-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Himanta Biswa Sarma Gave A Big Political Advice To Mamata Banerjee
‘मैं दीदी से अनुरोध करता हूं मृत ‘INDIA’ की न संभाले कमान’, ममता बनर्जी से हेमंत बिस्वा सरमा की अपील
- Written By: Saurabh Pal
असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा ने गुरुवार को ‘इंडिया' (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस) गठबंधन को ‘‘मृत'' करार दिया। इसके साथ ही उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से...

हेमंत बिस्वा सरमा, ममता बनर्जी (फोटो- सोशल मीडिया)
नई दिल्लीः असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा ने गुरुवार को ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस) गठबंधन को ‘‘मृत” करार दिया। इसके साथ ही उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से ऐसे गठबंधन का नेतृत्व करने से बचने की अपील की है, जिसका ‘‘कभी पुनर्जन्म नहीं होगा। इसके साथ ही शर्मा ने कहा कि भारतीयों और घुसपैठियों में अंतर करने के लिए एनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजीकर) जैसे दस्तावेज तैयार करने की जरूरत है।
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को उप राष्ट्रपति पद से हटाने के लिए प्रस्ताव लाने संबंधी नोटिस को लेकर शर्मा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस का इतिहास रहा है कि वह उन लोगों के खिलाफ ऐसे कदम उठाती है जो उसके इशारों पर नहीं चलते।
शर्मा ने गुरुवार की शाम मीडियाकर्मियों से कहा, ‘‘मैं दीदी (ममता बनर्जी) से अनुरोध करना चाहता हूं। आप एक मुख्यमंत्री हैं और आपको बंगाल के लिए काम करना है और आने वाले दिनों में चुनाव लड़ना है। आप ऐसे मृत गठबंधन का नेतृत्व क्यों करने जा रही हैं, जिसका कभी पुनर्जन्म नहीं होगा।
सम्बंधित ख़बरें
अमित शाह ने चुनाव से पहले चल दिया बड़ा दांव, नॉर्थ ईस्ट में मुश्किल में क्यों कांग्रेस?
कौन हैं बदरुद्दीन अजमल? कांग्रेस और टीएमसी के लिए बने टेंशन, असम की राजनीति में कर सकते हैं बड़ा खेल
मेरे बेटे के पाकिस्तान से संबंध होते तो मैं उसे बेदखल कर देता…कांग्रेस नेता को हिमंत ने दी चुनौती
Video: हिमंत बिस्वा सरमा के ‘हिंदू-मुसलमान’ बयान पर गहराया विवाद; बीजेपी बोली- सभी नागरिक…
बनर्जी ने ‘इंडिया’ गठबंधन की कार्यप्रणाली पर पिछले सप्ताह असंतोष व्यक्त करते हुए संकेत दिया था कि यदि उन्हें अवसर मिला तो वह गठबंधन की कमान संभालने का इरादा रखती हैं। धनखड़ को उप राष्ट्रपति पद से हटाने के लिए प्रस्ताव लाने संबंधी नोटिस पर टिप्पणी करते हुए शर्मा ने कहा कि ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि ‘‘कांग्रेस सदन पर कब्जा करना चाहती है और विपक्ष में होने के बावजूद इसे बाधित करना चाहती है।
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ऐसे लोगों के खिलाफ प्रस्ताव लाती है जो उसके इशारों पर नहीं चलते। भाजपा नेता ने दावा किया कि पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत इंदिरा गांधी ने तत्कालीन राष्ट्रपति जैल सिंह का अपमान किया था। शर्मा ने कहा कि लोग यह भी कहते हैं कि इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल लगाने के लिए आधी रात को तत्कालीन राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद के हस्ताक्षर उस समय जबरदस्ती ले लिए थे, जब वह सो रहे थे। उन्होंने दावा किया कि पार्टी को यह समझने की जरूरत है कि भारत के लोगों ने पार्टी को खारिज कर दिया है और गांधी परिवार को हर चुनाव में हार का सामना करना पड़ेगा।
देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
Himanta biswa sarma gave a big political advice to mamata banerjee
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Agra: हरियाली तीज पर झूमीं महिलाएं, लोकगीतों और झूलों के बीच दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Aug 04, 2026 | 12:45 AMAaj Ka Rashifal: मंगलवार को चमकेगा इन राशियों का नसीब, खुलेगा किस्मत का बंद ताला
Aug 04, 2026 | 12:10 AMइंदौर में दतिया उपचुनाव की जीत का जश्न; कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने फोड़े पटाखे और बांटी मिठाइयां
Aug 03, 2026 | 11:41 PMमुरैना में 26 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप; एसपी से मांगी निष्पक्ष जांच
Aug 03, 2026 | 11:23 PMवाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PMबांकीपुर तो कुछ नहीं…CM बनने के बाद ढह गया था योगी का किला, जानें भारतीय राजनीति के 5 बड़े उलटफेर
Aug 03, 2026 | 11:11 PMमायसा की शूटिंग में गंभीर रूप से घायल हुईं रश्मिका मंदाना, कूल्हे का टेंडन हुआ डैमेज, बोलीं- हिम्मत नहीं टूटी
Aug 03, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM
मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PM
दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM
बांकीपुर उपचुनाव जीतते ही प्रशांत किशोर ने BJP को दी खुली चुनौती, कह दी बहुत बड़ी बात! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:26 PM














