IMD Alert: मौसम विभाग ने इन राज्यों के लिए बजाई खतरे की घंटी, UP-बिहार में भी होगी धुआंधार बारिश
Kal Ka Mausam: भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक शुक्रवार 8 अगस्त को 22 राज्यों में भारी से अत्यंत भारी बारिश का अनुमान है। वहीं कई राज्यों में वज्रपात होन की भी आशंका जताई जा रही है।
- Written By: अभिषेक सिंह
सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- IANS)
IMD Weather Update: पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक मानसूनी बारिश का दौर जारी है। नदियां दरिया में तब्दील हो गई हैं तो नाले नदियों का रूप ले चुके हैं। देश के कई हिस्सों में तो हालात काफी भयावह है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कल यानी शुक्रवार के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी कर दिया है।
भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार 8 अगस्त को 22 राज्यों में भारी से अत्यंत भारी बारिश का अनुमान है। वहीं कई राज्यों में वज्रपात की भी आशंका जताई जा रही है। इन पूर्वानुमानों के मद्देनजर IMD ने अलर्ट जारी किया है। तो चलिए जानते हैं कहां-कहां ज्यादा बारिश होने वाली है।
दिल्ली-पंजाब-हरियाणा का हाल
मौसम विभाग के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को बादल तो रहेंगे लेकिन बारिश होना मुश्किल है। कहीं-कहीं पर बूंदाबांदी हो सकती है। जिसके चलते उमस और चिपचिपी गर्मी में इजाफा देखने को मिलेगा। इसके इलावा हरियाणा पंजाब और चंडीगढ़ का हाल कुछ ऐसा ही रहने वाला है। जिसके चलते इन राज्यों समेत राजस्थान और गुजरात में भी किसी तरह की चेतावनी नहीं जारी की गई है।
सम्बंधित ख़बरें
Nagpur Weather: नागपुर में 44° C की झुलसाने वाली लू, ऑरेंज अलर्ट ने बढ़ाई चिंता, जानें आज मौसम का हाल
Maharashtra Weather: अगले 3 दिन भीषण Heatwave का कहर, विदर्भ में Red Alert और बेमौसम बारिश की चेतावनी
नागपुर में नौतपा शुरू, 2 जून तक बरसेगी सूरज की आग; डॉक्टरों ने जारी की धूप से सतर्क रहने की सलाह
नौतपा की शुरुआत के बीच मानसून का तहलका, 18 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR और यूपी में लू का सितम
यूपी और बिहार का मौसम
बात करें उत्तर प्रदेश और बिहार के मौसम की तो इन दोनों ही राज्यों में शुक्रवार को झमाझम बारिश होने वाली है। मौसम विभाग ने समूचे उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अनुमान जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। दूसरी तरफ बिहार में बहुत भारी बारिश की आशंका के चलते IMD ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
मध्य प्रदेश-महाराष्ट्र का हाल
भारतीय मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक इन दोनों ही राज्यों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। शुक्रवार पांच अगस्त को पूर्वी व पश्चिमी मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र के विदर्भ और मध्य महाराष्ट्र के साथ-साथ कोंकण और गोवा में भी बारिश का अनुमान जताया गया है। इन दोनो ही राज्यों में IMD ने येलो अलर्ट जारी किया है।
नॉर्थ-ईस्ट में आएगी तबाही
मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार का दिन नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों के लिए अच्छा नहीं रहने वाला है। यहां अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में अत्यंत भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना के चलते IMD ने रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड और त्रिपुरा में भी बहुत भारी बारिश का अनुमान जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है।
यह भी पढ़ें: UP-Bihar में कहर बनकर बरसेंगे बादल! इन जिलों में अलर्ट जारी, घर से निकलने से पहले पढ़ें ये रिपोर्ट
दक्षिण भारत का का मौसम
दक्षिण भारतीय राज्य तमिलनाडु में कल यानी 8 अगस्त को बहुत भारी बारिश की संभावना है। जिसके चलते राज्य में ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। इसके अलावा केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भारी बारिश का अनुमान जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
