Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 4 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पाकिस्तान में छिपे 23 दुश्मनों पर मोदी सरकार का वार, UAPA के तहत आतंकियों की नई लिस्ट जारी

Pakistan Based Terrorists Under UAPA: भारत सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक जंग छेड़ते हुए 23 खूंखार आतंकियों को UAPA के तहत आतंकवादी घोषित किया है। जानें किस संगठन से जुड़ें हैं वो।

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: Jul 04, 2026 | 11:41 AM

सांकेतिक फोटो ( सो. AI)

Follow Us
Follow Us:

India Declares 23 Pakistan Based Terrorists: सीमा पार से संचालित होने वाले आतंकवाद के खिलाफ मोदी सरकार ने एक और बड़ी और कड़ी कार्रवाई की है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक आधिकारिक गजट नोटिफिकेशन जारी करते हुए पाकिस्तान में छिपे 23 दुश्मनों को गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम कानून (UAPA) के तहत ‘आतंकी’ घोषित कर दिया है। इस फैसले के बाद अब इन अपराधियों के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कानूनी शिकंजा कसना और भी आसान हो जाएगा।

जैश और लश्कर के नेटवर्क पर सीधा प्रहार

गृह मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार, इन सभी 23 नामों को UAPA की चौथी अनुसूची में सीरियल नंबर 58 से 80 तक जोड़ा गया है। जांच एजेंसियों के मुताबिक, इनमें से अधिकांश आतंकी जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा जैसे खतरनाक संगठनों से जुड़े हैं। ये सभी आतंकी वर्तमान में पाकिस्तान या पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के सुरक्षित ठिकानों में रहकर भारत के खिलाफ साजिशें रच रहे हैं।

नगरोटा और सुंजवां हमलों के गुनहगार भी शामिल

इस लिस्ट में उन चेहरों को शामिल किया गया है जो भारत में हुए बड़े आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड रहे हैं। इनमें मसूद इलियास कश्मीरी और मोहम्मद मुसादिक के नाम प्रमुख हैं, जो 2022 में जम्मू के सुंजवां में सुरक्षा बलों पर हुए हमले और घुसपैठ की साजिशों में शामिल थे।

सम्बंधित ख़बरें

Empire State: एम्पायर स्टेट पर प्रपोज करने वाले रूसी कपल एंजेला और इवान को पुलिस ने किया है गिरफ्तार

जाने वाली है पुतिन की कुर्सी! 2026 तक क्या बदल जाएगा रूस का बॉस? इस बड़े दांव से मचा हड़कंप

इराक में भ्रष्टाचार पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! आधी रात ‘ग्रीन जोन’ में घुसी फोर्स, सांसद-मंत्री समेत 47 गिरफ्तार

Khamenei Funeral: खामेनेई के जनाजे में भावुक हुए राष्ट्रपति और स्पीकर… नम आंखों से विदा करने पहुंचे लाखों लोग

इसके अलावा, मुफ्ती मोहम्मद असगर खान और हाफिज अब्दुल शकूर जैसे आतंकियों को भी लिस्ट में जगह मिली है, जो 2016 में भारतीय सेना के नगरोटा कैंप पर हुए भीषण हमले के जिम्मेदार बताए जाते हैं।

बेंगलुरु का रहने वाला आतंकी भी रडार पर

लिस्ट में सबसे चौंकाने वाला नाम मोहम्मद शहीद फैसल (उर्फ उस्ताद उर्फ जाकिर) का है। गजट नोटिफिकेशन के अनुसार, इसका स्थायी पता भारत के बेंगलुरु (कर्नाटक) का है, लेकिन वह फिलहाल पाकिस्तान के रावलपिंडी में छिपकर बैठा है।

उस पर सोशल मीडिया के जरिए भारतीय युवाओं को गुमराह कर उनकी भर्ती करने, हथियारों की ट्रेनिंग देने और आतंकी गतिविधियों के लिए फंड जुटाने का संगीन आरोप है।

क्या है UAPA?

गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (UAPA) भारत का सबसे सख्त आतंकवाद-विरोधी कानून है, जिसका उद्देश्य देश की अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव राकेश राठी द्वारा जारी इस अधिसूचना का मतलब है कि अब ये व्यक्ति आधिकारिक तौर पर भारत की ‘वांटेड’ लिस्ट में आतंकी के रूप में दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें:- बलूचिस्तान में पाकिस्तान को बड़ा झटका! BLA के आत्मघाती हमले में 30 सैनिकों की मौत, सेना का कैंप तबाह

इससे उनकी वैश्विक संपत्तियों को फ्रीज करने और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के माध्यम से उनकी घेराबंदी करने में भारत को बड़ी सफलता मिलेगी। सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि आतंकवाद को पालने और पोसने वालों के लिए भारत में कोई जगह नहीं है और यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।

India declares 23 pakistan based terrorists under uapa news

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 04, 2026 | 11:41 AM

Topics:  

  • India
  • Pakistan
  • Union Ministry of Home Affairs
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.