हिंदी दिवस आज, देशभर के नेताओं ने दी शुभकामनाएं, बताया राष्ट्र की आत्मा और एकता का प्रतीक
हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। हिंदी दिवस के मौके पर कई नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। नेताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम के अपनी बात कही। जानिए किसने क्या लिखा।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
हिंदी दिवस आज, फोटो- सोशल मीडिया
Hindi Diwas: देश के कई सीएम के साथ-साथ तमाम नेताओं ने हिंदी दिवस पर अपनी बात रखी और हिंदी भाषा की महत्ता पर अपने विचार साझा किए। विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और भाजपा अध्यक्ष ने एक्स पोस्ट में मैसेज शेयर कर हिंदी को राष्ट्र की आत्मा, संस्कृति और एकता की पहचान बताया।
हर साल 14 सितंबर को देशभर में हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर रविवार को कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और हिंदी भाषा के महत्व बताया। सभी नेताओं ने हिंदी को भारतीय संस्कृति, एकता और अस्मिता की पहचान बताया।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का संदेश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिंदी को राष्ट्र की चेतना बताया। उन्होंने लिखा कि हिंदी केवल मातृभाषा नहीं बल्कि देश की संस्कृति और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने सामान्य बोलचाल में हिंदी शब्दों को प्राथमिकता दें और इस भाषा को समृद्ध बनाने का प्रण लें।
सम्बंधित ख़बरें
PMRDA Illegal Construction: पिंपरी-चिंचवड़ में अवैध निर्माणों की बाढ़, PMRDA पर लापरवाही के आरोप
PCMC Financial Crisis: पिंपरी-चिंचवड़ मनपा पर 527 करोड़ का संकट, ठेकेदार विवादों से बढ़ा वित्तीय बोझ
Cylinder Blast: जालना के मंठा चौफुली में भीषण आग का तांडव; सिलेंडर फटने से 10 दुकानें खाक, लाखों का नुकसान
PMRDA Budget 2026 Pune: पीएमआरडीए का 4628 करोड़ का बजट मंजूर, कात्रज-यरवडा ट्विन टनल को मिली रफ्तार
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा?
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हिंदी हमारी एकता का आधार और अस्मिता की प्रहरी है। उन्होंने लिखा कि यह भाषा भारतीयों को एक सूत्र में बांधती है और परंपराओं की संवाहक है। उन्होंने लोगों से हिंदी के अधिक प्रयोग और उसके वैश्विक प्रसार में भागीदार बनने का आह्वान किया।
हिंदी दिवस की प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई! हिंदी हमारी एकता का आधार और अस्मिता की प्रहरी है। समस्त भारतीयों को एक सूत्र में पिरोती हमारी परंपराओं की संवाहिका हिंदी हमें हमारी जड़ों से जोड़ती है। आइए, हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग व वैश्विक प्रसार हेतु संकल्पित हों, इसके विकास… pic.twitter.com/tnYDZJ9uVY — Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 14, 2025
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने प्रधानमंत्री मोदी की भूमिका को सराहा
हिमंत बिस्वा सरमा ने हिंदी भाषा की सरलता और शालीनता की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हिंदी का वैश्विक प्रभाव बढ़ रहा है और यह भारत की एकता की सबसे बड़ी ताकत बन चुकी है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी दी शुभकामनाएं
नीतीश कुमार ने हिंदी को देश में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा बताते हुए इसे राष्ट्रीय अस्मिता की पहचान कहा। उन्होंने कहा कि बिहार में राजभाषा के रूप में हिंदी को सम्मान और गर्व के साथ अपनाया जाता है और सरकारी कामकाज में इसका उपयोग किया जाता है।
विदेश मंत्री एस जयशंकर का वैश्विक दृष्टिकोण
एस जयशंकर ने हिंदी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हिंदी केवल एक भाषा नहीं बल्कि संस्कृति और परंपराओं के प्रति वैश्विक रुचि का प्रतीक है। उन्होंने दुनिया भर में हिंदी के प्रचार-प्रसार में लगे लोगों को विशेष रूप से सम्मानित किया।
हिन्दी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। हिन्दी हमारी संस्कृति और परंपराओं के प्रति बढती वैश्विक रूचि का एक महत्वपूर्ण पहलू है। विश्व भर में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार में लगे सभी भाषाविदों और हिंदी प्रेमियों का विशेष रूप से अभिनंदन। — Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) September 14, 2025
यह भी पढ़ें: Asia Cup 2025: भारत-पाकिस्तान के बीच मैच पर भड़के ओवैसी, RSS और भाजपा पर जमकर बरसे AIMIM चीफ
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिंदी को संस्कृति का वाहक बताया
जेपी नड्डा ने हिंदी को भारतीय संस्कारों, जीवन मूल्यों और आदर्शों की संवाहक भाषा बताया। उन्होंने लिखा कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान भी हिंदी ने देश को एकता के सूत्र में बांधने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने विश्वास जताया कि हिंदी भविष्य में भी देश की विविध भाषाओं के साथ मिलकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देती रहेगी।
