देशभर में भारी बारिश का कहर जारी, मौसम विभाग ने इन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट
IMD Weather Update: भारत के कई राज्यों में मानसूनी बारिश कहर बरपा रही है। बीते 24 घंटों में मुंबई, कोंकण और तेलंगाना में 21 सेंटीमीटर तक बारिश दर्ज की गई। कई राज्यों में बारिश से हाहाकार मचा हुआ है।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो- सोशल मीडिया
Today Weather Update: जम्मू, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, ओडिशा और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में भी जोरदार बारिश दर्ज की गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, केरल के एर्नाकुलम और इडुक्की में पहले से ही ऑरेंज अलर्ट जारी था।
बारिश से देशभर में बाढ़ और भारी जलभराव का संकट बना हुआ है। हिमाचल से लेकर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर समेत केरल और यूपी तक जमकर बारिश हो रही है। आसमान से बरसती आफत से पहाड़ी राज्यों में भी भारी तहाबी देखने को मिली है।
हिमाचल प्रदेश में 311 सड़कें बंद, 257 मौतें
हिमाचल में भूस्खलन और तेज बारिश से हालात बेहद खराब हैं। ना सिर्फ लोगों की जानें जा रही है बल्कि कई तरह की परेशानियां सामने आ रही हैं। कई जगहों पर लोग पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए भी परेशान हैं।
सम्बंधित ख़बरें
आज का मौसम: अगले 12 घंटों में 17 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी, दिल्ली-यूपी में लू का सितम जारी
Nagpur Weather: नागपुर में आज पारा 45 डिग्री के पार, भीषण लू और एक्सट्रीम UV इंडेक्स को लेकर अलर्ट जारी
Maharashtra Weather: एक तरफ भीषण लू का प्रकोप तो दूसरी तरफ बारिश का अलर्ट, आज कैसा रहेगा महाराष्ट्र का मौसम?
भोपाल के बाजारों में पसरा सन्नाटा, इंदौर-उज्जैन भी तप रहे; मध्य प्रदेश के कई शहरों में तापमान 43 डिग्री के पार
-
- अब तक मानसून सीजन में 257 लोगों की मौत हो चुकी है।
- कुल 311 सड़कें, 348 बिजली ट्रांसफार्मर और 119 पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं।
- नालागढ़ में जमीन धंसने से पांच घर खाली कराए गए।
- किन्नौर, चंबा और मंडी में हादसों से जानमाल का भारी नुकसान हुआ है।
The monsoon havoc in Himachal Pradesh has claimed 257 lives since June 20, with 133 deaths reported in rain-related incidents such as landslides, flash floods, drowning, and electrocution, and another 124 fatalities in road accidents, according to the Himachal Pradesh State… pic.twitter.com/u1sk6Cp5ip — ANI (@ANI) August 16, 2025
उत्तराखंड: गंगोत्री हाईवे पर राहत कार्य
उत्तरकाशी जिले के धराली और हर्षिल में अचानक बाढ़ से बनी झील को खाली करने का काम जारी है। बारिश के चलते रुकावट के बाद भी इसे जारी रखा गया है। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर मरम्मत का काम चल रहा है। अभी भी कई जगहों पर सड़क संपर्क बहाल नहीं हो पाया है।
राजस्थान में अगले 5 दिन बारिश का अनुमान
IMD के मुताबिक, उदयपुर और जोधपुर मंडलों में अगले 4-5 दिन मध्यम से भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। कोटा, अजमेर, जयपुर, भरतपुर और बीकानेर में भी गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। कुछ दिनों पहले राजस्थान में भी बारिश ने जमकर कोहराम मचाया था। सड़कें जलमग्न हो गई थीं। अब एक बार फिर भारी बारिश का अलर्ट परेशानी बढ़ा सकता है।
August 16: 11:20AM AST @53rdWRS find #Erin is now a Category 5 Hurricane with maximum sustained winds of 160 mph. Visit https://t.co/tW4KeGdBFb for the latest pic.twitter.com/dEZuREiUa3 — National Hurricane Center (@NHC_Atlantic) August 16, 2025
ओडिशा: भूस्खलन और सड़कें जलमग्न
दक्षिण ओडिशा के कोरापुट और मलकानगिरी जिलों में भारी बारिश से भूस्खलन हुआ है। इसके साथ ही मलकानगिरी जिले में NH-326 पर पुल से 3 फीट ऊपर पानी बहने लगा है। आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
यह भी पढ़ें: 57 दिन में 257 मौतें, 133 प्राकृतिक आपदाएं और 124 सड़क हादसे, डरा देंगे हिमाचल सरकार के ये आंकड़े
देशभर में जारी भारी बारिश ने लोगों के सामने बाढ़, भूस्खलन और जलभराव का संकट खड़ा कर दिया है। पहाड़ी राज्यों से लेकर मैदानी इलाकों तक जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक सतर्क रहने की सलाह दी है।
