- Hindi News »
- India »
- Uttarakhand Heavy Rain Forecast Up Delhi Bihar Weather Update
कल का मौसम: उत्तराखंड में जारी रहेगी ‘आफतों’ की बारिश, जानिए यूपी-दिल्ली और बिहार का हाल
Kal Ka Mausam: मौसम विभाग ने रविवार को उत्तराखंड में बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान व्यक्त किया है। वहीं इस दौरान पश्चिम बंगाल और बिहार सहित पूर्वोत्तर के राज्यों में भारी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।
- Written By: अभिषेक सिंह

सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- IANS)
IMD Weather Update: मानसून के मौसम में देशभर में भारी बारिश हो रही है। कई जगहों पर बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी है, तो कहीं यह हजारों लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। मौसम विभाग ने रविवार को उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है।
इसके साथ ही, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भी भारी बारिश जारी रहेगी। जबकि मध्य प्रदेश और राजस्थान में तीन-चार दिनों तक हल्की बारिश हो सकती है। आइए जानते हैं कि अगले कुछ दिनों में आपके शहर, राज्य में कैसा रहेगा मौसम…
दिल्ली में होगी जोरदार बारिश
शनिवार सुबह दिल्ली-एनसीआर में हुई भारी बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत तो दी है, लेकिन परेशानियां भी बढ़ा दी हैं। कई इलाकों में पानी भर गया है। रक्षाबंधन पर रिश्तेदारों के घर जाने में भी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं, मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 10 और 11 अगस्त को भी दिल्ली में गरज के साथ भारी बारिश हो सकती है। जिसका असर हरियाणा और चंडीगढ़ में भी देखने को मिलेगा।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में नौतपा शुरू, 2 जून तक बरसेगी सूरज की आग; डॉक्टरों ने जारी की धूप से सतर्क रहने की सलाह
नौतपा की शुरुआत के बीच मानसून का तहलका, 18 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR और यूपी में लू का सितम
Maharashtra Weather: कहीं सूरज का सितम, कहीं बादलों की गरज; जानें आज आपके शहर का मौसम कैसा होगा?
50 KM की रफ्तार से आ रही आफत…दिल्ली-एनसीआर की ओर तेजी से बढ़ रहा रेतीला तूफान, अगले तीन घंटे हैं भारी!
उत्तर प्रदेश और बिहार का मौसम
उत्तर प्रदेश के कई ज़िलों में आज सुबह भी बारिश हुई है। लेकिन दोपहर तक धूप खिलने से गर्मी और बढ़ गई है। मौसम विभाग ने 10 अगस्त को उत्तर प्रदेश में बारिश का अनुमान जताया है। बिहार के कई ज़िलों में भारी बारिश के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को बिहार में भारी बारिश हो सकती है।
उत्तराखंड में जारी रहेगी तबाही?
उत्तराखंड में कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त है। उत्तरकाशी में बादल फटने की घटना के बाद प्रशासन लगातार लोगों को सतर्क कर रहा है। वहीं, मौसम विभाग ने राज्य में बहुत भारी बारिश की संभावना के चलते अगले रविवार के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है।
हिमाचल का कैसा रहेगा हाल?
मौसम विभाग ने अगले सात दिनों तक हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर हल्की से भारी बारिश का अनुमान जताया है। कई दिनों तक लगातार बारिश लोगों की मुश्किलें और बढ़ा सकती है। आईएमडी ने 11 से 14 अगस्त तक राज्य में मूसलाधार बारिश की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग ने एक एडवाइजरी जारी कर कहा है कि लोगों को उन जगहों पर जाने से बचना चाहिए जहां अधिक पानी जमा हो जाता है।
यह भी पढ़ें: IMD Weather Alert: यूपी-बिहार में बारिश से कोहराम, पूर्वी भारत में 3 दिन जमकर बरसेंगे बादल
येलो अलर्ट वाले राज्य: जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी यूपी, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक और नॉर्थ ईस्ट के सभी राज्यों में मध्यम से भारी बारिश का अनुमान जताया गया है।
Uttarakhand heavy rain forecast up delhi bihar weather update
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अब पूरा YouTube Video देखने की जरूरत नहीं, Google Gemini बताएगा हर जरूरी बात
May 26, 2026 | 03:35 AMAaj Ka Rashifal 26 May 2026: धनु और मीन राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, मिथुन और कन्या रहें सावधान
May 26, 2026 | 12:30 AMसिर्फ ₹10 की छाछ से डैंड्रफ और खुजली होगी छूमंतर, जानिए बालों में इसे लगाने का सही तरीका
May 25, 2026 | 11:40 PMRCB के कप्तान टी20 क्रिकेट में गेंदबाजों की हालत देख हुए भावुक, रजत पाटीदार ने अहमदाबाद शिफ्टिंग पर कही ये बात
May 25, 2026 | 11:27 PMRBI के खजाने से 8.70 करोड़ रुपये की चोरी…98 दिन तक ऑफिस आता रहा चोर, फिर CCTV वीडियो से खुला राज
May 25, 2026 | 11:16 PMपश्चिम बंगाल में आर-पार, एक ही झटके में खाली हो गई ममता की सेना; 91 पार्षदों ने एक साथ दिया इस्तीफा!
May 25, 2026 | 11:03 PMविंध्य में कांग्रेस का ‘मिशन बूथ’! सतना-मैहर के कप्तानों की पाठशाला; जीतू पटवारी ने फूंकी सांगठनिक जान
May 25, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














