Monsoon Session: महिला सांसद पर टिप्पणी करना पड़ा भारी, TMC सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र से निलंबित
Kalyan Banerjee Suspension: महिला सांसद के खिलाफ असंसदीय भाषा के इस्तेमाल के आरोप में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी को लोकसभा के मौजूदा मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया है।
- Written By: अमन मौर्या
कल्याण बनर्जी (सोर्स- IANS)
Lok Sabha Monsoon Session: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद कल्याण बनर्जी को एक महिला सदस्य के खिलाफ असंसदीय भाषा का इस्तेमाल करने पर बुधवार को मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए लोकसभा से निलंबित कर दिया गया। दरअसल, टीएमसी से टूटकर नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (एनसीपीआई) ने कल्याण बनर्जी के खिलाफ लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से शिकायत दी थी और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।
दावा है कि कल्याण बनर्जी ने सांसदों के साथ बहस की थी। इस बहस में एनसीपीआई की एक महिला सांसद भी शामिल थीं। हालांकि, इस टकराव की वजह सामने नहीं आई। यह बहस सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद हुई थी।
NCPI के सदस्यों ने दी लिखित शिकायत
घटना के बाद एनसीपीआई के सदस्यों ने लोकसभा स्पीकर से उनके चैंबर में मुलाकात की और कल्याण बनर्जी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए लिखित शिकायत सौंपी। दोपहर दो बजे सदन की फिर से कार्यवाही शुरू होने पर पीठासीन कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी ने बताया कि कल्याण बनर्जी ने महिला सांसदों के खिलाफ असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया है। इस संबंध में लोकसभा स्पीकर को लिखित शिकायत मिली है।
सम्बंधित ख़बरें
NEET Paper Leak: संसद में चर्चा को तैयार सरकार, किरेन रिजिजू बोले- विपक्ष बिना शर्त बहस में हो शामिलल
‘कांग्रेस-BJP को बोलने दिया, हमें क्यों नहीं?’ लोकसभा में स्पीकर से भिड़े अखिलेश यादव, देखें VIDEO
संसद में ‘ब्लैक प्रोटेस्ट’! प्रियंका गांधी समेत विपक्षी सांसदों का सरकार पर हमला, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
Explainer: एक देश, 4 प्रोटेस्ट… दिल्ली से लेकर ऋषिकेश तक सरकार के खिलाफ क्यों हो रहा विरोध प्रदर्शन?
महिला सांसदों के साथ अभद्रता और दुर्व्यवहार का आरोप
पीठाधीन कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी के अनुरोध पर केंद्रीय संसदीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कल्याण बनर्जी को लोकसभा से मौजूदा मानसून सत्र के बाकी समय के लिए सस्पेंड करने का प्रस्ताव पेश किया। उन्होंने दोहराते हुए कहा कि कल्याण बनर्जी ने महिला सांसदों के साथ अभद्रता और दुर्व्यवहार किया है। उन्हें सत्र की शेष अवधि के लिए सभा की सेवा से निलंबित किया जाए।
ध्वनि मत से निलंबन प्रस्ताव पास
इसके बाद लोकसभा ने बुधवार को ध्वनि मत से कल्याण बनर्जी को शेष मानसून सत्र की अवधि के लिए निलंबित करने का प्रस्ताव पारित किया। बाद में पीठासीन कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी ने कल्याण बनर्जी को तुरंत संसद परिसर छोड़ने का निर्देश दिया।
ये भी पढ़ें- छात्रों पर लाठीचार्ज से गरमाई सियासत, CJP के समर्थन में उतरे वाम दल; गृह मंत्री से मांगा जवाब
कल्याण बनर्जी के खिलाफ सस्पेंशन से जुड़ी कार्यवाही पूरी होने के बाद विपक्ष का हंगामा और बढ़ गया। इसके कारण लोकसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई।
एजेंसी इनपुट के साथ…
