Aaj Ka Mausam: अगले कुछ घंटों के अंदर इन राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, जानें अपने राज्य के मौसम का हाल

IMD Weather Update Today: IMD के मुताबिक अगले 8 घंटों में 18 राज्यों में भारी बारिश, आंधी और 70 किमी/घंटा तक तेज हवाओं का अलर्ट जारी। जानिए किन राज्यों पर सबसे ज्यादा असर पड़ेगा।
Alert issued for heavy rain and thunderstorms in these states within the next 8 hours; winds to blow at speeds of 70 km/h.
भारी बारिश मे जनजीवन प्रभावित होते हुए (सोर्स सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

IMD Weather Update: देश भर में मानसून का असर तेज होता जा रहा है। भारत मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून ने 3 जुलाई को गुजरात, मध्य प्रदेश के शेष हिस्सों और राजस्थान-हरियाणा के कुछ इलाकों में और बढ़त दर्ज कर ली है। वहीं उत्तर-पश्चिम इलाकों में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण अगले 4 से 5 दिनों तक मध्य और पश्चिम भारत समेत कई राज्यों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है।

इसके साथ ही उत्तर भारत में करवट बदल रहा है। ऐसे में मौसम विभाग 18 राज्यों में हल्की से लेकर भारी बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

18 राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने अनुमान लगाते हुए कहा है कि 4 से 6 जुलाई के दौरान कोंकण, मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण गुजरात में और 4 जुलाई यानी आज पश्चिमी मध्य प्रदेश और ओडिशा में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, विदर्भ और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में भी अगले कुछ दिनों तक तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने का खतरा बना रहेगा।

मौसम विभाग ने जिन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। उन के नाम इस प्रकार से है- जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, ओडिशा, केरल, नागालैंड, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र के नाम शामिल हैं।

जानिए दिल्ली के मौसम का हाल

राजधानी दिल्ली में आज शनिवार को बादल छाए रहेंगे मौसम विभाग के अनुसार, कुछ जगहों पर बहुत हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही आंधी-तूफान की भी चेतावनी है। ने बतायाकि 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 6 जुलाई तक आंधी-बारिश का यह दौर जारी किया है।

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम?

रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश में आज कई जिलों में बारिश और गरज-चमक की संभावना बताई जा रही है। इतना ही नही मीडिया से बातचीत के दौरान मौसम विभाग ने बताया कि, उत्तर प्रदेश के इन जिलों में आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, कौशांबी और प्रयागराज में भारी बारिश हो सकती है।

इसके अलावा वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र, मऊ, बलिया, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर और बलरामपुर में भी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने यह भी बताया कि पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। विभाग का अनुमान है कि बारिश का यह दौर 9 जुलाई तक जारी रह सकता है।

हिमाचल प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में 4 से 9 जुलाई के बीच राज्य के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। शिमला, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा, चंबा, सोलन, सिरमौर और हमीरपुर समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

वहीं 5 जुलाई और 8-9 जुलाई को कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। IMD ने लोगों से मौसम की ताजा जानकारी लेकर ही यात्रा करने और संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्क रहने की अपील की है।

मौसम विभाग ने तेज बारिश की दी चेतावनी

राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट करते हुए मौसम विभाग ने बताया कि पूर्वी, पश्चिमी राजस्थान में 4 से 9 जुलाई के दौरान भारी बारिश होने की संभावना है। जबकि इस दौरान 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज बारिश हो सकती है।

आपको बता दें कि मौसम विभाग ने पंजाब में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी करते हुए कहा कि अमृतसर, लुधियाना, जालंधर, पटियाला, बठिंडा, मोहाली, गुरदासपुर, फिरोजपुर समेत कई शहरों में मौसम विभाग ने 4 से 9 जुलाई के दौरान बारिश की संभावना जताई है। जबकि इस दौरान आंधी और तेज हवाओं की भी संभावना है।

आज उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तराखंड में 4 से 9 जुलाई के दौरान देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, उधम सिंह नगर, टिहरी, पौड़ी गढ़वाल, चमोली और रुद्रप्रयाग समेत कई जिलों में व्यापक बारिश होने की संभावना है। इस दौरान गरज-चमक, तेज हवाएं और बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं।

कुछ इलाकों में भारी बारिश का भी अनुमान है। आपको बताते चले कि कुछ इलाकों में लोगों को पहाड़ी क्षेत्रों की यात्रा के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरतने और मौसम विभाग की सलाह का पालन करने की सलाह दी गई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com