Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इंडिया ब्लॉक की बैठक में विपक्षी एकजुटता पर जोर, लोकतंत्र और जनहित के मुद्दों पर बनाई गई रणनीति

Imran Masood: इंडिया ब्लॉक की बैठक में लोकतंत्र, जनहित और विपक्षी एकजुटता पर चर्चा की गई। इमरान मसूद ने कहा की अब सभी विपक्षी दलों को एकजूट होकर कांग्रेस का साथ देना चाहिए।

  • Written By: करुणा नंद शाहवाल
Updated On: Jun 09, 2026 | 07:34 PM

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद(सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Imran Masood INDIA Alliance Meeting: नई दिल्ली में सोमवार को ‘इंडिया’ ब्लॉक की एक बैठक हुई। इस बैठक में आगामी राजनीतिक रणनीति, लोकतंत्र से जुड़े मुद्दों और जनता के विषय को लेकर चर्चा की गई। बैठक के बाद कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कांग्रेस नेता हुसैन दलवई और राजद सांसद मनोज कुमार झा ने अपने-अपने विचारों को साझा किए।

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने ‘इंडिया ब्लाक की’ बैठक के दौरान कहा कि मौजूदा हालात में देश के भीतर लोकतंत्र की हत्या की हत्या की जा रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष का कर्तव्य है कि वह लोकतंत्र की रक्षा के लिए एकसाथ होकर देश के हित में काम करें और जनता की आवाज को मजबूती से उपर उठाए।

इमरान मसूद ने क्या कहा?

इमरान मसूद ने पश्चिम बंगाल का जिक्र करते हुए कहा कि पहले चुनाव जीता गया और चुनाव के बाद उस दल को खत्म करने की पूरी साजिशें रची जा रही है। इसी क्रम में उन्होंने आगे बढ़ते हुए कहा की अब सभी विपक्षी दलों को एक साथ मिलकर कांग्रेस का साथ देना चाहिए और इसी के साथ चलना चाहिए।

सम्बंधित ख़बरें

जो बोया, वही काट रहीं दीदी… TMC की टूट पर कांग्रेस ने ली चुटकी, बोले- नीतीश को रोकने की भुगत रहीं सजा

अखिलेश के आरोपों से अयोध्या में हलचल तेज…अचानक राम मंदिर पहुंचे समिति अध्यक्ष, अधिकारियों से की मीटिंग

राम मंदिर चढ़ावे में गड़बड़ी को लेकर सपा सांसद अवधेश प्रसाद बड़ा आरोप, बोले- जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग शामिल

18 साल का बच्चा निकला CBI से भी तेज… CBSE OSM Scam पर राहुल गांधी का PM मोदी पर तंज, थपथपाई सार्थक की पीठ

कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने क्या कहा?

‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक को लेकर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता हुसैन दलवैई ने कहा कि कांग्रेस हमेसा सहयोगी दलों के भावनाओं को साथ लेकर चलती है। साथ ही पार्टीयों के सुझावों का सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार गठबमधन सहयोगियों की अपोक्षाओं को सम्मान देते हुए आएं हैं। और पार्टी सभी दलों को एक साथ लेकर आगे की ओर बढ़ने का प्रयास कर रही है।

सांसद मनोज झा ने क्या कहा?

वहीं राजद सांसद मनोज कुमार झा ने बैठक को सकारात्मक बताया। उन्होंने कहा कि बैठक में खुलकर चर्चा हुई और कांग्रेस की तरफ से सहयोगी दलों को भरोसा भी दिलाया गया। उनके अनुसार, पांच बिंदुओं पर रणनीति तैयार की गई, जिनका उद्देश्य जनता के बीच महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रभावी ढंग से पहुंचाना है। नेताओं ने विश्वास जताया कि विपक्षी दलों की एकजुटता आगामी राजनीतिक चुनौतियों का मजबूती से सामना करेगी।

‘देश पर राज करना चाहती है बीजेपी’

‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक में सभी पार्टियों के शामिल नेताओं ने देश के विभिन्न राज्यों की राजनीतिक परिस्थितियों, जनसमस्याओं और विपक्षी दलों के बीच बेहतर समन्वय पर भी चर्चा की। नेताओं का मानना है कि देश की जनता से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए साझा रणनीति जरूरी है। हमें सभी दलों के साथ एकसाथ होकर आवाजों को उठाना चाहिए। इमरान मसूद ने कहा कि भाजपा चाहती है कि केवल उसका ही देश में एकछत्र राज हो। भाजपा चाहती है कि न कोई सवाल पूछने वाला हो और न कोई लड़ने वाला हो।

ये भी पढ़ें- ‘रात में सूरज उगाना चाहते हैं उद्धव ठाकरे’, INDIA गठबंधन को दिए सुझाव पर सुधीर मुनगंटीवार का पलटवार

क्षेत्रीय पार्टियां देश भर में कमजोर हुईं

बैठक के दौरान नेताओं ने कहा कि बीजेपी को आंने के बाद देश भर की पूरी क्षेत्रीय पार्टियां बहुत कमजोर हुईं हैं। क्षेत्रीय पार्टियो से चुनौती न केवल बीजेपी को मिलती थी बल्कि इसके साथ -साथ कांग्रेस को भी मिलती थी। एसे में अगर देखा जाए तो अभी के हालात में आरजेडी और टीएमसी जैसी पार्टियां कांग्रेस को बहुत झुकाने की स्थिति में नहीं हैं।

Imran masood on india bloc meeting said opposition strategy democracy issues

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 09, 2026 | 07:34 PM

Topics:  

  • Akhilesh Yadav
  • India block
  • National Congress Party
  • Rahul Gandhi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.