Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

तमिलनाडु के मंत्री पेरियासामी के ठिकानों पर ईडी की ताबड़तोड़ छापेमारी, गरमाई राजनीति 

ED Raid: ईडी ने तमिलनाडु के मंत्री और उनके परिजनों से जुड़ी कई जगहों पर छापेमारी की है। ये छापे चेन्नई स्थित उनके निजी निवास, गेस्ट हाउस और मदुरै-डिंडीगुल में उनकी संपत्तियों पर एक साथ मारे गए।

  • Written By: प्रतीक पांडेय
Updated On: Aug 16, 2025 | 10:07 AM

तमिलनाडु के मंत्री पेरियासामी के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, फोटो: सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

ED Raids Periyasamy properties: ईडी की यह कार्रवाई कथित मनी लॉन्ड्रिंग और अवैध वित्तीय लेनदेन की जांच के तहत की गई है। शुरुआती चरण में छापेमारी को लेकर तनाव तब उत्पन्न हुआ, जब कुछ स्थानीय लोगों ने ईडी अधिकारियों को मंत्री के आवास में घुसने से रोकने की कोशिश की। हालांकि, बाद में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अधिकारियों ने कार्रवाई जारी रखी।

जांच एजेंसी ने मौके पर मौजूद दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड्स की जांच शुरू की है। पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है, जिससे छापेमारी को बिना किसी व्यवधान के अंजाम दिया जा सके। सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई अभी भी चल रही है और आने वाले दिनों में इससे संबंधित और जानकारी सामने आ सकती है।

लगातार हो रही है ईडी का छापेमारी

गौरतलब है कि यह मामला उस वक्त और अधिक गंभीर हो जाता है जब इसे राज्य में केंद्रीय एजेंसियों द्वारा हाल ही में की गई अन्य कार्रवाइयों से जोड़ा जाए। इस साल की शुरुआत में भी ईडी ने तमिलनाडु राज्य विपणन निगम लिमिटेड (TASMAC) में कथित 1,000 करोड़ रुपये की अनियमितताओं की जांच की थी। इस दौरान शराब वितरण से जुड़ी निविदाओं, बोतलों पर टैक्स और लाइसेंसिंग प्रक्रिया में हुई गड़बड़ियों को लेकर छापेमारी की गई थी।

सम्बंधित ख़बरें

सद्गुरु के साथ महाशिवरात्रि मनाएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, लिंग भैरवी महा यात्रा में होंगे शामिल

एक्टर विजय की रैली में फिर एक शख्स की मौत… AIADMK बोली- TVK की रैली में आने वाले ताबूत साथ लेकर आएं

क्यों चेन्नई एयरपोर्ट पर घंटों बाधित रहीं उड़ानें? अचानक रूट बदलने से यात्री हुए परेशान

भारत का यह शहर मिनी जापान के नाम से मशहूर, सैर पर जाने से पहले जानें सबकुछ

एस. पांडियन के ठिकानों पर भी हुई थी छापेमारी

उसी क्रम में टीएएसएमएसी के वरिष्ठ अधिकारियों और शराब निर्माण कंपनियों के दफ्तरों पर भी जांच की गई थी। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने इस जांच पर मई में रोक लगाते हुए ईडी को चेताया था कि वह संघीय व्यवस्था की सीमाओं को लांघ रही है। हाल ही में ईडी ने एक अन्य भ्रष्टाचार मामले में पूर्व पर्यावरण अधिकारी एस. पांडियन के ठिकानों पर भी छापेमारी की थी। इन सभी कार्रवाइयों के दौरान बड़ी मात्रा में नकदी, कीमती धातुएं और संपत्ति से संबंधित दस्तावेज बरामद हुए हैं, जिससे भ्रष्टाचार के आरोपों को बल मिला है।

यह भी पढ़ें: Tribute To Vajpayee: ‘सदैव अटल’ स्मारक पर पहुंचे पीएम मोदी, अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि

राजनीति गलियारे में हलचल

मंत्री पेरियासामी के खिलाफ ताजा कार्रवाई से तमिलनाडु की राजनीति में हलचल मच गई है। सत्तारूढ़ द्रमुक जहां इसे राजनीतिक प्रतिशोध बता रही है, वहीं विपक्ष का कहना है कि ऐसी जांचें जरूरी हैं ताकि भ्रष्टाचार उजागर किया जा सके।

IANS इनपुट के साथ

Httpswwwexamplecomnewsed raids periyasamy properties tamilnadu

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 16, 2025 | 10:07 AM

Topics:  

  • Enforcement Directorate News
  • Tamilnadu News
  • tamilnadu news in hindi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.