- Hindi News »
- India »
- Heavy Rain Warning Issued In 26 States Including Maharashtra
महाराष्ट्र समेत 26 राज्यों में मुसलाधार बारिश की चेतावनी, आज भारी वर्षा की आशंका, कोंकण-ठाणे में येलो अलर्ट
आईएमडी ने शनिवार को महाराष्ट्र समेत 26 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसलिए नागरिकों को सतर्क रहने की जरूरत है।
- Written By: आंचल लोखंडे

महाराष्ट्र समेत 26 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी (सौजन्यः सोशल मीडिया)
पुणे:भारतीय मौसम विभाग ने देशभर के 26 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। यह चेतावनी नागरिकों को भारी बारिश के कारण संभावित बाढ़ के बारे में सचेत करने के लिए दी गई है। आईएमडी ने शनिवार को महाराष्ट्र समेत 26 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसलिए नागरिकों को सतर्क रहने की जरूरत है।
हालांकि अब राज्य के कुछ इलाकों में बारिश कम हो गई है, लेकिन अगले कुछ घंटों में मौसम में बड़ा बदलाव होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कोंकण और ठाणे क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसके चलते इन इलाकों में मध्यम से भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है।
तेज़ हवाओं के साथ बारिश की संभावना
इस बीच, मराठवाड़ा और विदर्भ के कुछ इलाकों में तेज़ हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। पुणे घाट, सतारा घाट, संभाजीनगर, जालना, बीड, लातूर, अमरावती, भंडारा, चंद्रपुर, गढ़चिरौली, गोंदिया, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग में भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। नागरिकों से ज़रूरी एहतियात बरतने की अपील की गई है। स्थानीय प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वाले नागरिकों, किसानों और मछुआरों से ख़ास तौर पर सतर्क रहने की अपील की है।
सम्बंधित ख़बरें
Akola Weather: अकोला में पारा 40 डिग्री पार, बढ़ती गर्मी से स्वास्थ्य विभाग सतर्क
पुणे में मूसलधार बारिश का कहर; पेड़ गिरने से महिला की मौत, इंडिगो की अहमदाबाद-पुणे फ्लाइट गोवा डायवर्ट
नागपुर में बेमौसम बारिश का कहर, कलमना मंडी में भीगा दाना-दाना, IMD ने जारी किया अलर्ट
Weather Update: अप्रैल में ‘मॉनसून’ जैसा अहसास! दिल्ली-यूपी समेत 17 राज्यों में होगी बारिश, IMD का अलर्ट
प्रातः कालीन मौसम परिचर्चा (21-06-2025)
YouTube : https://t.co/zUIk28FoZs
Facebook : https://t.co/aHPfQbrtgh#imd #weatherupdate #india #rain #weatherforecast #rainfallupdate #mausam #thunderstorm #rainfall #lightning #weather #mausam #Monsoon2025@moesgoi @ndmaindia… pic.twitter.com/C0EaVkIRFC — India Meteorological Department (@Indiametdept) June 21, 2025
26 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भारी बारिश का अनुमान
पिछले कुछ दिनों में कई राज्यों में बारिश हुई है। आईएमडी की चेतावनी के अनुसार असम, मेघालय, मध्य प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, झारखंड, गोवा, महाराष्ट्र, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पंजाब, राजस्थान, पश्चिम बंगाल और सिक्किम समेत 26 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भारी बारिश का अनुमान है।
नदियां उफान पर, लेकिन विदर्भ और नागपुर का पता भूल गए वरुण देवता
आवश्यक सावधानी बरतने की अपील
आईएमडी ने नागरिकों से भारी बारिश से होने वाले संभावित खतरे से बचने के लिए आवश्यक सावधानी बरतने का आग्रह किया है। निवासियों को घर के अंदर रहने और बाढ़ की आशंका वाले क्षेत्रों में यात्रा करने से बचने की सलाह दी गई है।
आईएमडी ने संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन और अचानक बाढ़ की भी चेतावनी दी है। इस बीच, उत्तर भारत में मानसून के आगमन से उन राज्यों को भी राहत मिली है जो लंबे समय से भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं।
महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना
महाराष्ट्र के पुणे, रायगढ़, सतारा, नासिक, मुंबई, ठाणे और रत्नागिरी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। बारिश के साथ तेज हवाएं, धूल भरी आंधी और बिजली गिरने की भी संभावना है।
Heavy rain warning issued in 26 states including maharashtra
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ठाणे, डोंबिवली सहित कई स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म विस्तार, मध्य रेल पर ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक
Apr 03, 2026 | 07:21 PMपेट्रोल पंप पर पेट्रोल से बाइक धोता दिखा इंफ्लुएंसर, वायरल वीडियो देख भड़के लोग, सख्त कार्रवाई की मांग
Apr 03, 2026 | 07:20 PMCSK vs PBKS: पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, धोनी के बिना चेपॉक में उतरी चेन्नई की टीम; ऐसी है दोनों टीमों की-11
Apr 03, 2026 | 07:16 PMसड़क किनारे खड़ी गाय ने युवक पर किया हमला, वायरल वीडियो ने बढ़ाई चिंता
Apr 03, 2026 | 07:07 PMनाई की दुकान और देश के खिलाफ जंग! UP ATS ने लखनऊ से दबोचे 4 आतंकी, मेरठ-नोएडा से जुड़े तार
Apr 03, 2026 | 07:03 PM47°C की तपती गर्मी में शूट हुआ ‘धुरंधर 2’ का क्लाइमेक्स, रणवीर सिंह ने ऐसे दिखाई जबरदस्त डेडिकेशन
Apr 03, 2026 | 07:01 PMटमाटर के दाम गिरने से किसान बेहाल, तुमसर में किसान ने फसल में छोड़े मवेशी
Apr 03, 2026 | 07:00 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM














