-
शनि, 18 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- President Draupadi Murmu Gave Gyananpith Award To Rambhadracharya
रामभद्राचार्य महाराज को मिला ज्ञानपीठ पुरस्कार तो सिर पर रख ली प्रतिमा, राष्ट्रपति ने दी बधाई
- Written By: Saurabh Pal
दिल्ली के विज्ञान भवन में ज्ञानपीठ 2023 के पुरस्कार का वितरण किया गया। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने साहित्यकारों को ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया। यूपी से रामभद्राचार्य को ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू और रामभद्राचार्य (फोटो-सोशल मीडिया)
नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्थित विज्ञान भवन में ज्ञानपीठ सम्मान समारोह आयोजित किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य को ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान किया। इस दौरान उन्होंने एक सभा को संबोधित किया। स्वामी रामभद्राचार्य को साहित्य में उनके योगदान के लिए 58वां ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान किया गया।
रामभद्राचार्य के अलावा लेखक गुलजार ज्ञानपीठ पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया एक्स पर रामभद्राचार्य को बधाई दी है।
राष्ट्रपति ने की तारीफ
सम्बंधित ख़बरें
हमें जिन्ना नहीं, गन्ना पसंद…CM योगी का विपक्ष पर बड़ा हमला, कहा- जो बिजनौर आने से बचते थे, वही थे अपशगुन
हनुमानगढ़ी मंदिर मुस्लिम ने बनवाया…यहां कभी नमाज नहीं पढ़ी गई, CM योगी के दावे पर बोले बृजभूषण शरण सिंह
राष्ट्रपति मुर्मु का ऐतिहासिक विदेश दौरा, पहली बार जाएंगी मोल्दोवा और उत्तरी मैसेडोनिया
नौकरी और जिंदगी दोनों से इस्तीफा… सिपाही के सुसाइड ऑडियो में ऐसा क्या था? आला अधिकारी को ठहरयाा जिम्मेदार
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा कि नई दिल्ली में संस्कृत विद्वान जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी को 58वें ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया। इसके साथ ही राष्ट्रपति ने साहित्य और समाज सेवा दोनों क्षेत्रों में उनके योगदान के लिए श्री रामभद्राचार्य जी की प्रशंसा की।
सीएम योगी ने दी बधाई
योगी आदित्यानाथ ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि “आज माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा पूज्य संत, पद्मविभूषित जगद्गुरु तुलसीपीठाधीश्वर रामानंदाचार्य स्वामी श्री रामभद्राचार्य जी महाराज को संस्कृत भाषा व साहित्य के क्षेत्र में उनके अतुल्य योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘ज्ञानपीठ पुरस्कार-2023’ से सम्मानित होने पर हृदयतल से बधाई! आपका कालजयी रचना संसार वैश्विक साहित्य जगत के लिए अमूल्य धरोहर है। आपका सम्मान संत परंपरा, भारत की साहित्यिक विरासत एवं राष्ट्रधर्म का सम्मान है।”
आज माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा पूज्य संत, पद्मविभूषित जगद्गुरु तुलसीपीठाधीश्वर रामानंदाचार्य स्वामी श्री रामभद्राचार्य जी महाराज को संस्कृत भाषा व साहित्य के क्षेत्र में उनके अतुल्य योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘ज्ञानपीठ पुरस्कार-2023’ से सम्मानित होने पर… pic.twitter.com/bVlmjOBedH — Yogi Adityanath (@myogiadityanath) May 16, 2025
जगद्गुरु रामभद्राचार्य चित्रकूट (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले एक प्रख्यात विद्वान्, शिक्षाविद्, बहुभाषाविद्, रचनाकार, प्रवचनकार, दार्शनिक और हिन्दू धर्मगुरु हैं। वे रामानन्द सम्प्रदाय के वर्तमान चार जगद्गुरु रामानन्दाचार्यों में से एक हैं और इस पद पर 1988 से प्रतिष्ठित हैं। वे चित्रकूट में स्थित संत तुलसीदास के नाम पर स्थापित तुलसी पीठ नामक धार्मिक और सामाजिक सेवा संस्थान के संस्थापक और अध्यक्ष हैं।
ज्ञानपीठ पुरस्कार भारतीय ज्ञानपीठ न्यास द्वारा भारतीय साहित्य के लिए दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार है। भारत का कोई भी नागरिक जो 8वीं अनुसूची में बताई गई 22 भाषाओं में से किसी भाषा में लिखता हो इस पुरस्कार के योग्य है। पुरस्कार में ग्यारह लाख रुपये की धनराशि, प्रशस्तिपत्र और वाग्यदेवी की कांस्य प्रतिमा दी जाती है।
President draupadi murmu gave gyananpith award to rambhadracharya
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
27 घंटे बाद जागी पुलिस, आदिवासी युवतियों को बंधक बनाने और धोखाधड़ी के मामले में प्रकरण दर्ज
Jul 18, 2026 | 09:00 AMक्या आप सुरक्षित हैं? संभाजीनगर में चलती ST बस बनी आग का गोला, चालक-परिचालक की सूझबूझ से सभी यात्री सुरक्षित
Jul 18, 2026 | 09:00 AMThe Odyssey के जलवे के बाद भी नहीं हिली धमाल 4, जानें Day 8 और वर्ल्डवाइड कलेक्शन
Jul 18, 2026 | 08:57 AMपुणे मनपा में कचरा टेंडर पर घमासान: विपक्ष का तंज, विभाग का नाम बदलकर ‘भूमिग्रीन कचरा विभाग’ करने का प्रस्ताव
Jul 18, 2026 | 08:48 AMEPFO Vishwas 2026: ईपीएफओ ने 6 महीने के लिए लॉन्च की नई स्कीम, पीएफ विवादों का होगा जल्द निपटारा
Jul 18, 2026 | 08:48 AMAlpha Collection Day 15: शुक्रवार को आलिया भट्ट की फिल्म का निकला दम, जानें कितना रहा कलेक्शन
Jul 18, 2026 | 08:46 AM18 जुलाई का इतिहास: जब भारत की आजादी पर लगी ब्रिटिश संसद की अंतिम मुहर
Jul 18, 2026 | 08:41 AMवीडियो गैलरी

थाने के भीतर महिला को जड़ा जोरदार थप्पड़! खाकी को शर्मसार करने वाला वायरल वीडियो उड़ा देगा होश, देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 11:07 PM
आमिर खान का बड़ा झूठ बेनकाब! 3 इडियट्स से पहले नहीं जानते थे सोनम वांगचुक को? देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 08:58 PM
मेरा टिकट किसी और ने काटा… मंच पर फफक पड़े नरोत्तम मिश्रा, दिया सबसे बड़ा राजनीतिक बयान! देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 08:32 PM
1 दिन में बदल गई तस्वीर! क्या ₹1.50 लाख जाएगा सोने का भाव?, VIDEO
Jul 17, 2026 | 05:14 PM
‘बच्चा गायब था, पुलिस सोती रही’—पीड़ित परिवार से मिलकर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला-VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:43 PM
वंदे भारत जैसी हाई-टेक, पर किराया सिर्फ 5 रुपये; जानिए देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का सच- VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:36 PM














