Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कितने अमीर हैं CJI संजीव खन्ना और अगले चीफ जस्टिस बीआर गवई? सुप्रीम कोर्ट ने वेबसाइट पर दिया ब्यौरा, सुनकर उड़ जाएंगे होश

दिल्ली हाई कोर्ट के जज यशवंत वर्मा के घर से नकदी मिलने के बाद पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सुप्रीम कोर्ट की फुल कोर्ट यानी सभी जजों ने 1 अप्रैल 2025 को अपनी संपत्ति का ब्यौरा सार्वजनिक करने की घोषणा की थी।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: May 14, 2025 | 08:10 AM

संजीव खन्ना व बीआर गवई (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के 20 से अधिक जजों ने अपनी संपत्ति की जानकारी सार्वजनिक की है। जल्द ही अन्य जजों की संपत्ति का ब्यौरा भी वेबसाइट पर सार्वजनिक किया जाएगा। इनमें भारत के मौजूदा मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजीव खन्ना और भावी सीजेआई यानी चीफ जस्टिस भूषण रामकृष्ण गवई का नाम शामिल है।

दिल्ली हाई कोर्ट के जज यशवंत वर्मा के घर से नकदी मिलने के बाद पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सुप्रीम कोर्ट की फुल कोर्ट यानी सभी जजों ने 1 अप्रैल 2025 को अपनी संपत्ति का ब्यौरा सार्वजनिक करने की घोषणा की थी। सीजेआई खन्ना 13 मई को सेवानिवृत्त हो रहे हैं और 14 मई को जस्टिस गवई देश के 52वें सीजेआई के तौर पर शपथ लेंगे।

कितनी है संजीव खन्ना की संपत्ति?

सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड की गई संपत्ति के ब्यौरे के मुताबिक चीफ जस्टिस संजीव खन्ना के पास कई फ्लैट हैं। साउथ दिल्ली में तीन डीडीए फ्लैट के अलावा दो पार्किंग स्पेस वाला चार बेडरूम वाला फ्लैट है, जिसका सुपर एरिया 2446 वर्ग फीट है। इसके अलावा उनके पास 56 प्रतिशत शेयर के साथ गुरुग्राम के सेक्टर 49 सिस्पल विहार में चार बेडरूम का फ्लैट है, जिसका सुपर एरिया 2016 वर्ग फीट है।

इसके अलावा उनके पास एफडी और बैंक खातों में करीब 55 लाख 75 हजार रुपये हैं। पीपीएफ के तहत उनके पास 1 करोड़ 6 लाख 86 हजार, जीपीएफ करीब 1 करोड़ 77 लाख 89 हजार, एलआईसी मनी बैक पॉलिसी है, जिसका सालाना प्रीमियम 29 हजार 625 रुपये है। उनके पास 14 हजार रुपये के शेयर भी हैं। सीजेआई खन्ना के पास 250 ग्राम सोना, 2 किलो चांदी है। खास बात यह है कि इसमें से ज्यादातर हिस्सा उन्हें विरासत में या किसी मौके पर उपहार के तौर पर मिला है।

कितने अमीर हैं अगले CJI?

जस्टिस गवई के पास महाराष्ट्र के अमरावती में एक घर और दो जगह खेतिहर जमीन है। इसके साथ ही मुंबई के बांद्रा में एक अपार्टमेंट, नागपुर के काटोल में खेती लायक जमीन और नई दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी में एक अपार्टमेंट है। निवेश के मामले में जस्टिस गवई के पास पीपीएफ के तहत 6 लाख 59 हजार 692 रुपये, जीपीएफ के तहत 35 लाख 86 हजार 736 रुपये और अन्य से 31 हजार 315 रुपये हैं।

पहली बार किसी डीएम ने दिखाया दम, शिक्षा माफियाओं पर चलाया चाबुक! 33 प्राइवेट स्कूलों पर ठोंक दिया एक-एक लाख का जुर्माना

उनके पास 5 लाख 25 हजार 859 रुपये के सोने के आभूषण हैं। उनके पास 61 हजार 320 रुपये नकद, 19 लाख 63 हजार 584 रुपये का बैंक बैलेंस और 54 लाख 86 हजार 841 रुपये के अन्य एडवांस भी हैं। देनदारियों के तहत मुंबई के फ्लैट की सिक्योरिटी डिपॉजिट 7 लाख रुपये, दिल्ली के फ्लैट का एडवांस किराया 17 लाख 32 हजार 500 रुपये है।

How rich are cji sanjiv khanna andnext chief justice br gavai supreme court

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 06, 2025 | 09:50 AM

Topics:  

  • BR Gavai
  • Net Worth
  • Sanjiv Khanna
  • Supreme Court

सम्बंधित ख़बरें

1

मणिपुर हिंसा में पूर्व सीएम एन बीरेन की ‘भूमिका’ पर सवाल! सुप्रीम कोर्ट ने कहा- गलत दिशा में जांच

2

संपादकीय: हरियाणा सरपंच का मामला EVM को लेकर फिर संदेह गहराया

3

कोल्हापुर सर्किट बेंच के लिए 4 जजों की नियुक्ति, आज से हाई कोर्ट की चौथी खंडपीठ में शुरू होगा कामकाज

4

अब कोल्हापुर भी सुनेगा न्याय की पुकार, CJI गवई ने किया बॉम्बे हाई कोर्ट चौथी खंडपीठ का उद्घाटन

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.