‘सेवा, सुशासन और विकास’ के 12 साल, राजनाथ सिंह ने पीएम मोदी की तारीफ में कही ये बड़ी बात
Rajnath Singh on Modi Government: राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास और सुशासन का एक नया अध्याय देखा है।
- Written By: वंदना शर्मा
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (सोर्स सोशल मीडिया)
Modi Government 12 Years: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास और सुशासन का एक नया अध्याय देखा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने ‘सेवा’ को शासन का मूल मंत्र बनाते हुए प्रशासन को अधिक जवाबदेह, पारदर्शी और जनकेंद्रित बनाया। उनके दूरदर्शी नेतृत्व में यह सुनिश्चित किया गया कि सरकार की योजनाओं और विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।
रक्षा मंत्री ने कहा कि इस दौरान देश ने आर्थिक, सामाजिक और वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाइयों को छुआ है, जिससे भारत की पहचान एक मजबूत और आत्मविश्वासी राष्ट्र के रूप में स्थापित हुई है। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने मंगलवार (9 जून) को अपने 12 साल पूरा किया।
राजनाथ सिंह ने अपने पोस्ट में क्या कहा?
राजनाथ सिंह अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि इन पहलों ने न केवल देश के विकास को एक नई गति दी है। बल्कि आम नागरिकों के जीवन में भी सकारात्मक बदलाव लाने का काम किया। उनके अनुसार, विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की ओर बढ़ते हुए ये 12 वर्ष दूरदर्शी नेतृत्व, समावेशी विकास, सुशासन और ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के प्रति सरकार की अटूट प्रतिबद्धता के सशक्त प्रमाण के रूप में सामने आए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
जी20 से ग्लोबल साउथ तक भारत ने रचा इतिहास…मोदी सरकार ने पूरे किए 12 साल, जयशंकर बोले- बदल रहा वर्ल्ड ऑर्डर
मालवीय नगर अग्निकांड में नया मोड़: केशव नेगी की गिरफ्तारी पर धामी हुए सक्रिय, रेखा गुप्ता से की चर्चा
दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के 3 विमान हुए डैमेज, सुरक्षा पर उठे सवाल; जानिए क्या है पूरा मामला?
मुंबई में 941 रुपये के पार पहुँचा घरेलू गैस सिलेंडर, शरद पवार बोले- जनता सही समय पर सिखाएगी सबक
On this Day in 2024, Shri @narendramodi took oath as the Prime Minister of India for the third consecutive time, scripting a new chapter in India’s history. Modiji’s visionary leadership has redefined governance through the spirit of Seva over the last 12 years, ensuring that… pic.twitter.com/034op2qyRl — Rajnath Singh (@rajnathsingh) June 9, 2026
भाजपा सरकार के कार्यकाल की कहानी
वहीं, दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि पीएम मोदी के सफल नेतृत्व के ये 12 साल भारत के परिवर्तन, प्रगति और जान कल्याण कि ऐतिहासिक यात्रा के 12 वर्ष है। यह यात्रा केवल एक सरकार के कार्यकाल की कहानी नहीं है बल्कि 140 करोड़ भारतीयों के सामूहिक संकल्प को सिद्धि में बदलने का गौरवशाली अध्याय है। प्रधान सेवक के रूप में प्रधानमंत्री मोदी ने अंत्योदय,सेवा,सुशासन और गरीब कल्याण को शासन की मूल भवन बनाते हुए देश को एक नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।
सेवा, सुशासन और संकल्प के 12 स्वर्णिम वर्ष! आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान, गरीब कल्याण, महिला सशक्तीकरण, युवा विकास और राष्ट्र निर्माण की नई गाथा लिखी गई है।#12YearsOfSeva#12YearsOfGaribKalyan pic.twitter.com/tTS18AVqA1 — Manjinder Singh Sirsa (@mssirsa) June 9, 2026
सांस्कृतिक विरासत और सामर्थ्य का गौरव को बढ़ाया
सिरसा ने यह भी कहा कि ‘जन धन से जन विश्वास’ तक बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से आत्मनिर्भर भारत के निर्माण तक इन 12 वर्षों में भारत ने विकास, विश्वास और जन कल्याण का एक नया इतिहास रच दिया है। भाजपा सरकार ने वैश्विक मंच पर अपनी सशक्त पहचान स्थापित की है। साथ ही सांस्कृतिक विरासत और सामर्थ्य का गौरव को बढ़ाया है।
यह भी पढें: एयरपोर्ट की तरह हाइटेक होंगे भारत के लैंड पोर्ट्स, अमित शाह आज लॉन्च करेंगे लैंड पोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम
लोगों को सम्मान और अवसर मिलें: पीएम मोदी
एक रिपोर्ट के मुताबिक इसके पहले 8 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए लिखा कि पिछले 12 सालों में भारत ने कई बदलाव देखे है। इन बदलावों के केंद्र में गरीबों और वंचितों का कल्याण हो रहा है। उन्होंने आगे यह भी कहा कि हम हमेशा ‘अंत्योदय’ से प्रेरित करते रहे है।
हमारी कोशिश यही रही है कि विकास का लाभ उन लोगों तक पहुंचे जो दशकों से पीछे छूट गए थे। जन धन खातों और डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर से लेकर स्वच्छ भारत,पीएम आवास योजना, जल जीवन मिशन, आयुष्मान भारत और अन्य योजनाओं तक, हर पहल का मकसद बस यही रहा है कि लोगों को सम्मान और अवसर मिलें।
