Aaj Ka Mausam: देश भर में मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार, IMD ने बजाया खतरे का अलार्म!
Today Weather Forecast: देश के कई हिस्सों में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। जिसके चलते भारतीय मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही यूपी और बिहार में बिजली गिरने की भी संभावना है।
- Written By: अभिषेक सिंह
सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया)
Weather Update: देश के कई राज्यों में इस समय मानसून पूरी तरह सक्रिय है। कहीं यह खेतों में हरियाली ला रहा है, तो कहीं शहरों की सड़कों को नदियों में तब्दील कर रहा है। दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को भारी बारिश हुई, जिससे दिल्ली की हवा भी काफी हद तक साफ हो गई है। इस बीच, आइए जानते हैं कि आज देशभर में मौसम कैसा रहेगा।
दिल्ली में बुधवार शाम को हवाओं के साथ हुई तेज बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से काफी राहत मिली। वहीं, दूसरी ओर कुछ इलाकों में ट्रैफिक जाम और सड़कों पर जलभराव ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। मौसम विभाग ने आज 10 जुलाई को भी दिल्ली में बारिश की संभावना जताई है।
यूपी में गिरेगी आकाशीय बिजली!
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में अगले छह दिनों तक बारिश की संभावना है। यूपी में लखनऊ, मेरठ, मुजफ्फरनगर, गोरखपुर, वाराणसी समेत 15 से ज्यादा जिलों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ ही भारी बारिश हो सकती है। बिजली गिरने का भी खतरा है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में 57 साल का टूटा गर्मी का रिकॉर्ड, मानसून की देरी से रात का तापमान 30 डिग्री के पार
नागपुर में मेहरबान मानसून, झमाझम बारिश से मौसम हुआ ठंडा-ठंडा कूल-कूल; 24 घंटे में 6.3 डिग्री गिरा तापमान
Aaj Ka Mausam: UP से राजस्थान तक आंधी-बारिश का अटैक, ऋषिकेश-नैनीताल जाने वाले रहें सावधान, IMD की चेतावनी
Monsoon Update: दिल्ली-UP समेत MP में बदला मौसम का मिजाज, एयरपोर्ट पर मची खलबली; कई फ्लाइट्स लेट
बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?
बिहार में मानसून की धीमी गति के बीच बुधवार को बादलों ने फिर डेरा जमा लिया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, बिहार के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही पश्चिमी चंपारण, गया, जमुई, नवादा, बांका और भागलपुर के कुछ स्थानों पर बिजली गिरने, गरज के साथ तेज़ हवाएँ चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
MP-छत्तीसगढ़ और विदर्भ में अलर्ट
मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश (मध्य प्रदेश), विदर्भ और छत्तीसगढ़ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले 4-5 दिनों तक यहाँ भारी बारिश, बिजली गिरने और तेज़ हवाएँ जारी रह सकती हैं। कुछ स्थानों पर बहुत भारी से बहुत भारी बारिश के साथ गरज और बिजली गिरने की भी संभावना है। लोगों को अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
इन राज्यों में IMD का येलो अलर्ट
जम्मू, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, झारखंड, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम, त्रिपुरा, गुजरात, पूर्वी राजस्थान और मध्य महाराष्ट्र के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन राज्यों में गरज, तेज़ हवाओं और कभी-कभी बिजली गिरने के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। खासकर खुले में काम करने वाले लोगों, किसानों और बच्चों को सावधान रहना चाहिए।
यह भी पढ़ें: Watch: नॉर्थ से लेकर नॉर्थ-ईस्ट तक बारिश और बाढ़, VIDEO में देखिए तबाही के मंजर
हिमाचल में भारी बारिश की चेतावनी
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन की संभावना है। खासकर शिमला, मंडी, कुल्लू जैसे इलाकों में सतर्कता ज़रूरी है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। इसके साथ ही उत्तराखंड में भी भारी बारिश और भूस्खलन की चेतावनी जारी की गई है।
