Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Dussehra 2025 |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

IMD ने कर्नाटक के कई जिलों में जारी किया रेड अलर्ट, उत्तर कन्नड़ जिले में स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा

इस मानसून देश के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। जिसके चलते भारतीय मौसम विभाग समय समय पर चेतावनी जारी कर रहा है। ताकि जान माल की हानी कम हो और लोग सुरक्षित रहे। इसके चलते अब मौसम विभाग ने कर्नाटक पर भारी बारिश की संभावना जताई है और कुछ जिलों में रेड अलर्ट भी जारी कर दिया है।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Jul 15, 2024 | 12:10 PM

कर्नाटक में रेड अलर्ट (सौजन्य- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

बेंगलुरु: देश के कई राज्यों में बारिश का कहर जारी है। मौसम विभाग ने भारी बारिश को देखते हुए कर्नाटक के कई जिलों में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। आईएमडी ने प्रदेश में 16 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना जताई है। जिसके मद्देनजर प्रशासन ने स्कूलों व कॉलेजों में भी छुट्टी की घोषणा कर दी है। राज्य प्राकृतिक आपदा निगरानी केंद्र (केएसएनडीएमसी) ने यह जानकारी दी।

उत्तर कन्नड़ जिले की उपायुक्त (डीसी) लक्ष्मीप्रिया ने भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा जारी ‘रेड अलर्ट’ का हवाला देते हुए सोमवार को कारवार, अंकोला, कुमता, होन्नावर, भटकल, सिरसी, सिद्धपुर, येल्लापुर, दांडेली और जोइदा तालुकाओं में सभी स्कूलों और पीयू (प्री-यूनिवर्सिटी) कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा कर दी है। ‘रेड अलर्ट’ के तहत 24 घंटे में 20 सेंटीमीटर से अधिक भारी से अत्यंत भारी बारिश की संभावना रहती है।

आईएमडी के अनुसार, उत्तर कन्नड़ के कैसल रॉक में रविवार को सबसे अधिक 220 मिलीमीटर बारिश हुई। मौसम विभाग ने उत्तर कन्नड़ जिले में 14 जुलाई को अपराह्न एक बजे से 16 जुलाई रात आठ बजकर 30 मिनट तक भारी बारिश की चेतावनी और ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है।

16 जुलाई तक हो सकती है बारिश

केएसएनडीएमसी ने बताया कि कर्नाटक में जोरदार मानसून की यह स्थिति महाराष्ट्र-उत्तरी केरल तट के साथ मौजूदा अपतटीय द्रोणिका (ट्रफ) के साथ-साथ तटीय आंध्र प्रदेश से दूर पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी पर चक्रवाती परिसंचरण के कारण है जिससे कर्नाटक में अधिक नमी आ रही है। तटीय कर्नाटक, मलनाड जिलों और आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में 16 जुलाई तक बारिश की संभावना है।

मौसम विशेषज्ञों ने पूर्वानुमान जताया है कि आने वाले सप्ताह में राज्य में कावेरी और कृष्णा बेसिन पर बने बांधों में भारी मात्रा में पानी आने की संभावना है। केंद्रीय जल आयोग ने कर्नाटक के छह बांधों और बैराजों के लिए जल प्रवाह पूर्वानुमान जारी किया है, जहां जल प्रवाह निर्दिष्ट सीमा के बराबर या उससे अधिक है।

कबीनी जलाशय में जलस्तर भंडारण क्षमता से 85 प्रतिशत से ऊपर जाने के कारण रेड अलर्ट जारी किया गया है। सभी छह बांधों और बैराजों से पानी छोड़ा जा सकता है ताकि निचले इलाकों में बाढ़ और ऊपरी इलाकों में जलभराव से बचा जा सके।

रंगीन अलर्ट ये होता है मतलब

मौसम विभाग देश में मौसम संबंधी अलर्ट जारी करने के लिए चार रंगों का उपयोग करता है। ये अलर्ट हैं… ग्रीन (किसी कार्रवाई की जरूरत नहीं), येलो (नजर रखें और निगरानी करते रहें), ऑरेंज (कार्रवाई के लिए तैयार रहें) और रेड (कार्रवाई/सहायता की जरूरत है)।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Imd declared red alert in many districts of karnataka

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 15, 2024 | 12:10 PM

Topics:  

  • IMD red alert

सम्बंधित ख़बरें

1

Solapur Rain: 2 दिन तक घर से बाहर न निकलें… सोलापुर जिले के लिए रेड अलर्ट जारी

2

सोलापुर में भारी बारिश से तबाही, सड़कें नदियों में तब्दील, घरों में घुसा गंदा पानी

3

Maharashtra Monsoon Alert: अगले 48 घंटे का हाई अलर्ट, पूरे राज्य में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी

4

कई राज्यों में मानसूनी तांडव, उफनती नदियों ने तबाह किए आशियाने, सर पे साये और रोटी को तरसे लोग

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.