12 राज्यों में 72 घंटे का महा-अलर्ट, कुदरत के दोहरे वार से बदल जाएगा आधे हिंदुस्तान का मिजाज, जानें आज का मौसम
IMD Weather Update: अप्रैल की गर्मी के बीच दो पश्चिमी विक्षोभों ने देश का मौसम बदल दिया है। अगले 72 घंटों तक 12 राज्यों में भारी बारिश, ओलावृष्टि और तूफानी हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
सोर्स- AI
IMD Today Weather Forecast: अप्रैल का महीना शुरू होते ही जहां लोग चिलचिलाती धूप और लू की तैयारी कर रहे थे, वहीं कुदरत ने अचानक एक ऐसा यू-टर्न लिया है जिसने सबको हैरान कर दिया है। दिल्ली से लेकर बिहार और हिमाचल से लेकर छत्तीसगढ़ तक, मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक भारी उथल-पुथल की चेतावनी जारी की है।
इस समय देश के ऊपर एक नहीं, बल्कि दो-दो पश्चिमी विक्षोभ एक साथ सक्रिय हो गए हैं, जिसका सबसे घातक असर अगले 72 घंटों यानी 7 और 8 अप्रैल को देखने को मिलेगा। यह केवल बारिश नहीं है, बल्कि अपने साथ ओले, बिजली और 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली आंधी लेकर आ रही है।
दो पश्चिमी विक्षोभों से बिगड़ा आधे हिंदुस्तान का मौसम
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय हुए इन दो विक्षोभों के कारण मौसम का यह मिजाज 9 अप्रैल तक बना रहेगा। इसका असर उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, राजस्थान, झारखंड और पंजाब जैसे मैदानी राज्यों में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। दिल्ली-एनसीआर में जहां पिछले कुछ दिनों से बादल छाए हुए हैं, वहीं 7 अप्रैल को मध्यम स्तर की बारिश और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।
सम्बंधित ख़बरें
बारिश ने बढ़ाई टेंशन! इन राज्यों में मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, Photo में देखें पूरा अपडेट
वर्धा में 7 जुलाई तक येलो अलर्ट, भारी बारिश और बाढ़ से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार
महाराष्ट्र में 5 दिनों तक मानसून की आफत: मुंबई-ठाणे में येलो अलर्ट, पुणे-रायगढ़ के घाटों के लिए ऑरेंज अलर्ट
Vidarbha Weather Forecast: अगले 2-3 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों के लिए चेतावनी जारी
सोर्स- मौसम विभाग
उत्तर प्रदेश के लखनऊ, कानपुर और सहारनपुर जैसे जिलों में तो अगले तीन दिनों तक आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि का दौर जारी रहने वाला है। यह बदलाव न केवल तापमान में गिरावट लाएगा, बल्कि आम जनजीवन को भी अस्त-व्यस्त कर सकता है।
अटल टनल के पास गिरा हिमखंड
पहाड़ी इलाकों की स्थिति और भी ज्यादा गंभीर है। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और बर्फबारी के बीच अटल टनल के पास अचानक हिमखंड (एवललांच) खिसकने से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि इसमें किसी जान-माल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन प्रशासन ने पर्यटकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। उत्तराखंड के गंगोत्री, यमुनोत्री और बदरीनाथ धाम की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी का दौर रविवार से ही जारी है। इससे मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ गई है।
हिमाचल के कई जिलों में ओले गिरने से सेब की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है और फसल बचाने के लिए लगाई गई जालियां तक टूट गई हैं। 3300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना अभी भी बनी हुई है।
यह भी पढ़ें: 80 के दशक में रोपा गया पौधा…आज कैसे बन गया सियासी बरगद? जनसंघ से मोदी युग तक BJP की सफलता के टर्निंग प्वाइंट
यूपी से बिहार तक कैसा रहेगा मौसम (IMD UP-Bihar Alert)?
मैदानी इलाकों में सबसे ज्यादा खतरा बिहार और उत्तर प्रदेश के किसानों पर मंडरा रहा है। बिहार के पटना, राजगीर और औरंगाबाद सहित कई जिलों में 8 अप्रैल तक ओले गिरने और 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है। राजस्थान में भी जोधपुर, बीकानेर और अजमेर संभाग में धूल भरी आंधी और बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। झारखंड के रांची और गोड्डा में भी ओलावृष्टि के आसार हैं। पश्चिमी मध्य प्रदेश में 8 अप्रैल को ओले गिरने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आंधी और बिजली कड़कने के दौरान लोग पेड़ों के नीचे शरण न लें और बिजली के उपकरणों से दूर रहें।
