Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज की ताजा खबर LIVE: प्रधानमंत्री आवास पर हुई हाईलेवल मीटिंग, पढ़ें दिनभर के बड़े अपडेट

नवभारत लाइव न सिर्फ़ खबरें देता है, बल्कि उनके पीछे के तथ्यों को भी उजागर करता है, ताकि आप हर घटना को गहराई से समझ सकें। इस पेज पर बने रहें और खबरों की दुनिया में रहें हमेशा अपडेट।

  • By अर्पित शुक्ला
Updated On: May 05, 2025 | 10:45 AM

लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Aaj ki Taza Khabar Live: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के आज एक सप्ताह पूरे हो गए हैं। एसे में आज यानी 29 अप्रैल को ही पाकिस्तानी नागरिकों के लिए जारी मेडिकल वीजा समाप्त हो रहा है।

The liveblog has ended.
  • 29 Apr 2025 09:27 PM (IST)

    29 Apr 2025 09:27 PM (IST)

    असम में पुलिस से मुठभेड़ में एनएससीएन के तीन उग्रवादी ढेर

    असम के दीमा हसाओ जिले में मंगलवार को पुलिस के साथ मुठभेड़ में एनएससीएन के कम से कम तीन संदिग्ध उग्रवादी मारे गए। अधिकारियों ने बताया कि ये उग्रवादी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) से कथित तौर पर धन उगाही के लिए नगालैंड से असम आए थे।

  • 29 Apr 2025 08:28 PM (IST)

    29 Apr 2025 08:28 PM (IST)

    मोहन भागवत पीएम आवास पहुंचे

    आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पर पहुंचे हैं, जहां दोनों नेताओं के बीच बैठक चल रही है।

  • 29 Apr 2025 08:26 PM (IST)

    29 Apr 2025 08:26 PM (IST)

    जस्टिस बीआर गवई अगले CJI नियुक्त, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई, जिन्हें बीआर गवई के नाम से जाना जाता है। उनको भारत का अगला मुख्य न्यायाधीश (CJI) नियुक्त किया है। वे 14 मई, 2025 को वर्तमान मुख्य न्यायाधीश के स्थान पर पदभार ग्रहण करेंगे।

  • 29 Apr 2025 07:48 PM (IST)

    29 Apr 2025 07:48 PM (IST)

    झारखंड के गिरिडीह में पुलिस पर पथराव के आरोप में 14 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार

    झारखंड के गिरिडीह जिले में प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों पर पथराव करने और अंचल अधिकारी को उनके कक्ष में बंद करने के आरोप में कम से कम 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि तिसरी क्षेत्र में अंचल अधिकारी (सीओ) के कार्यालय के बाहर हुई झड़प में दो पुलिसकर्मी और एक प्रखंड विकास अधिकारी घायल हो गए।

  • 29 Apr 2025 07:18 PM (IST)

    29 Apr 2025 07:18 PM (IST)

    पीएम मोदी के आवास पर चल रही हाईलोवल मीटिंग खत्म

    प्रधानमंत्री आवास पर चल रही उच्चस्तरीय बैठक खत्म हो गई है। इस बैठक में पीएम मोदी के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोवाल, सीडीएस अनिल चौहान और तीनों सेनाओं के प्रमुख शामिल रहे। यह बैठक करीब एक घंटे चली

  • 29 Apr 2025 06:08 PM (IST)

    29 Apr 2025 06:08 PM (IST)

    प्रधानमंत्री आवास पर अहम बैठक, रक्षा मंत्री और NSA भी पहुंचे

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर अहम बैठक चल रही है। इसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकर अजित डोवाल, सीडीएस अनिल चौहान और तीनों सेना के प्रमुख भी शामिल हैं।

  • 29 Apr 2025 05:43 PM (IST)

    29 Apr 2025 05:43 PM (IST)

    बसपा कार्यकर्ता आकाश आनन्द का हौसला बढाएं: मायावती

    बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने मंगलवार को पार्टी में गलती करने वालों को बाहर करने और सुधार के बाद वापस लिए जाने की परंपरा बताते हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि अब आकाश आनन्द का हौसला जरूर बढाएं। बसपा प्रमुख ने अपने भतीजे आकाश आनन्द को दोबारा उत्तराधिकारी घोषित किया है। हालांकि मायावती ने पहले आनंद को विवादों के कारण पार्टी से निकाल दिया था लेकिन माफी मांगने के बाद उन्हें फिर से बसपा में शामिल कर लिया गया।

