- Hindi News »
- India »
- In Nuh A Police Team Was Attacked With Stones While Trying To Arrest A Thief Several Police Officers Were Injured
नूंह में चोरों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर पथराव, नकाबपोशों ने अवैध हथियार से चलाईं गोलियां, मचा बवाल
Nuh: रविवार को नूंह में चोरी के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर ग्रामीण ने पथराव कर दिया। साथ ही कुछ नकाबपोशों ने गोलियां भी चलाई। इस हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।
- Written By: पूजा सिंह

नूंह में हंगामा, पुलिस टीम पर पथराव
Nuh violence: रविवार को हरियाणा के नूंह में उस वक्त भारी हंगामा हो गया, जब चोरी के आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। साथ ही अवैध हथियार और राइफल से पुलिस पर फायरिंग भी की गई है। इस हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हुए है। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को भी गोलियां चलानी पड़ी। माहौल बिगड़ता देख मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। गांव में तनाव का माहौल बन गया।
घटना नूंह के बिछौर थाना क्षेत्र के गांव इंदाना की बताई जा रही है। दरअसल पुलिस टीम यहां पंजाब में वाहन चोरी के एक मामले में वांछित आरोपी को पकड़ने गई थी। देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई । आरोपियों और उनके समर्थकों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि, ग्रामीण अपने-अपने घरों के बाहर निकले और पुलिस पर पथराव और फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान कई नकाबपोश अवैध हथियार से पुलिस पर गोलियां चलाते हुए भी नजर आए।
आरोपी कई मामले में हैं वांछित
पुलिस सेस मिली जानकारी के मुताबिक, टीम गांव इंदाना में आरोपी आजाद, साहिद, शाहरुख और अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी करने पहुंची थी। सभी आरोपी पर पंजाब, आंध्र प्रदेश और अन्य राज्यों में दर्ज कई मामलों में वांछित थे। जैसे ही पुलिस ने आजाद के घर पर दबिश दी, उसने पिस्तौल निकालकर पुलिस पर गोली चला दी। गोली सिपाही समीर के हाथ को छूते हुए निकल गई, जिससे वह बाल-बाल बच गया। फिलहाल आरोपी आजाद मौके से फरार होने में कामयब हो गया है।
सम्बंधित ख़बरें
IDFC और AU बैंक घोटाले में CBI का एक्शन! चंडीगढ़ और पंचकुला के ज्वैलरी शोरूम समेत 7 ठिकानों पर की छापेमारी
16 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में SIR का ऐलान, पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले बदलेगी वोटर लिस्ट
हरियाणा में फिर चला मोदी मैजिक! निकाय चुनावों में BJP की ऐतिहासिक जीत, प्रधानमंत्री ने जनता का जताया आभार
वो नेता जो कभी दिल्ली में चलाता था कपड़े की दुकान…फिर पहली बार ही चुनाव लड़कर बन गया हरियाणा का मुख्यमंत्री
नूह मेवात: पुलिस टीम पर आरोपियों के समर्थकों द्वारा पथराव, पुलिस टीम पर राइफलों से हमला, जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। pic.twitter.com/8Nuj85f0nj — Rahul Chauhan (@journorahull) September 28, 2025
जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने की फायरिंग
स्थिति को संभालने के लिए पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में करीब 7-8 राउंड फायरिंग की। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। इस मामले में पुलिस ने 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। साथ ही 90 लोगों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज की गई है, जिनमें से 30 लोग नामजद हैं।
ये भी पढ़ें : ‘मेरा दिल टूट गया है… मैं असहनीय दर्द में हूं’, करूर भगदड़ पर एक्टर विजय का पहला बयान, छलका दर्द
मौके पर भारी पुलिस बल तैनात
अचानक हुए इस हमले से पुलिसकर्मी संभल का मौक ही नहीं मिला। इस हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक, घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस बल ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित पाया है। साथ ही हालात को देखते हुए मौके पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। पुलिस और प्रशासन ने दावा किया है कि हालात अब नियंत्रण में हैं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आस-पास के इलाकों में भी नजर रखी जा रही है।
In nuh a police team was attacked with stones while trying to arrest a thief several police officers were injured
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Google I/O 2026 में आज होगा लॉन्च, Android 17 से लेकर AI Glasses तक, सुंदर पिचाई कर सकते हैं कई बड़े ऐलान
May 19, 2026 | 10:55 AMमुंबईकरों को बिजली बिल में राहत, दिन में इस्तेमाल होने वाली बिजली होगी सस्ती
May 19, 2026 | 10:52 AMNEET Paper Leak: लातूर के RCC संचालक मोटेगांवकर गिरफ्तार, नांदेड़ से जुड़े तार; CBI ने कदम परिवार से की पूछताछ
May 19, 2026 | 10:50 AMPati Patni Aur Woh Do Collection: मंडे टेस्ट में पास हुई ‘पति पत्नी और वो दो’, चौथे दिन कमाए इतने करोड़
May 19, 2026 | 10:47 AMJabalpur Fire: गल्ला मार्केट में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर खाक, लाखों रुपए का नुकसान
May 19, 2026 | 10:46 AMNEET Paper Leak: आरोपी शुभम खैरनार ने पुलिस से बचने को मुंडवाया सिर, रसूखदारों से 20 लाख में करता था डील
May 19, 2026 | 10:37 AMपाकिस्तान से आतंक फैलाने आया था मोहम्मद उस्मान, बाल झड़ने से था परेशान, श्रीनगर में कराया हेयर ट्रांसप्लांट
May 19, 2026 | 10:36 AMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














