Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अब फेफड़ों के कैंसर का पता लगाना होगा आसान, शुरु हुआ भारत का पहला ‘लंगलाइफ स्क्रीनिंग’ कार्यक्रम

29 नवंबर से भारत का पहला ‘लंगलाइफ स्क्रीनिंग' कार्यक्रम दिल्ली के एक निजी अस्पताल से शुरू किया गया है। इस कार्यक्रम के जरिए फेफड़ों के कैंसर का जल्द पता लगाया जा सकेगा।

  • Written By: दीपिका पाल
Updated On: Nov 29, 2024 | 12:28 PM

भारत का पहला ‘लंगलाइफ स्क्रीनिंग' कार्यक्रम (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: कैंसर के बढ़ते मामलों को लेकर भारत में स्वास्थ्य विभाग समय-समय पर कार्यक्रम आयोजित करता रहता है। आज शुक्रवार यानि 29 नवंबर से भारत का पहला ‘लंगलाइफ स्क्रीनिंग’ कार्यक्रम दिल्ली के एक निजी अस्पताल से शुरू किया गया है। इस कार्यक्रम के जरिए फेफड़ों के कैंसर का जल्द पता लगाया जा सकेगा। इतना ही नहीं यह कैंसर कार्यक्रम अपोलो कैंसर सेंटर (एसीसी) द्वारा शुरु कर दिया गया है।

फेफड़ों के कैंसर के होते हैं 5.9 प्रतिशत मामले

आपको बताते चलें कि, इस कैंसर कार्यक्रम को लेकर अपोलो कैंसर सेंटर (एसीसी) ने बयान जारी किया है। इसके अनुसार, देश में सभी प्रकार के कैंसरों के कुल मामलों में से 5.9 प्रतिशत मामले फेफड़ों के कैंसर के होते हैं तथा कैंसर के कारण होने वाली मौत के मामले में इसकी हिस्सेदारी 8.1 प्रतिशत है। बयान में कहा गया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य जीवित रहने की दर और उपचार के परिणामों में सुधार लाना है। दरअसल फेफड़े में कैंसर होने से सेहत को ज्यादा खतरा रहता है।

देश की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सम्बंधित ख़बरें

निदा खान केस में बड़ा ट्विस्ट: AIMIM पार्षद मतीन पटेल के चक्कर में गरीब मिस्त्री के नए घर पर चला दिया बुलडोजर

अधिक मासिक 2026 की दुर्गाष्टमी 23 मई को, इस विशेष मुहूर्त में इन मंत्रों के साथ करें पूजा

रायबरेली में राहुल गांधी के बिगड़े बोल, एक बार फिर दिया विवादित बयान; बोले- पीएम और गृह मंत्री गद्दार हैं

नागपुर काटोल में बड़ा हादसा! ट्रक पलटा, ईंटों के ढेर में दबकर 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत

इन उम्र के लोगों को करता हैं कैंसर प्रभावित

आपको बताते चलें कि, इसमें कहा गया है कि इस कार्यक्रम के तहत उन लोगों की जांच का लक्ष्य रखा गया जिनके इस बीमारी के ग्रस्त होने का खतरा अधिक है। इनमें वे लोग शामिल हैं, जिनकी उम्र 50 से 80 वर्ष के बीच है, जो पहले धूम्रपान करते हों या जिनके परिवार में किसी को पहले फेफड़ों का कैंसर हुआ हो।

2020 में हुई इतनी ज्यादा मौतें

इंटरनेशनल एजेंसी फॉर रिसर्च ऑन कैंसर (IARC) द्वारा प्रस्तुत कैंसर की घटनाओं और मृत्यु दर के GLOBOCAN 2020 अनुमान से पता चलता है कि फेफड़ों का कैंसर कैंसर से होने वाली मौतों का प्रमुख कारण बना हुआ है, जिसके कारण 2020 में अनुमानित 1.8 मिलियन मौतें (18%) हुई।

हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-

 

India first love life screening program started in delhi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 29, 2024 | 12:13 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.