-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- North India Northeast Floods Rain Devastation Caught On Video
Watch: नॉर्थ से लेकर नॉर्थ-ईस्ट तक बारिश और बाढ़, VIDEO में देखिए तबाही के मंजर
- Written By: अभिषेक सिंह
Rain and Flood: देशभर में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। दिल्ली में 1 दिन की बारिश ने हाल बेहाल कर दिया है। वहीं, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, असम और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में भी हालात चिंताजनक हैं।

देश के कई हिस्सों में बारिश और बाढ़ (सोर्स- सोशल मीडिया)
Heavy Rain and Flood: देशभर में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। एक तरफ जहां लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है, वहीं दूसरी तरफ भारी बारिश ने जलभराव, ट्रैफिक जाम, भूस्खलन और बाढ़ जैसी समस्याएं पैदा कर दी हैं। दिल्ली में एक दिन की बारिश ने बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। इसके अलावा उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, असम और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में भी हालात चिंताजनक हैं।
दिल्ली और एनसीआर के कई हिस्सों में बुधवार शाम को भारी बारिश हुई, जो देर रात तक जारी रही। कुछ घंटों की बारिश ने जहां शहर की रफ्तार थाम दी और सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं। हालात ऐसे थे कि कई इलाकों में गाड़ियां सड़कों पर तैरती नजर आईं। जिसके वीडियो भी सामने आए हैं।
जलमग्न हुई राष्ट्रीय राजधानी
भारी बारिश के कारण भारत मंडपम, झिलमिल अंडरपास, कृष्णा नगर, आईटीओ, आउटर रिंग रोड, कालकाजी, आश्रम, वजीराबाद, अक्षरधाम और मथुरा रोड जैसे इलाकों में भारी जलभराव हो गया। कई जगहों पर सड़कें पूरी तरह से जलाशय में तब्दील हो गईं। आरटीआर रोड और एनएच-48 पर भारी ट्रैफिक जाम लगा रहा। दिल्ली यातायात पुलिस ने जखीरा अंडरपास और रोड नंबर 40 पर जलभराव के कारण यातायात डायवर्ट कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
Bhandara News: भंडारा के साकोली में भारी बारिश से तालाब फूटा, किसानों की फसल तबाह
Heavy Rain Alert: महाराष्ट्र के 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अरब सागर में चक्रवाती हवाओं से बढ़ा खतरा
मौसम की मार से कांपा उत्तराखंड! रुक गई चारधाम यात्रा; इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
20 दिन बाद मुंबई-पुणे रेल मार्ग पूरी तरह बहाल, कर्जत-लोनावला घाट की तीसरी लाइन शुरू, यात्रियों को राहत
#WATCH | Haryana: Severe waterlogging witnessed in several parts of Gurugram, as the city continues to receive heavy rain. (Visuals from Sheetla Mata Road) pic.twitter.com/1x42534NOk — ANI (@ANI) July 9, 2025
बुधवार देर शाम तक नजफगढ़ में 60 मिमी, आया नगर में 50.5 मिमी, प्रगति मैदान में 37 मिमी और नॉर्थ कैंपस में 22 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं, सफदरजंग वेधशाला में केवल 1.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। शाम तक मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट को रेड अलर्ट में बदल दिया और लोगों को सतर्क रहने को कहा गया।
NCR में भी हाल हुआ बेहाल
एनसीआर के अन्य शहरों में भी स्थिति अलग नहीं रही। गुड़गांव में कई सड़कों पर जलभराव के कारण यातायात धीमा रहा। एमजी रोड, सोहना रोड, सिग्नेचर टावर और इफको चौक जैसे व्यस्त इलाकों में वाहन रेंगते हुए दिखाई दिए। सुभाष चौक इलाके में सड़क पर हुए जलभराव में एक एम्बुलेंस फंस गई। वहीं, कई इलाकों में घरों में पानी भर गया। नोएडा में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला।
#WATCH | Haryana: Traffic slows down in several parts of Gurugram, following continuous rainfall and waterlogging in parts of the city. (Visuals from the Cyber city area shot at around 10:55 pm) pic.twitter.com/Ze0P8TMaM7 — ANI (@ANI) July 9, 2025
मध्य प्रदेश में हालात बदतर
मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव की गंभीर स्थिति पैदा हो गई। वहीं, कई कॉलोनियों और बाजारों में लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। जल निकासी व्यवस्था ध्वस्त होने से स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
#WATCH मध्य प्रदेश: भारी बारिश के कारण विदिशा शहर के कई हिस्सों में जलभराव हुआ। pic.twitter.com/ELxB5KWhrG — ANI_HindiNews (@AHindinews) July 9, 2025
उत्तराखंड में लैंडस्लाइड
भारी बारिश के बाद उत्तराखंड के चमोली और बद्रीनाथ हाईवे पर भूस्खलन की स्थिति बनी रही। चमोली में बारिश के कारण कमेड़ा नंदप्रयाग और अन्य स्लाइड जोन पर रुक-रुक कर पत्थर गिर रहे हैं, जिससे यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोक दिया गया है। वहीं, रुद्रप्रयाग में बद्रीनाथ हाईवे पर यात्रा करना मुश्किल हो गया है।
