Monsoon Alert: समय से 5 दिन पहले दस्तक देगा मॉनसून, इस तारीख से शुरू होगी भारी बारिश; क्या है IMD का अपडेट?
Monsoon Alert: मौसम विभाग की माने तो देश में इस साल सामान्य से कम बारिश देखने को मिल सकता है। देश में आमतौर पर एलपीए 80 सेमी बारिश का अनुमान है। चार महीनों की औसत देखें तो यह 87 सेंटीमीटर है।
- Written By: मनोज आर्या
देश में मानसून का अलर्ट, (डिजाइन फोटो/ नवभारत)
IMD Monsoon Alert: देश के अलग-अलग हिस्सों में अप्रैल के बाद मई में जारी तेज बारिश ने मौसम का मिजाज बदला दिया है। हिमालय में बदले मौसम का असर पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ उत्तर प्रदेश, पंजाब और दिल्ली सहित उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में तेज बारिश दर्ज की गई है। इसी बीच मानसून के भी तेज गति से भारत की ओर पहुंचने की खुशखबरी आ गई है।
मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, अंडमान निकोबार द्वीप समूह में मॉनसून 15 मई को पुहंच सकता है। अगर यह रफ्तार ऐसे ही जारी रहा तो मॉनसून समय से से पहले 1 जून को केरल पहुंच जाएगा और फिर वहां से महाराष्ट्र और देश की अन्य राज्यों को तरफ बढ़ेगा। बंगाल की खाड़ी में बने कम प्रेशर के क्षेत्र के कारण मॉनसून की रफ्तार तेज हो गई है।
समय से पहले मॉनसून की दस्तक
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के मुताबिक, मॉनसून 16 मई को बंगाल की खाड़ी के दूसरे हिस्सों, अंडमान के समुद्री क्षेत्र से पूरे द्वीप समूह में भारी बारिश ला सकता है। आमतौर यहां मॉनसून 20 मई तक पहुंचता है। मगर इस बार अनुमानित समय से 5 दिन पहले मॉनसूनी बारिश अंडमान क्षेत्र में दस्तक दे सकती है। पिछले साल यानी की 2025 में मॉनसून 13 मई को अंडमान निकोबार पहुंचा था। मौसम विभाग का कहना है कि खाड़ी में बने ‘लो प्रेशर’ के क्षेत्र के साथ चक्रवाती तूफान भी सक्रिय हो रहा है। ये साइक्लोनिक सिस्टम मॉनसून के फ्लो को आगे बढ़ाने में अहम रोल निभा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
यूपी में कुदरत का कहर, 24 घंटे में 101 की मौत, सीएम योगी ने किया मुआवजे का ऐलान, अधिकारियों को दिया निर्देश
यूपी में तेज आंधी का कहर, टीन शेड संग हवा में उड़ा युवक; वीडियो वायरल
Weather Update: यूपी-असम समेत 10 राज्यों में भारी बारिश के संकेत, 14 मई के लिए IMD ने जारी किया बड़ा अलर्ट
UP में आंधी-तूफान और बारिश ने मचाई भारी तबाही, 60 से अधिक लोगों की मौत, वंदे भारत समेत कई ट्रेनें थमीं
समय से पहले देश में मानसून की दस्तक
गौरतलब है कि अंडमान निकोबार में एंट्री के बाद मॉनसून पश्चिम की ओर अपनी सक्रियता तेज कर देता है। इसके 15 दिनों के अंदर भारत के तटीय क्षेत्रों में मॉनसून 1 जून के आसपास केरल तट पर दस्तक देता है। अंडमान में वक्त से पहले पहुंचने से यह केरल भी जल्द पहुंच सकता है। जहां तेज बारिश के साथ-साथ आंधी और तूफान का कहर देखने को मिल सकता है।
अल नीनो का वेदर अलर्ट
मॉनसून के समय से पहले और तेज गति से आगे बढ़ने के बीच मौसम विभाग एक खतरे के लिए भी अलर्ट कर चुका है। मौसम विभाग की माने तो देश में इस साल सामान्य से कम बारिश देखने को मिल सकता है। देश में आमतौर पर एलपीए 80 सेमी बारिश का अनुमान है। लेकिन चार महीनों की लंबी अवधी का औसत देखें तो यह 87 सेंटीमीटर है।
इस साल सामान्य से कम हो सकती है बारिश।
तेज बारिश के साथ तूफान का कहर
मॉनसून के समय से पहले और तेज गति से आगे बढ़ने के बीच मौसम विभाग एक खतरे के लिए भी अलर्ट कर चुका है। मौसम विभाग की माने तो देश में इस साल सामान्य से कम बारिश देखने को मिल सकता है। देश में आमतौर पर एलपीए 80 सेमी बारिश का अनुमान है। लेकिन चार महीनों की लंबी अवधी का औसत देखें तो यह 87 सेंटीमीटर है।
यह भी पढ़ें: यूपी में कुदरत का कहर, 24 घंटे में 101 की मौत, सीएम योगी ने किया मुआवजे का ऐलान, अधिकारियों को दिया निर्देश
इसका कारण अल नीनो (EL Nino) के हालातों का बनना है। आमतौर पर जून महीने में सक्रियता के साथ यह देश में मॉनसूनी बारिश के प्रवाह के कमजोर करता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, प्रशांत महासागर में अल नीनो के हालात बनता दिख रहे हैं।
