Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Manipur Crisis : आज गृह मंत्री अमित शाह की हाई प्रोफाइल मीटिंग, करेंगे मणिपुर के सुरक्षा स्थिति की समीक्षा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज मणिपुर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करेंगे जो उस पूर्वोत्तर राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू होने के बाद पहली ऐसी बैठक होगी।

  • Written By: राहुल गोस्वामी
Updated On: Mar 01, 2025 | 06:40 AM

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज यानी शनिवार 1 मार्च को मणिपुर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करेंगे जो उस पूर्वोत्तर राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू होने के बाद पहली ऐसी बैठक होगी। बता दें कि, मणिपुर में बीते मई 2023 से जातीय हिंसा जारी है और अब तक वहां 250 लोगों की जान जा चुकी है।

इस बाबत एक सरकारी बयान के मुताबिक, ‘‘गृह मंत्री शनिवार को मणिपुर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करेंगे। राज्यपाल अजय कुमार भल्ला, मणिपुर सरकार, सेना, अर्धसैनिक बल के शीर्ष अधिकारी बैठक में शामिल होंगे।”

जानकारी दें कि, एन बीरेन सिंह के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद बीते 13 फरवरी को मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगाया गया था। राज्य विधानसभा का कार्यकाल 2027 तक है और इसे अभी निलंबित अवस्था में रखा गया है।

सम्बंधित ख़बरें

अमित शाह ने दिल्ली से दिया बड़ा संदेश….नक्सलवाद और घुसपैठ को लेकर सरकारी की योजनाएं बताईं

10 महीने बाद भी खाली हाथ, पहलगाम के शहीद हुए संतोष जगदाले की बेटी को अब तक नहीं मिली है सरकारी नौकरी

राहुल गांधी की बातों पर अमित शाह को क्यों आ रही हंसी… संसद में अब कैसी सियासत शुरू हो गई?

महाशिवरात्रि 2026: राष्ट्रपति, PM मोदी, अमिश शाह समेत इन दिग्गजों ने दीं शुभकामनाएं, देशभर में भक्ति का सैलाब

देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें

वहीं सुरक्षा स्थिति की समीक्षा बैठक राज्यपाल द्वारा बीते 20 फरवरी को दिए गए उस ‘अल्टीमेटम’ के बाद आयोजित की जा रही है जिसमें अवैध और लूटे गए हथियार रखने वाले सभी लोगों को हथियार सौंपने के लिए कहा गया है।

जानकारी दें कि, बीते सात दिनों की अवधि में मुख्य रूप से घाटी के जिलों में 300 से अधिक हथियार जनता द्वारा सौंपे गए। इनमें मेइती चरमपंथी समूह अरम्बाई टेंगोल द्वारा सौंपे गए 246 आग्नेयास्त्र शामिल हैं। पूर्व केंद्रीय गृह सचिव भल्ला ने लोगों द्वारा अतिरिक्त समय देने की मांग के मद्देनजर लूटे गए और अवैध हथियारों को जमा कराने की समय सीमा बीते शुक्रवारल 28 फरवरी से आगामी 6 मार्च शाम चार बजे तक बढ़ा दी है।

महाराष्ट्र की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें

गौरतलब है कि, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बीते शुक्रवार को दिल्ली पुलिस को बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों को भारत में प्रवेश कराने में मदद करने वाले नेटवर्क के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दे दिया है। उन्होंने साफ और सख्त होते हुए कहा कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा है और इससे सख्ती से निपटा जाना चाहिए।

बीते शुक्रवार को गृह मंत्री शाह ने राष्ट्रीय राजधानी में कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि लगातार खराब प्रदर्शन करने वाले पुलिस थानों और उप-संभागों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Home minister amit shahs high profile meeting today will review the security situation in manipur

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 01, 2025 | 06:38 AM

Topics:  

  • Amit Shah
  • Manipur
  • Manipur Conflict
  • N Biren Singh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.