Kal Ka Mausam: 7 राज्यों में बरपेगा भयंकर बारिश…IMD ने बजाई खतरे की घंटी, जानिए अपने इलाके का मौसम
IMD Monsoon Alert: मौसम विभाग के मुताबिक कल कई राज्यों में जोरदार बारिश होने वाली है। जिसके चलते कई राज्यों में चेतावनी जारी की गई है। हालांकि दक्षिण भारत के राज्यों को कल भयंकर बारिश से राहत रहेगी।
- Written By: अभिषेक सिंह
सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- IANS)
IMD Weather Update: समूचे भारत में मानसूनी बारिश का कहर बरपा रही है। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक बाढ़ और तबाही का आलम देखने को मिल रहा है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने रविवार 24 अगस्त 2025 के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी कर दिया है।
मौसम विभाग के मुताबिक कल कई राज्यों में जबरदस्त बारिश होने वाली है। जिसके चलते कई राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि दक्षिण भारत के कई राज्यों को कल भयंकर बारिश से राहत मिलेगी। लेकिन उत्तर-पश्चिमी भारत के लिए कल का दिन मुश्किल होने वाला है।
दिल्ली और आस-पास का मौसम?
मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, रविवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में जोरदार बारिश होने वाली है। इन सभी राज्यों में बहुत भारी बारिश की आशंका जताते हुए IMD ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में तो झमाझम शुरू भी हो चुकी है।
सम्बंधित ख़बरें
अगले कुछ घंटों में मौसम लेगा करवट! धूलभरी आंधी के साथ बारिश-तूफान का अलर्ट, पढ़ें IMD का ताजा अपडेट
UN Weather Alert: अगले 5 सालों में टूटेंगे गर्मी के सारे रिकॉर्ड, UN ने दी दुनिया को बड़ी चेतावनी
Summer Safety Tips MP: भीषण गर्मी का प्रकोप, CM डॉ. मोहन यादव की प्रदेशवासियों से सावधानी बरतने की अपील
भारत में 40 डिग्री नॉर्मल, तो यूरोप में 35 डिग्री तापमान में क्यों जा रही है लोगों की जान? जानिए 5 बड़े कारण
MP-राजस्थान और गुजरात का मौसम
राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात में बीते दो दिनों से लगातार भयंकर बारिश का दौर चल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक इन तीनों ही राज्यों को कल भी राहत नहीं मिलने वाली है। IMD ने पूर्वी राजस्थान में अत्यंत भारी बारिश का अनुमान जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही गुजरात, पश्चिमी राजस्थान और पूर्वी मध्य प्रदेश में बहुत भारी बारिश की आशंका के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है।
उत्तर प्रदेश और बिहार का मौसम
उत्तर प्रदेश और बिहार में रविवार को भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। इन दोनों ही राज्यों में आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही झारखंड, पश्चिम बंगाल ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, कर्नाटक, महाराष्ट्र और उत्तर-पूर्वी भारत के राज्यों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है। इन सभी राज्यों में येलो अलर्ट जारी हुआ है।
यह भी पढ़ें: Today Weather Forecast: बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर कराएगा बारिश, कई राज्यों में चेतावनी जारी
पहाड़ों पर कल कैसा रहेगा मौसम?
बात करें पहाड़ी राज्यों के मौसम की तो देश का मस्तक कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में रविवार को गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में भी इसी तरह का अनुमान जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। लेकिन, उत्तराखंड में बहुत भारी बारिश की अनुमान जताते हुए IMD ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
