ा हमला
Apr 05, 2026 | 10:03 PMविराट कोहली ने रोहित शर्मा को पछाड़ा, बने नंबर-1, इस मामले में ‘किंग’ की बादशाहत बरकरार
Apr 05, 2026 | 10:01 PMनागपुर में सनसनी, शोभायात्रा से लापता 14 साल के अथर्व की गला घोंटकर हत्या; बोरे में बंद मिला शव- VIDEO
Apr 05, 2026 | 09:59 PMबारामती में सियासी जंग, सुनेत्रा के सामने कांग्रेस का दांव, आकाश मोरे को बनाया उम्मीदवार
Apr 05, 2026 | 09:54 PM‘मां का सम’ ओटीटी पर रिलीज, मोना सिंह की इमोशनल सीरीज में दिखेगा रिश्तों और गणित का अनोखा संगम
Apr 05, 2026 | 09:53 PMचिन्नास्वामी में आया पाटीदार और टिम डेविड के नाम का तूफान, CSK के सामने बना डाला 250 रन का विशाल स्कोर
Apr 05, 2026 | 09:50 PMबंगाल चुनाव: एयरपोर्ट पर भी दिखे PM Modi एक्टिव, कार्यकर्ताओं से पूछा चुनावी मिजाज; आप भी देखिए VIDEO
Apr 05, 2026 | 09:49 PMवीडियो गैलरी

BMC स्कूलों में ‘मनाचे श्लोक’ पर महा-संग्राम! वारिस पठान बोले- जबरन नहीं थोप सकते धार्मिक प्रार्थना
Apr 05, 2026 | 01:13 PM
शर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PM
इंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PM
Saharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PM
मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM














