हिमाचल प्रदेश: कुल्लू में ‘पैराग्लाइडिंग’ के दौरान गिरने से महाराष्ट्र के 30 वर्षीय पर्यटक की मौत
- Written By: शुभम सोनडवले
Representative Photo
कुल्लू. हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के कुल्लू जिले (Kulllu District) के डोभी क्षेत्र (Dobhi region) में रविवार को ‘पैराग्लाइडिंग’ (Paragliding) के दौरान गिरने से एक 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सूरज संजय शाह के रूप में हुई है। वह महाराष्ट्र के सतारा जिले के शिरवाल गांव का रहने वाला था।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूरज और पैराग्लाइडिंग पायलट जब हवा में थे, तो उनका सेफ्टी बेल्ट टूट गया, जिससे वह नीचे गिर गए। दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां सूरज को मृत घोषित कर दिया गया। पायलट का इलाज चल रहा है और सुरक्षित बताया जा रहा है। सूरज अपने दोस्तों के साथ मनाली घूमने गया था।
Himachal Pradesh | A 30-year-old tourist namely Suraj Sanjay Shah from Maharashtra died after falling while paragliding in the Dobhi region of Kullu district today. A case of negligence act is being registered at Patlikuhal police station: Kullu Police — ANI (@ANI) December 25, 2022
सम्बंधित ख़बरें
हिमाचल में बड़ा हादसा! चलती टाटा सूमो पर गिरा पहाड़, 13 लोगों की दर्दनाक मौत, खौफनाक VIDEO आया सामने
हिमाचल में बारिश का कहर! कुल्लू में दरारें और भूस्खलन का डर, मौसम के चलते जेपी नड्डा का दौरा टला
हिमाचल: आधी रात को गहरी खाई में समाई कार, सुबह जब गांव वालों ने देखा तो उड़ गए होश; चंबा में 4 की मौत
Chamba Accident: हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा! 500 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 7 लोगों की मौत
कुल्लू के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा ने कहा कि पुलिस को सूचना मिली थी कि डोभी इलाके में एक व्यक्ति बहुत ऊंचाई पर उड़ रहे पैराग्लाइडर से गिर गया है। इस दुर्घटना में एक पर्यटक की मौत हो गई। मृतक के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
पुलिस अधिकारी गुरुदेव ने कहा, “जांच शुरू कर दी गई है और पायलट के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 336 और 304ए के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।”
