चारमीनार के पास भीषण आग से 17 की मौत, सरकार ने किया 2-2 लाख मुआवजे का ऐलान
हैदराबाद के ऐतिहासिक चारमीनार के पास एक इमारत में आज सुबह भीषण आग लगने से कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई।
- Written By: अर्पित शुक्ला
चारमिनार के पास भीषण आग से 17 की मौत
हैदराबाद: हैदराबाद के चारमीनार के पास गुलजार हाउस की एक इमारत में रविवार को भीषण आग लग गई, इस हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। अग्निशमन विभाग की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, आग सुबह लगभग 5.30 बजे लगी, जब ज़्यादातर निवासी सो रहे थे।
आग कमर्शियल ग्राउंड फ़्लोर से शुरू हुई, जिसके बाद धुआँ तेज़ी से पूरी इमारत में फैल गया, जिससे लोगों की दम घुटने से मौत हो गई।दस घायल निवासियों को इलाज के लिए डीआरडीओ अस्पताल, उस्मानिया जनरल अस्पताल भेज दिया गया। अब प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से मुआवजे का ऐलान किया गया है।
मुआवजे का ऐलान
प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से X पर पोस्ट किया कि हैदराबाद में आग लगने की घटना में लोगों की मौत से बहुत दुखी हूं। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति संवेदना है। प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
बॉर्डर वाले इलाके में बढ़ रही खास समुदाय की आबादी! घुसपैठ पर एक्शन में आई मोदी सरकार, बनाई हाई लेवल कमेटी
₹20 लाख की मेंबरशिप और 30 साल की वेटिंग…रसूखदारों के जिमखाना क्लब पर चला हंटर, सरकार ने खत्म किया साम्राज्य
दिल्ली के फर्नीचर मार्केट में लगी आग, 300 दुकानें जलकर खाक! गुस्साए लोगों ने दमकल की गाड़ियों पर किया पथराव
Microsoft का भारत में सबसे बड़ा AI दांव, 2026 तक खुलेगा विशाल डेटा सेंटर, AI मार्केट में बढ़ेगी टक्कर
Deeply anguished by the loss of lives due to a fire tragedy in Hyderabad, Telangana. Condolences to those who have lost their loved ones. May the injured recover soon. An ex-gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF would be given to the next of kin of each deceased. The injured would be… — PMO India (@PMOIndia) May 18, 2025
बचाव की कोशिश जारी
मोगलपुरा और गौलीगुडा स्टेशनों से दमकल गाड़ियों को तुरंत मौके पर भेजा गया। हालांकि, दमकलकर्मियों को घटनास्थल तक पहुंचने में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा, क्योंकि संकरी गलियों के कारण आवाजाही में दिक्कत आ रही थी।
मौसेरी बहन को मंगलसूत्र पहनाते ही दूल्हे की मौत, दिल दहला देगी कर्नाटक की ये घटना
आग की लपटों तक पहुँचने के लिए उन्हें आस-पास की इमारतों पर चढ़ना पड़ा। आग बुझाने के प्रयास अभी भी जारी हैं, परिसर के अंदर घना धुआँ होने के कारण प्रवेश और बचाव कार्य बेहद मुश्किल हो रहे हैं।