  • 29 Apr 2025 05:19 PM (IST)

    29 Apr 2025 05:19 PM (IST)

    नागपुर में जम्मू-कश्मीर के छात्र की पिटाई

    नागपुर के फार्मेसी कॉलेज में पढ़ने वाले जम्मू-कश्मीर के छात्र की स्थानीय निवासियों के एक समूह ने पिटाई कर दी। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना क्यों हुई, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना रविवार शाम को शहर के कामटी इलाके में हुई, लेकिन अभी तक पीड़ित की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है।

  • 29 Apr 2025 04:41 PM (IST)

    29 Apr 2025 04:41 PM (IST)

    दिल्ली के स्कूलों में फीस निर्धारण के लिए मसौदा विधेयक को मिली मंजूरी

    दिल्ली में आज हुई कैबिनेट बैठक में निजी और सरकारी स्कूलों में फीस निर्धारण के लिए एक मसौदा विधेयक को मंजूरी दे दी गई है। सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि दिल्ली में ये बड़ी स्थिति रही कि पिछली सरकारों ने कभी भी ऐसा कोई प्रावधान नहीं किया कि दिल्ली में फीस न बढ़े, लेकिन आज दिल्ली सरकार ने एक ऐतिहासिक और साहसिक फैसला लिया है।

  • 29 Apr 2025 04:28 PM (IST)

    29 Apr 2025 04:28 PM (IST)

    पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों के परिजनों को 50 लाख रुपये और नौकरी देगी महाराष्ट्र सरकार

    महाराष्ट्र सरकार 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकवादी हमले में मारे गए राज्य के छह लोगों के परिवारों को 50-50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। फडणवीस ने कहा कि आतंकवादी हमले में मारे गए महाराष्ट्र के पर्यटकों के परिजनों को नौकरी भी दी जाएगी।

  • 29 Apr 2025 03:44 PM (IST)

    29 Apr 2025 03:44 PM (IST)

    चीन: रेस्टोरेंट में आग से 22 की मौत

    चीन के लिओनिंग में एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। इस दौरान 22 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है।

  • 29 Apr 2025 03:00 PM (IST)

    29 Apr 2025 03:00 PM (IST)

    असम में पाकिस्तान का समर्थन करने पर 27 लोग गिरफ्तार

    असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत में रहकर पाकिस्तान का बचाव करने के आरोप में राज्य में अब तक कम से कम 27 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। शर्मा ने बताया कि गिरफ्तारियों की यह संख्या सोमवार रात तक की है। शर्मा ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर कहा कि अब तक 27 देशद्रोही पकड़े गए हैं।

  • 29 Apr 2025 02:58 PM (IST)

    29 Apr 2025 02:58 PM (IST)

    प्रधानमंत्री मोदी ने कनाडा के चुनाव में जीत पर मार्क कार्नी को दी बधाई

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कनाडा के संघीय चुनाव में लिबरल पार्टी की जीत पर इसके नेता मार्क कार्नी को मंगलवार को बधाई दी और कहा कि वह दोनों देशों के लोगों के लिए व्यापक अवसर सृजित होने की उम्मीद कर रहे हैं। कार्नी की लिबरल पार्टी ने कनाडा के चुनावों में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘कनाडा के प्रधानमंत्री के रूप में चुने जाने पर आपको बधाई मार्क जे. कार्नी।''

Hindi breaking news today live updates 29 april 2025 2

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 29, 2025 | 02:56 PM

Topics:  

  • Breaking News
  • Live News Update

सम्बंधित ख़बरें

1

आज की ताजा खबर 09 सितंबर 2025: उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग आज, शाम को नतीजे

2

आज की ताजा खबर 08 सितंबर 2025: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

3

आज की ताजा खबर 07 सितंबर 2025: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी ख़बरें

4

आज की ताजा खबर 06 सितंबर 2025: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में फटा बादल, भारी तबाही का अंदेशा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.