Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Kal Ka Mausam: उत्तर मध्य से बारिश का दौर खत्म…लेकिन 15 राज्यों में होगी झमाझम, IMD ने दी चेतावनी

IMD Weather Forecast: मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, कल यानी गुरुवार 9 अक्टूबर को देश के तमाम राज्यों को ग्रीन जोन में रखा गया है। इन राज्यों में पहाड़ी इलाके भी शामिल हैं।

  • Written By: अभिषेक सिंह
Updated On: Oct 08, 2025 | 08:31 PM

सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

IMD Weather Update: इस बार मानसून ने देशभर में जमकर तबाही मचाई। पहाड़ों पर भूस्खलन ने सैकड़ों जिंदगियां निगल लीं, तो मैदानी इलाकों के बाशिदों को बाढ़ ने बहुत परेशान किया। हालांकि, अब उत्तर-मध्य भारत को इस मूसलाधार बारिश से निजात मिलने वाली है। वहीं, दक्षिण पूर्व के कुछ राज्यों में अब भी बारिश जारी रहेगी।

मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, कल यानी गुरुवार 9 अक्टूबर को देश के तमाम राज्यों को ग्रीन जोन में रखा गया है। इन राज्यों में पहाड़ी इलाके भी शामिल हैं। इसके साथ ही मध्य भारत के कई राज्यों में भी कोई चेतावनी नहीं जारी की गई है। IMD ने और किस राज्य के लिए क्या भविष्यवाणी की है? चलिए जानते हैं…

दिल्ली और आस-पास का मौसम

बुधवार को दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिली है। इस बारिश ने दिल्ली वासियों को सर्दी की आमद का एहसास भी दिलाया है। मौसम विभाग के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कल बारिश की कोई आशंका नहीं है। इसके साथ ही हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब को भी ग्रीन जोन में रखा गया है।

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई में ‘हीटवेव’ और ‘जहरीली हवा’ का डबल अटैक, 40°C के टॉर्चर के बाद अब मिलेगी राहत, जानें मौसम का नया अपडेट

सावधान! भीषण लू के बाद अब आसमानी आफत का अलर्ट, यूपी-बिहार समेत 12 राज्यों में बदलेगा मौसम, जानें IMD अपडेट

Mumbai Weather Update: कल से मुंबई हो जाएगी कूल, लेकिन जहरीली हवा रहेगी बरकरार

मार्च में ही आग बरसा रही गर्मी, दिल्ली-मुंबई में हीटवेव का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश

उत्तर प्रदेश और बिहार का मौसम

उत्तर प्रदेश में बुधवार को पूरे दिन धूप खिली रही। पश्चिमी यूपी में कुछ जगहों पर हल्की बूंदा-बांदी देखने को मिली। यूपी के पड़ोसी राज्य बिहार का हाल-ओ-हवाल भी कुछ ऐसा ही रहा है। भारतीय मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए इन दोनों ही राज्यों में किसी भी तरह की चेतावनी नहीं जारी की है।

पहाड़ों पर कैसा रहेगा मौसम

मानसूनी बारिश ने पहाड़ी राज्यों में इस बार जमकर तबाही मचाई। मानसून रुखसत हुआ तो अरब सागर में मची हलचल के चलते एक बार फिर बारिश ने पहाड़ों पर कहर ढाया। बीते कल यानी मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में बारिश के चलते हुए भूस्खलन ने 16 लोगों की जान ले ली। हालांकि कल के हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड को ग्रीन जोन में रखा गया है।

यह भी पढ़ें: मानसून के बाद फिर बारिश शुरू! दिसंबर में भी बारिश होगी, अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना

इसके अलावा कई अन्य राज्यों में भी गुरुवार के लिए मौसम विभाग ने कोई चेतावनी नहीं जारी की है। इन राज्यों में- राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और विदर्भ के साथ-साथ उत्तरी कर्नाटक, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश को भी नो वार्निंग जोन में रखा गया है।

कहां-कहां होगी जोरदार बारिश

उत्तर मध्य भारत के अलावा दक्षिण और पूर्वी भारत के कई राज्य ऐसे हैं जहां कल यानी गुरुवार को झमाझम बारिश का अनुमान जताया गया है। कोंकण व गोवा, दक्षिणी कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तटीय पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड और त्रिपुरा में कल के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Imd forecast rain to continue in 15 states north central dry

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 08, 2025 | 08:31 PM

Topics:  

  • IMD
  • India Weather Forecast
  • Weather Update

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.