Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हरियाणा में ED का बड़ा एक्शन, अवैध खनन मामले में कांग्रेस MLA सुरेंद्र पंवार अरेस्ट

हरियाणा में ED ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सोनीपत से कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार को गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों के अनुसार, ED ने अवैध खनन के मामले में यह कार्रवाई की है। ED ने हरियाणा में कुछ दिन पहले ही इनेलो नेता दिलबाग सिंह के खिलाफ कार्रवाई की थी।

  • Written By: राहुल गोस्वामी
Updated On: Jul 20, 2024 | 11:46 AM

(डिज़ाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: हरियाणा में आज प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सोनीपत से कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार को गिरफ्तार कर लिया. सूत्रों के अनुसार, ED ने पंवार को अवैध खनन के मामले में यह कार्रवाई की है. कहा जा रहा है कि ED की टीम उन्हें अंबाला ऑफिस के लिए लेकर निकली है.

जानकारी दें कि ED ने बीते जनवरी में 55 वर्षीय विधायक के परिसरों पर छापेमारी की थी। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में यमुनानगर से इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह और उनके एक सहयोगी को गिरफ्तार किया था। वहां से ED को कई अहम सबूत भी मिले थे. इसके बाद अब विधायक सुरेंद्र पंवार को अरेस्ट किया गया है.

दरअसल ED ने हरियाणा में कुछ दिन पहले ही खनन के मामले में ही इनेलो नेता दिलबाग सिंह के खिलाफ कार्रवाई की थी। दिलबाग से जुड़े मामले में ही अब सुरेंद्र पंवार की गिरफ्तारी हुई है।हालांकि इनेलो नेता दिलबाग सिंह को कोर्ट से जमानत मिल चुकी है। दिलबाग सिंह हरियाणा के यमुनानगर से पूर्व विधायक हैं। दिलबाग सिंह इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला के समधी भी हैं।

सम्बंधित ख़बरें

भूपेन को मनाने में नाकाम हुए राहुल…22 तारीख को बीजेपी ज्वाइन करेंगे बोरा, हिमंत ने सेट कर दिए सारे समीकरण

‘कांग्रेस में अब टैलेंट की कद्र नहीं’, मणिशंकर अय्यर के ‘बगावती’ सुर पर संजय निरुपम का तीखा हमला

छत्रपति शिवाजी-टीपू विवाद को लेकर बैकफुट पर आई कांग्रेस! हर्षवर्धन सपकाल ने मांगी माफी

राहुल के एक फोन से भाजपाई हुए हिमंत! असम CM ने सुनाया 2015 वाला हैरतअंगेज किस्सा, असम में बढ़ गई सियासी हलचल

यह भी पढ़ें – हिमंत सरमा के विवादित बयान पर शुरू हुआ सियासी घमासान,मुस्लिम आबादी को लेकर छिड़ा विवाद

जानकारी दें कि राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) द्वारा लगाए गए प्रतिबंध के बाद भी यमुनानगर और इसके आसपास के जिलों में पत्थर, बजरी और रेत के कथित अवैध खनन को लेकर हरियाणा पुलिस की ओर से कई FIR दर्ज की गई थीं। धन शोधन का यह मामला भी इसी से संबंधित है। केंद्रीय एजेंसी ‘ई-रवाना’ योजना में कथित धोखाधड़ी की भी जांच कर रही है। ‘ई-रवाना’ एक ऑनलाइन पोर्टल है, जिसे हरियाणा सरकार ने रॉयल्टी और कर संग्रह को आसान बनाने तथा खनन क्षेत्रों में कर चोरी को रोकने के लिए 2020 में शुरू किया था।

बता दें कि सुरेंद्र पंवार ने साल 2019 के विधानसभा चुनावों में उस वक्त पर कैबिनेट मंत्री रही कविता जैन को हराकर चुनाव जीता था। सुरेंद्र पंवार ने तब 32,878 वोटों से कविता जैन को शिकस्त दी थी। कविता जैन को हराने के बाद सुरेंद्र पंवार काफी चर्चा में भी आए थे।

Haryana congress mla surendra panwar arrested by ed in illegal mining case

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 20, 2024 | 11:39 AM

Topics:  

  • Congress
  • Haryana

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.