Weather Update: अलर्ट हो जाइए! 3 राज्यों में आएगी तबाही, IMD ने जारी की चेतावनी
IMD Weather Report: राजधानी दिल्ली में 14 जुलाई को मौसम विभाग ने भारी बारिश और काले बादल छाए रहने की संभावना जताई है। इसके अलावा IMD ने अन्य कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका जताई है।
- Written By: अभिषेक सिंह
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया)
IMD Weather Update : देश की राजधानी दिल्ली में रविवार शाम को कई जगहों पर बारिश हुई। मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए पहले ही 6 दिनों का बारिश का अलर्ट जारी किया था। आज यानी 14 जुलाई को मौसम विभाग ने भारी बारिश और काले बादल छाए रहने की संभावना जताई है। इसके अलावा IMD ने अन्य कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका जताई है।
दिल्ली में बारिश के कारण मौसम सुहावना बना हुआ है। दिल्ली वासियों को गर्मी से राहत मिली है। दिल्ली के तापमान में भी गिरावट देखी जा रही है। रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिल्ली में 19 जुलाई तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है।
इन राज्यों में बारिश की संभावना
14 और 15 जुलाई को पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में कई जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही 14 से 19 जुलाई के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मुजफ्फराबाद, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में भारी बारिश अनुमान है।
सम्बंधित ख़बरें
गर्मी के बीच कुदरत का करिश्मा! आसमान से बरसीं राहत की बूंदें, पर इन राज्यों में अब भी जारी है लू का कहर
आसमान से बरसती आग के बीच 13 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट; 55 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Vidarbha Weather Update: नागपुर में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, अमरावती सबसे गर्म शहर, जानें लेटेस्ट अपडेट
दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज! धूल भरी आंधी के साथ बारिश की दस्तक, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
इन राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट
भारती मौसम विभाग ने 14 जुलाई को राजस्थान मध्य प्रदेश और उत्तरी गुजरात के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले 7 दिनों के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और मैदानी इलाकों में कई स्थानों पर गरज और बिजली गिरने की संभावना है।
14 जुलाई को पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, झारखंड और पश्चिम बंगाल में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। साथ ही, 14 और 16 जुलाई के दौरान मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्र, कोंकण और गोवा के अलावा गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्र में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।
उत्तर-पूर्व और दक्षिण के मौसम का हाल
14 से 19 जुलाई के दौरान केरल और माहे, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। 14 से 19 जुलाई के दौरान असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: बारिश-बाढ़ से UP का बिगड़ा संतुलन, झांसी से काशी तक मचा हाहाकार- देखें VIDEO
अगले 5 दिनों के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में तेज़ हवाएँ चलने की संभावना है। केरल, कर्नाटक, रायलसीमा में कई स्थानों पर बारिश हो सकती है। 14 जुलाई को तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और रायलसीमा के कुछ हिस्सों में गर्म और आर्द्र मौसम रहने की संभावना है। यानी तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के कुछ इलाकों में मौसम गर्म रहेगा, जबकि कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है।
