Kal Ka Mausam: पहाड़ों पर आएगी प्रलय, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में रेड अलर्ट, जानें UP-बिहार का हाल
Heavy Rain Alert: IMD के मुताबिक, बुधवार को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और विदर्भ में भारी से अत्यंत भारी बारिश का अनुमान है।
- Written By: अभिषेक सिंह
सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया)
IMD Weather Update: देश के कई हिस्सो में मानसून ने रफ्तार पकड़ी हुई है। जिनमें उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों के साथ ही मैदानी इलाके भी शामिल हैं। इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने बुधवार 13 अगस्त के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी कर दिया है।
मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के साथ-साथ उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के विदर्भ में भारी से अत्यंत भारी बारिश का अनुमान है। इन सभी राज्यों में IMD की तरफ से चेतावनी जारी की गई है।
पहाड़ी राज्यों में बरपेगा कुदरत का कहर
एक तरफ उत्तराखंड में कुदरत का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। उधर दूसरी तरफ पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर व लद्दाख में भी अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है। जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में अत्यंत भारी बारिश का अनुमान जताते हुए IMD ने रेड अलर्ट जारी किया है, जबकि हिमाचल प्रदेश में बहुत भारी बारिश की आशंका के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में इमरजेंसी अलर्ट! मौसम विभाग ने दी भीषण बारिश-तूफान की चेतावनी, अचानक मोबाइल पर बजने लगा सायरन
दोपहर में हो गई रात…हॉलीवुड मूवी की तरह धूल के बवंडर से घिरा शहर, राजस्थान से आया डराने वाला VIDEO
आज का मौसम: 13 राज्यों में होगा तूफानी आंधी-बारिश का तांडव! 100 किमी की रफ्तार से चलेगी हवाएं, IMD Alert जारी
Nagpur Weather: मौसम का डबल रोल, दिन में 41 डिग्री की झुलसाने वाली गर्मी, शाम को झमाझम बारिश और ओलों का अलर्ट
दिल्ली-पंजाब और हरियाणा का मौसम
देश की राजधानी दिल्ली और उससे सटे हरियाणा और चंडीगढ़ में मंगलवार की सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विभाग ने बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा में भारी बारिश का अनुमान जताया है। इन सभी राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
उत्तर प्रदेश और बिहार का मौसम
उत्तर प्रदेश और बिहार के कई हिस्सों पर पिछले कुछ दिनों से लगातार इंद्रदेव लगातार मेहरबान हैं। इससे ग्रामीण इलाकों में किसान तो खुश हैं। लेकिन नदियों के किनारे बसे लोग बाढ़ के डर के साए में जी रहे हैं। वहीं, शहरी इलाकों में जलभराव जैसी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। इन दोनों ही राज्यों में बुधवार को भी बहुत भारी बारिश का अनुमान जताते हुए IMD ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
इन राज्यों में भी होगी जोरदार बारिश
उत्तर प्रदेश के अलावा मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आध्र प्रदेश, रायलसीमा और विदर्भ में भी बुधवार को बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। इन सभी राज्यों में IMD की तरफ से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
यह भी पढ़ें: IMD Alert: देशभर में बारिश का सिलसिला जारी, मौसम विभाग ने जारी की अगले चार दिनों की भविष्यवाणी
इसके अलावा, नॉर्थ-ईस्ट के सभी राज्यों, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, कर्नाटक, मराठावाड़ा, कोंकण और गोवा, तटीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में भी भारी बारिश का अनुमान है। इन राज्यों में IMD ने येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, राजस्थान, गुजरात और तटीय कर्नाटक में किसी भी तरह की चेतावनी नहीं जारी की गई है।
