- Hindi News »
- India »
- India Corona Updates India Reports 2338 Fresh Cases And 19 Deaths In The Last 24 Hours
देश में 24 घंटे के भीतर कोरोना के 2,338 नए मामले दर्ज, 19 मरीजों की मौत
- Written By: सुभाष यादव

Representative Photo
नई दिल्ली: भारत में एक दिन में कोविड-19 (India Corona Updates) के 2,338 नए मामले सामने आने से देश में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,31,58,087 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 17,883 पर पहुंच गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, भारत में संक्रमण से 19 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,24,630 हो गई है।
मंत्रालय ने बताया कि देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 17,883 हो गई है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.04 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 185 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.74 प्रतिशत है। अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक, दैनिक संक्रमण दर 0.64 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 0.61 प्रतिशत है। कोविड-19 का पता लगाने के लिए अब तक 85.04 करोड़ नमूनों की जांच की गई है, जिनमें से पिछले 24 घंटे में 3,63,883 नमूनों की जांच की गई।
सम्बंधित ख़बरें
आज की ताजा खबर 5 अप्रैल LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें
ऐन वक्त पर दगा दे गया ईरान! भारत आ रहा तेल का जहाज अचानक मुड़ा चीन की तरफ, भारतीय रिफाइनरियों की उड़ी नींद
भारत ने मनवाया लोहा…4 बिलियन के पार हुआ डिफेंस एक्सपोर्ट, अमेरिका-इजरायल समेत कई देश हुए ब्रह्मोस के मुरीद
Donald Trump ने फोड़ा टैरिफ बम…फार्मा इंडस्ट्री पर लगा दिया 100 प्रतिशत टैरिफ, भारत की बढ़ी टेंशन
#COVID19 | India reports 2,338 fresh cases, 2,134 recoveries, and 19 deaths, in the last 24 hours. Total active cases are 17,883. Daily positivity rate 0.64% pic.twitter.com/xsGvVK0s90 — ANI (@ANI) May 31, 2022
देश में अभी तक कुल 4,26,15,574 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत है। वहीं, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 193.45 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी।
संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।
India corona updates india reports 2338 fresh cases and 19 deaths in the last 24 hours
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
विराट कोहली ने रोहित शर्मा को पछाड़ा, बने नंबर-1, इस मामले में ‘किंग’ की बादशाहत बरकरार
Apr 05, 2026 | 10:01 PMनागपुर में सनसनी, शोभायात्रा से लापता 14 साल के अथर्व की गला घोंटकर हत्या; बोरे में बंद मिला शव- VIDEO
Apr 05, 2026 | 09:59 PMबारामती में सियासी जंग, सुनेत्रा के सामने कांग्रेस का दांव, आकाश मोरे को बनाया उम्मीदवार
Apr 05, 2026 | 09:54 PM‘मां का सम’ ओटीटी पर रिलीज, मोना सिंह की इमोशनल सीरीज में दिखेगा रिश्तों और गणित का अनोखा संगम
Apr 05, 2026 | 09:53 PMचिन्नास्वामी में आया पाटीदार और टिम डेविड के नाम का तूफान, CSK के सामने बना डाला 250 रन का विशाल स्कोर
Apr 05, 2026 | 09:50 PMबंगाल चुनाव: एयरपोर्ट पर भी दिखे PM Modi एक्टिव, कार्यकर्ताओं से पूछा चुनावी मिजाज; आप भी देखिए VIDEO
Apr 05, 2026 | 09:49 PMइंडियन नेवी अग्निवीर (म्यूजिशियन) 2026 भर्ती: 10वीं पास युवाओं के लिए शानदार मौका
Apr 05, 2026 | 09:32 PMवीडियो गैलरी

BMC स्कूलों में ‘मनाचे श्लोक’ पर महा-संग्राम! वारिस पठान बोले- जबरन नहीं थोप सकते धार्मिक प्रार्थना
Apr 05, 2026 | 01:13 PM
शर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PM
इंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PM
Saharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PM
मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM














