भारतीयों के लिए फ्रांस का बड़ा तोहफा, अब बिना ट्रांजिट वीजा के कर सकेंगे हवाई यात्रा
Visa Free Transit France: भारतीय यात्रियों के लिए फ्रांस में अब ट्रांजिट वीजा की जरूरत नहीं। PM मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों के बीच हुए समझौते को फ्रांस सरकार ने किया लागू।
- Written By: सजल रघुवंशी
नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (सोर्स- सोशल मीडिया)
India France Transit Visa: भारत ने गुरुवार को फ्रांस के एयरपोर्ट से गुजरने वाले भारतीय नागरिकों के लिए वीजा-फ्री ट्रांजिट शुरू करने के फैसले का स्वागत किया है। भारत ने कहा कि यह एक ऐसा कदम है, जिससे यात्रा आसान होगी और लोगों के बीच संपर्क बढ़ेगा। मीडिया ब्रीफिंग में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि इस साल की शुरुआत में, फरवरी में मुंबई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बीच हुई मीटिंग में ट्रांजिट से जुड़ी महत्वपूर्ण सहमति बनी थी।
उन्होंने कहा कि यह फैसला भारत-फ्रांस की मजबूत होती साझेदारी को दिखाता है, जिसे हाल ही में मैक्रों के दौरे के दौरान विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी का दर्जा दिया गया है।
भारत ने फैसले का किया स्वागत
रणधीर जायसवाल ने कहा कि हम फ्रांस एयरपोर्ट से आने-जाने वाले भारतीय नागरिकों के लिए वीजा-फ्री ट्रांजिट शुरू करने की घोषणा का स्वागत करते हैं। जैसा कि आपको याद होगा, इस साल फरवरी में मुंबई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों की मीटिंग के दौरान भारतीय पासपोर्ट होल्डर्स के लिए ट्रांजिट वीजा की जरूरत हटाने पर सहमति हुई थी। फ्रांस सरकार ने अब इस समझौते को लागू कर दिया है और सिर्फ हवाई रास्ते से फ्रांस की मुख्य भूमि से आने-जाने वाले भारतीय नागरिकों को ट्रांजिट वीजा की जरूरत नहीं होगी।
सम्बंधित ख़बरें
Modi Cabinet में बड़ा फेरबदल संभव! राघव चड्ढा की हो सकती है एंट्री, 2 मंत्रियों की छुट्टी होने की अटकलें
‘सेवा, सुशासन और विकास’ के 12 साल, राजनाथ सिंह ने पीएम मोदी की तारीफ में कही ये बड़ी बात
मुंबई में 941 रुपये के पार पहुँचा घरेलू गैस सिलेंडर, शरद पवार बोले- जनता सही समय पर सिखाएगी सबक
अहमदाबाद बना वैश्विक योग केंद्र, प्रधानमंत्री मोदीे ने किया शुभारंभ, कहा- बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
भारत और फ्रांस के बीच संबंध होंगे मजबूत
रणधीर जायसवाल ने कहा कि यह फैसला भारत और फ्रांस के बीच सुनिश्चित साझेदारी को दिखाता है, जिसे राष्ट्रपति मैक्रों के हालिया दौरे के दौरान एक खास वैश्विक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाया गया है। इससे लोगों का आना-जाना और लोगों के बीच संबंध बेहतर होंगे। फरवरी में, प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों ने औपचारिक रूप से भारत-फ्रांस संबंधों को ‘स्पेशल ग्लोबल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप’ तक बढ़ाया, जो एक ऐतिहासिक कदम था, जिसने द्विपक्षीय संबंधों में एक टर्निंग पॉइंट का संकेत दिया।
यह भी पढ़ें: आजादी के बाद से अब तक का…बंगाल और तमिलनाडु के वोटर्स को ECI ने किया सलाम, 92+ से बना ऐतिहासिक रिकॉर्ड
हाई-लेवल बातचीत के दौरान हुई घोषणा
यह घोषणा मुंबई के लोक भवन में हाई-लेवल बातचीत के दौरान हुई, जो मैक्रों की भारत की चौथी और देश की फाइनेंशियल कैपिटल की पहली यात्रा थी। एक सरकारी रिलीज में कहा गया कि नेताओं ने रक्षा, तकनीक और स्वास्थ्य में एक बड़ा रोडमैप पेश किया, जिससे होराइजन 2047 विजन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और मजबूत हुई। पिछले हफ्ते, विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने पेरिस में फ्रांस के विदेश मंत्रालय के सेक्रेटरी जनरल मार्टिन ब्रिएन्स के साथ भारत-फ्रांस विदेश कार्यालय वार्ता की सह-अध्यक्षता की।
एजेंसी इनपुट के साथ…
