फ्लाइट लेट हो गई तो फ्री में उठाएं इन सुविधाओं का लाभ, यात्रियों के लिए जानना जरूरी
Indigo Airlines: यात्री अपनी फ्लाइट पकड़ने के लिए तय समय के भीतर एयरपोर्ट में चेक-इन कर चुका है और पता चलता है कि उसकी फ्लाइट लेट है तो कंपनी यात्री को मुआवजा देने के लिए बाध्य है।
- Written By: रंजन कुमार
फ्लाइट लेट। इमेज-सोशल मीडिया
Flight Operation: कुछ दिनों से कई देशों समेत भारत की एयरलाइंस कंपनियों को फ्लाइट ऑपरेशन में दिक्कत आ रही। खासकर इंडिगो की उड़ानों का बुरा हाल है। 4 दिनों में इस एयरलाइन की 1300 से ज्यादा फ्लाइटें कैंसिल हुई हैं। यात्रियों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद में तो यात्रियों को 10-12 घंटे और कुछ फ्लाइट पैसेंजरों को तो 24 घंटे से ज्यादा का इंतजार करना पड़ा।
ये जानना जरूरी हो जाता है कि आपकी फ्लाइट लेट है तो एयरलाइंस द्वारा आपको कौन-सी सुविधाएं मिलनी चाहिए। एविएशन रेगुलेटर डीजीसीए ने 2019 में इसे लेकर नियम बनाए थे। इनका पालन एयरलाइंस कंपनियों को करना होता है।
चेक-इन के बाद फ्लाइट लेट होने पर क्या?
यात्री फ्लाइट पकड़ने के लिए तय समय के अंदर एयरपोर्ट पर चेक-इन कर चुका है और उसके बाद पता चलता है कि उसकी फ्लाइट लेट है, ऐसे में कंपनी यात्री को मुआवजा देने के लिए बाध्य है। इस स्थिति में एयरलाइंस कंपनी को यात्रियों के लिए मुफ्त में खाना और रेफ्रेशमेंट का इंतजाम करना होगा।
सम्बंधित ख़बरें
असम बाढ़: पीड़ितों की मदद के लिए एअर इंडिया एक्सप्रेस का बड़ा फैसला, अब मुफ्त में पहुंचेगी राहत सामग्री
उड़ान से ठीक पहले टला बड़ा हादसा: नागपुर से बेंगलुरु जाने वाली इंडिगो फ्लाइट रद्द, टेक-ऑफ से पहले मिली खराबी
एयर इंडिया का बड़ा फैसला: संभाजीनगर-दिल्ली उड़ान के समय में बदलाव, 1 अगस्त से नया शेड्यूल लागू!
कम यात्रियों के कारण इंडिगो का बड़ा फैसला, नवी मुंबई से हटाकर मुंबई एयरपोर्ट शिफ्ट हुई हुबली फ्लाइट
वेटिंग का करना होगा अरेंजमेंट
कई बार कंपनियां फ्लाइट में निर्धारित सीटों से ज्यादा यात्रियों के टिकट बुक कर लेती हैं। अगर, फ्लाइट में जगह नहीं होने पर आपको नहीं बैठने दिया जाता है तो एयरलाइंस कंपनी को वेटिंग की सुविधाएं उपलब्ध करानी होती है। ऐसे में यात्री को दूसरी फ्लाइट से यात्रा की व्यवस्था करनी पड़ती है।
घरेलू उड़ान 6 घंटे से ज्यादा लेट होने पर?
फ्लाइट 6 घंटे से ज्यादा लेट होती है तो एयरलाइंस कंपनी को इसकी जानकारी निर्धारित समय से 24 घंटे पहले यात्रियों को देनी होगी। 6 घंटे में यात्रियों के लिए दूसरी फ्लाइट की भी व्यवस्था करनी होगी। कोई यात्री रिफंड मांगे तो पूरा पैसा लौटाना होगा।
यह भी पढ़ें: Indigo के बवाल के बाद सरकार का बड़ा एक्शन, फ्लाइट टिकट के दाम हुए फिक्स, जानें नई रेट लिस्ट
फ्लाइट 24 घंटे से ज्यादा लेट हो तो?
फ्लाइट 24 घंटे की ज्यादा की देरी से उड़ान भरने वाली हो तो यात्रियों के लिए एयरलाइंस कंपनी को होटल में रहने और खाने की व्यवस्था करनी होगी। इसके लिए यात्री से पैसा नहीं लिया जा सकता। रात 8 बजे से रात 3 बजे तक की फ्लाइट में 6 घंटे से ज्यादा समय तक की देरी होने पर भी एयरलाइंस को यात्रियों के लिए होटल में ठहरने और खाने-पीने की पूरी व्यवस्था करनी होगी।