#WATCH | Rudraprayag, Uttarakhand | Landslide occurs at the Rudraprayag to Badrinath route. Restoration work underway. pic.twitter.com/ztu5P62e7x — ANI (@ANI) July 9, 2025
यहां, जिला मुख्यालय से करीब सात किलोमीटर दूर ही बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा के पास पहाड़ी से लगातार पत्थर बरस रहे हैं। जिससे हाईवे पर कई घंटों से जाम लगा हुआ है और चारधाम यात्रियों के अलावा स्थानीय लोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
अल्मोड़ा ज़िले में भी बारिश का कहर देखने को मिल रहा है, तो वहीं रानीखेत में बारिश के कारण बरसाती नाले उफान पर हैं, जिससे स्थानीय लोगों को आवाजाही में काफ़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कई जगहों पर पहाड़ों से मलबा गिरने के कारण कई ग्रामीण रास्ते भी बीच में ही बंद हो गए हैं। फ़िलहाल, प्रशासन ने सभी जगहों पर जेसीबी मशीनें तैनात कर दी हैं, ज़िला प्रशासन और पुलिस हर समय सक्रिय है।
नॉर्थ-ईस्ट में बाढ़ का कहर
उत्तर-पूर्व में असम में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। अब तक 30 लोगों की जान जा चुकी है और 29,000 से ज़्यादा लोग प्रभावित हैं। अकेले गोलाघाट ज़िले में 23,000 से ज़्यादा लोग मुश्किल में हैं। 5,000 से ज़्यादा लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं। मणिपुर के चुराचांदपुर ज़िले में बारिश के कारण लानवा और तुइथा नदियाँ उफान पर हैं। नेहसियाल वेंग और जौमुनुआम जैसे गाँवों में 100 से ज़्यादा घर पानी में डूब गए हैं और लोग सामुदायिक केंद्रों में शरण ले रहे हैं।
महाराष्ट्र में आफत की बारिश
महाराष्ट्र के नागपुर में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। चंद्रपुर-भंडारा ज़िले में लगातार बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। ब्रह्मपुरी तहसील के 25 गाँवों का संपर्क टूट गया है। गोसीखुर्द बाँध के गेट खोलने के बाद वेनगंगा नदी में पानी बढ़ गया है। पिंपलगाँव गाँव के घरों में पानी घुस गया है और 14 लोगों को बचाया गया है।
महाराष्ट्र: भंडारा जिले में पिछले 42 घंटों से लगातार हो रही बारिश के कारण नदियाँ उफान पर हैं। वैनगंगा नदी खतरे के निशान से 1.5 मीटर ऊपर बह रही है, जिससे निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं। करधा पुल पानी में डूब गया है, जिससे 35 से ज़्यादा गाँवों का संपर्क टूट गया है। गोसीखुर्द बाँध के… pic.twitter.com/65F2IzZ40I — IANS Hindi (@IANSKhabar) July 9, 2025
हिमाचल की हालत गंभीर
हिमाचल प्रदेश में स्थिति और भी गंभीर है। इस मानसून सीज़न में अब तक 31 अचानक बाढ़, 22 बादल फटने और 17 भूस्खलन की घटनाएँ सामने आई हैं। इन हादसों में अब तक 54 लोगों की जान जा चुकी है। राज्य में 174 सड़कें बंद हैं और 740 करोड़ से ज़्यादा का नुकसान हुआ है। मंडी, ऊना और शिमला ज़िलों में सामान्य से 80 से 90 प्रतिशत ज़्यादा बारिश दर्ज की गई है।
यह भी पढ़ें: कई राज्यों में बारिश से हाहाकार…UP-दिल्ली को इंतजार, हिमाचल में फिर हाई अलर्ट
राजस्थान के धौलपुर में मनिया कस्बे और NH 44 की गलियों में घुटनों तक पानी भर गया है। वहीं, जैसलमेर के पोखरण इलाके में बारिश से भरे गड्ढे में गिरने से एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत हो गई। असके अलावा उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गंगा और यमुना का जलस्तर बढ़ने से दशाश्वमेध घाट, रामघाट और अन्य धार्मिक स्थल डूबने लगे हैं। कई दुकानदारों का सामान तक बह गया है।
North india northeast floods rain devastation caught on video
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Guru Purnima 2026: क्यों मनाई जाती है गुरु पूर्णिमा? जानिए गुरु पूजन की सही विधि, धार्मिक महत्व
Jul 29, 2026 | 02:07 PMYavatmal News: यवतमाल-माहूर नई रेल लाइन को लेकर सांसद प्रतिभा धानोरकर ने रेल मंत्री से की मुलाकात
Jul 29, 2026 | 02:04 PMFriendship Day: बेस्ट फ्रेंड के साथ जरूर देखें दोस्ती पर बनी ये 9 बॉलीवुड फिल्में, याद आ जाएंगे पुराने दिन
Jul 29, 2026 | 02:04 PMपालघर बाढ़ पर एक्शन मोड में सरकार, CM फडणवीस ने इंटीग्रेटेड रिलीफ प्लान और विशेष पैकेज के दिए निर्देश
Jul 29, 2026 | 02:02 PMअसम में देबब्रत सैकिया ने की दिखो नदी बेसिन पुनर्वास परियोजना की मांग, खनन के असर की वैज्ञानिक जांच की अपील
Jul 29, 2026 | 01:59 PMIndustrial Production Growth: भारत की औद्योगिक उत्पादन वृद्धि दर जून में 7.3 प्रतिशत तक मजबूत हुई
Jul 29, 2026 | 01:58 PMजंतर-मंतर के बाद अब भोपाल में किसानों को समर्थन देने पहुंचे GEN Z, कह दी बड़ी बात; नवभारत लाइव की खास रिपोर्ट
Jul 29, 2026 | 01:56 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM














