आसमान से बरस रही आग : दिल्ली में रेड अलर्ट, अमृतसर में टूटा रिकॉर्ड; हिल स्टेशन भी हुए गर्म
गर्मी से देश भर में लोगों का बुरा हाल हो रहा है। उत्तर भारत में आसमान से आग बरस रही है। हाल ये है कि हिलस्टेशनों में भी गर्मी हो रही है। ज्यादातर राज्यों में पारा 45 डिग्री पार हो गया है।
- Written By: यतीश श्रीवास्तव
उत्तर भारत में गर्मी से बुरा हाल, पारा 45 डिग्री पार
नई दिल्ली: गर्मी से लोगों का बुरा हाल हो रहा है। देश के तमाम राज्यों में पारा 45 डिग्री के पार पहुंच गया है। हाल ये है कि दिन की तल्ख धूप और लू के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। आसमान से मानो आग बरस रही है और दिन का पारा भी 45 डिग्री के पार पहुंच गया है। ज्यादातर राज्यों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग की माने तो उत्तर भारत के तमाम राज्यों में अभी गर्मी का सितम जारी रहेगा।
दिन में हो रही तेज चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़े लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है। दिन में 9 बजे के बाद से ही हवा गर्म होने लगती है। दोपहर में लू और गर्मी के कारण घरों से निकलना मुश्किल हो जा रहा है। राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में गर्मी को लेकर सरकार की ओर से भी अपील की गई है कि जरूरी काम से ही घरों से निकलें।
दिल्ली में पारा 45 के पार
देश की राजधानी दिल्ली में लोगों को दो दिन और भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग की माने तो अभी कुछ दिन तापमान में गिरावट के आसार नहीं हैं। आज पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है और लू भी चलने की संभावना है। दिल्ली सरकार की ओर से मौसम को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
36 घंटे के अंदर 17 राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट, 90 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, IMD ने जारी की चेतावनी
महाराष्ट्र में अचानक मोबाइल पर क्यों बजा खतरनाक सायरन? जानिए ‘Extremely Severe Alert’ का पूरा सच
वर्धा में आंधी-तूफान के साथ हुई बेमौसम बारिश; गर्मी से राहत, पर मंडी में भीगा क्विंटल अनाज
छत्रपति संभाजीनगर में आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश; एयरपोर्ट का शेड उड़ा, पेड़ गिरने से लगा लंबा जाम
दिल्ली में लू ने किया बुरा हाल
अमृतसर में टूटा रिकॉर्ड, तापमान 47 पहुंचा
पंजाब में भी गर्मी से लोगों का बुरा हाल हो रहा है। यहां भी पारा कई जिलों में 45 डिग्री के पार पहुंच गया है। इसके साथ ही अमृतसर में गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यहां दिन का तापमान 47 पहुंच गया है। लोगों को हिदायत दी जा रही है कि दिन में घरों से बाहर निकलने से परहेज करें।
मौसम विभाग की ओर से जारी अपडेट
राजस्थान में आग उगल रहा सूरज
राजस्थान के कई इलाकों में सूरज आग उगल रहा है। यहां श्रीगंगानगर में आज दिन का तापमान 48 डिग्री दर्ज किया गया। बाड़मेर, चूरू और जैसलमेर में भी तापमान 45 डिग्री तक पहुंच गया है जिससे लोगों का बुरा हाल है। तेज धूप शरीर का पानी तक सुखा दे रही है।
हालबेहाल : हिलस्टेशन भी हुए गर्म
गर्मी का आलम ये है कि जो राज्य ज्यादातर ठंडे होते थे या जहां गर्मी कुछ कम रहती है वहां भी पारा लगातार बढ़ रहा है। गर्मी का आलम ये है कि हिल्स्टेशन भी गर्म हो रहे हैं। हिमाचल के कई जिलों में दिन का तापमान 40 के करीब पहुंच रहा है। कुल्लू में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके अलावा जम्मू में भी पारा 44 डिग्री पहुंच गया है। दिन में घरों से निकलने वाले नौकरीपेशा लोगों का बुरा हाल हो रहा है।
न घर में राहत न बाहर में चैन
गर्मी के कारण लोगों को न घर में राहत मिल रही है न बाहर चैन मिल रहा है। दिन की धूप बाहर निकलने नहीं दे रही और घर में उमस से बुरा हाल हो रहा है। गर्मी इतनी है कि कूलर, पंखे कुछ भी काम नहीं कर रहे हैं। बाजारों में भी दिनभर सन्नाटा पसरा रहता है।
